बुधवार, 18 मार्च 2020

कई देश महामारी से जूझ रहे, चीन से हालात सुधरने का संकेत

जिस चीन से कोरोनावायरस दुनिया में फैला, वहां अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद कुछ जगहों से आवाजाही पर रोक हटा दी गई है। नियमों से ढील मिलने से स्कूल, फैक्ट्री, हाईवे, टूरिस्ट प्लेस खुल गए हैं। सड़कों पर हलचल बढ़ गई है। रविवार को केवल 25 नए मामले ही सामने आए। देश में अब नए रोगियों की संख्या में गिरावट आ रही है और पुराने रोगी सही हो रहे हैं। चीन में अब तक संक्रमण के 80,849 मामले सामने आए और 3199 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।


इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बना

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। एक समय था जब वुहान में सबसे ज्यादा मौतें हुआ करती थीं। हर रोज 150 से 200 लोग दम तोड़ते थे। अकेले वुहान में अब तक 2600 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, अब जब यहां हालात काबू में है तो इटली का लोम्बार्डी शहर दुनिया का नया वुहान बनता जा रहा है। अकेले लोम्बार्डी में अब तक 1218 मौतें हो चुकी हैं। इटली में रविवार को रिकॉर्ड 368 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 289 लोम्बार्डी से ही थे। हालात यह हैं कि अब मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। आईसीयू में मरीजों के लिए जगह तक नहीं बची। डॉक्टर खुद संक्रमित होने लगे हैं। इससे अस्पतालों में डॉक्टर्स की भी कमी हो गई है।


अमेरिका और कनाडा में ऊबर ने पूल सर्विस बंद की

कोरोनावायरस से फैलते संक्रमण के चलते ऊबर ने अमेरिका और कनाडा में पूल सर्विस बंद कर दी है। पूल सर्विस ऊबर की एक शेयरिंग टैक्सी सर्विस है। ऊबर ने अपने यूजर्स को एक मैसेज भेजकर कहा है कि तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। 


फ्रांस में लॉक डाउन की निगरानी करेंगे 1 लाख पुलिसकर्मी

कोरोनोवायरस की वजह से फ्रांस में टोटल लॉक डाउन के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने अब इसे भी सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने मंगलवार को कहा, “हर नागरिक घर में ही रहे। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।” फ्रांस में मंगलवार तक 6, 633 मामले सामने आ चुके हैं। 148 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए सरकार ने एक लाख पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात करने का फैसला किया है। 


एयरबस स्पेन और फ्रांस में अपना उत्पादन बंद करेगी

एयरोप्लेन निर्माता कंपनी एयरबस की ओर से कहा गया है कि वह स्पेन और फ्रांस में अगले चार दिन अपना उत्पादन बंद करेगी। एयरबस के स्पेन में 12,700 और फ्रांस में 48,000 कर्मचारी हैं। इसके अलावा ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, तुर्की, फिनलैंड, पोलैंड और रोमानिया में इसकी शाखाएं हैं। 


ईरान ने 85,000 कैदी छोड़े, मिस्र ने 300 परिवार को क्वारैंटाइन किया

ईरान ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राजनीतिक बंदियों समेत 85000 कैदियों को अस्थायी रूप से छोड़ दिया है। मंगलवार को ईरान में 135 संक्रमित लोगों की और मौत हो गई। यहां कुल 988 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने चेताया था कि ईरान की जेलों में कैदियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में यहां वायरस फैलने की ज्यादा संभावना है। मिस्र के डेल्टा गांव के 300 परिवारों को क्वारैंटाइन किया गया है। यहां वायरस के संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 


कोरोना : आगरा में आठ मरीजों के संपर्क में आए थे 777 लोग

ताजनगरी में मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 777 लोगों को घर में पृथक रखा जा रहा है। इनके तौलिया, कपड़े व बाथरूम तक अलग हैं। 14 दिनों के लिए घरों में एकांतवास (कोरेंटाइन) हुए इन लोगों पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मचारियों की निगरानी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वायरस का संचरण अभी दूसरी स्टेज में हैं, इसका व्यापक संचरण रोकने के लिए सूबे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को एकांतवास (कोरेंटाइन) किया है। इनकी संख्या 777 है। 


कोरोना वायरस: दिल्ली में सैंपल देकर सिंगापुर चला गया यात्री

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर लोग इससे बचने के लिए हर संभव सावधानी बरत रहे हैं। इस समय छोटी-छोटी लापरवाही लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे में दिल्ली के आठवें कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ऐसी हरकत की है जिससे उसने अपने साथ-साथ और लोगों को भी संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। दिल्ली का यह आठवां मरीज साकेत इलाके का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति है, जिसने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपने सैंपल दिए, लेकिन रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना ही हवाई रास्ते से सिंगापुर चला गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। ऐसे में उस व्यक्ति के साथ-साथ वो सभी लोग संक्रमण के खतरे में आ गए हैं जो उसके संपर्क में आए होंगे।


लद्दाख में तैनात सेना का जवान पाया गया कोरोना पॉजिटिव

भारतीय सेना के एक जवान में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। जवान लद्दाख स्काउट का है। जवान के पिता हाल ही में ईरान से लौटे थे। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जवान का इलाज चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को कोरेंटाइन किया गया है।


शहरों को बंद नहीं कर सकता, भूखे मर जाएंगे लोग: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पश्चिमी देशों की तरह व्यापक पैमाने पर शहरों को बंद नहीं कर सकता। अमेरिका और कई अन्य देशों ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने की कवायद में रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है। पाकिस्तान में कराची जैसे कई बड़ी आबादी वाले शहर हैं। खान ने मंगलवार को कहा कि इस कदम पर पहले विचार किया गया था लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि यह देश की नाजुक अर्थव्यवस्था को और ध्वस्त देगा। खान ने राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, ‘पाकिस्तान के हालात अमेरिका या यूरोप के जैसे नहीं हैं... हमारी 25 फीसदी आबादी बेहद मुफलिसी में जी रही है।’ उन्होंने कहा, अगर हमने शहरों को बंद कर दिया तो हम पहले से ही मुश्किल हालात में रह रहे अपने नागरिकों को कोरोना वायरस से तो बचा लेंगे लेकिन वे भुखमरी से मारे जाएंगे।


मंगलवार, 17 मार्च 2020

सरकार ने बंद की 2000 रुपए नोट की छपाई?

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का कोई निर्णय नहीं लिया है और राज्य के स्वामित्व वाली एसबीआई और इंडियन बैंक 500 और 200 रुपये के नोट के लिए एटीएम को फिर से तैयार कर रहे हैं। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार का 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है।


advertisement


विदेश से आए 200 यात्रियों की स्क्रीनिंग में कोरोनावायरस के 2 संदिग्ध मिले

पटना. विदेश से आए 200 यात्रियों की सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई। इनमें दो संदिग्ध मिले। इन्हें पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनका सैंपल जांच के लिए मंगलवार को आरएमआरआई भेजा जाएगा। बाकी 198 यात्रियों को घर में 14 दिन तक आइसोलेट होकर रहने की सलाह दी गई है। रविवार को विदेश से आए 80 यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई थी, जिनमें दो संदिग्ध मरीज मिले थे। रोहतास के नारायणा मेडिकल काॅलेज की एक छात्रा को भी पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। वह सेंट्रल इमरजेंसी में आई थी। चिकित्सकों ने उसकी स्क्रीनिंग की। लक्षण मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जहां मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजा जाएगा। सोमवार को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में चार संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं।


तरनतारन: बिजली चोरी पकड़ने गए जेई-लाइनमैन काे गांव वालों ने पीटा

तरनतारन. कस्बा भिखीविंड के गांव रत्तोके में बिजली चोरी पकड़ने गए पावरकॉम के जेई और लाइनमैन काे गांव के कुछ लाेगाें ने घेर कर जमकर पीटा। इससे दाेनाें गंभीर रूप से जख्मी हाे गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल घरियाला में दाखिल करवाया गया है। आरोपियों ने मुलाजिमों की गाड़ी भी ताेड़ डाली। बिजली बोर्ड के जई लखवंत सिंह और लाइनमैन बलजीत सिंह ने बताया कि वह सब-डिवीजन खेमकरण बिजली घर में तैनात हैं। रविवार शाम काे बिजली चाेरी पकड़ने के लिए गांव रत्तोके पहुंचे। गांव में एक परिवार के सदस्य कुंडी डालकर आटा चक्की चला रहे थे। चाेरी पकड़ने के बाद चक्की मालिक और उसके परिवार काे कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई ताे परिवार के लाेगाें और गांव के लोगों ने हमला कर दिया और बुरी तरह पीटा गया, जिससे गंभीर चाेटें आई हैं।


8 लाख के इनामी नक्सली ने प्रेमिका संग किया सरेंडर

राजनांदगांव. जिले के मानपुर मोहला में नक्सलियों का बड़ा लीडर माना जाने वाला गैंद सिंह अब नक्सलवाद छोड़ चुका है। उसने शनिवार को पुलिस महकमे के आला अफसरों के सामने सरेंडर कर दिया। गैंद के साथ उसकी प्रेमिका 5 लाख की इनामी रमशिला ने भी सरेंडर किया है। गैंद, रमशिला से शादी करना चाहता है। उसने पत्रकारों से कहा कि वह नई जिंदगी शुरू करना चाहता है, नक्सलियों के तौर-तरीके सही नहीं है। पुलिस का अभियान भी मानपुर इलाके में बढ़ चुका है इस वजह से एक आम जिंदगी जीने के मकसद से मैंने नक्सलवाद छोड़ने का फैसला किया। 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- सभी को मास्क पहनना जरूरी नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क पहनने की एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी को मास्क पहनना जरूरी नहीं है। जिन्हें खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ हो वे मास्क पहनें। इनके अलावा जो लोग कोरोनावायरस संक्रमितों या सांस के मरीजों की देखरेख कर रहे हैं, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है। यह भी कहा गया है कि मास्क पूरी तरह खोल कर पहनना चाहिए और यह चेहरे से नीचे तक होना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने संक्रमण के शक में खुद को आइसोलेट किया

कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वाले 63 साल के व्यक्ति के इलाज में लगे एक डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टर और उनके परिवार के सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कोरोनावायरस संक्रमण के शक में खुद को अलग-थलग कर लिया है। वे अभी केरल के त्रिवेंद्रम में हैं।


आईआईटी सहित ये सभी प्रतिष्ठान बंद

कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने व बचाव के चलते जम्मू संभाग स्थित आईआईटी को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। आर्ट-म्यूजियम भी बंद कर दिए गए हैं। कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद कार्यालयों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लखनपुर प्रवेश द्वार पर बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है। वहीं भारतीय सेना पुंछ और राजोरी जिले के केरी, दरहाल, कुलली गलुठी और बिसाली में कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान चला रही है। इतना ही नहीं एनआईटी श्रीनगर के हॉस्टल भी खाली होने लगे हैं। कोरोना वायरस के चलते छात्र अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। कश्मीर संभाग में ढाबे और रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं जम्मू और कठुआ में डीसी दफ्तर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय के बाहर बॉक्स लगाकर शिकायती पत्र लिए जा रहे हैं।


कोरोना के चलते कई मीडिया हाउस ने कर्मियों को घर से काम करने के निर्देश

बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर अब मीडिया हाउस भी कोरोना वायरस के चलते अपने कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश दे रहे हैं। पिछले दो दिन में कई बड़े मीडिया हाउस यह निर्णय ले चुके हैं। यहां तक कि एक मीडिया हाउस ने सरकार की इस हिदायत के अनुसार कि 50 से ज्यादा कर्मचारी एक साथ काम नहीं करेंगे, उसका पालन करते हुए दो शिफ्ट में काम शुरू कराया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी नाइट क्लब, जिम और स्पा आदि को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।


advertisement


advertisement


लद्दाख में तीन नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि

लद्दाख के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैम्फियल ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के तीन और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। लेह से दो, कारगिल जिले से एक, और लद्दाख से तीन, अब कुल छह मामले हो गए हैं। वहीं, देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 131 हो गई है।


कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत की पुष्टि हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के कोविड-19 मरीज की मौत हो गई है।


भारत में कोरोना: संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 131

देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गंवा दी। वहीं लद्दाख में तीन और नोएडा में दो लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में आज कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। 15 राज्यों में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 131 हो गई है। 


गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर क्रिस्टोफर हिवयू भी संक्रमित

प्रसिद्ध टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवयू भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। क्रिस्टोफर ने इस सीरीज में टोरमंड का किरदार निभाया था। वहीं, प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता इदरिस अलबा की भी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इदरिस ने थॉर, फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज समेत कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है।


पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या हुई 183

पाकिस्तान में सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद देश में सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 183 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सिंध में 150 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। वहीं खैबर पख्तूनखवा में 15, बलूचिस्तान में 10, गिलगिट बाल्टिस्तान में पांच, इस्लामाबाद में दो और पंजाब प्रांत में एक मामला सामने आया है।


अमेरिका में जुलाई तक खत्म हो सकता है कोरोना वायरस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हजारों लोगों की जान लेने वाली और दुनियाभर के देशों के जनजीवन की रफ्तार थामने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका को जुलाई अंत तक निजात मिल सकती है। प्रकोप से कब तक पार पाया जा सकेगा के सवाल पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम इस दिशा में बहुत अच्छे से काम करें तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त तक हमें इससे छुटकारा मिल जाएगा।


ऑस्ट्रेलिया में तीसरा सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित

दो हफ्ते के पूर्व नियोजित अवकाश के बाद ऑस्ट्रेलियाई संसद का सत्र शुरू होने से पहले, देश में तीसरा सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। न्यू साउथ वेल्स प्रांत के सीनेटर एंड्रियू ब्रैग ने मंगलवार को बताया कि छह मार्च को एक दोस्त की शादी की पार्टी में शामिल होने के बाद से उनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखे और जांच में उन्हें वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस शादी में शामिल होने वाले कम से कम छह मेहमान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।


कोरोना: पाकिस्तान में पहली मौत, 189 लोग संक्रमित

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि ईरान की सीमा से लगे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 155 हो गई, जिससे देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।


यूपी: अब सरकारी कर्मचारी भी करेंगे 'वर्क फ्रॉम होम'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई निर्णय लिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा यूपी में सभी परीक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घरों के बंद रहने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। 


कोरोना: नोएडा में मिले दो नए मरीज

सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद आज भारत में कुल 13 नए मामले सामने आए हैं जिसमें नोएडा के दो नए मरीज शामिल हैं। इस तरह भारत में अब तक कुल मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है, वहीं आज ही तीसरे मौत की पुष्टि हुई है। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने जानकारी दी है कि नोएडा में दो नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें से एक सेक्टर 78 का निवासी है और दूसरा सेक्टर 100 का निवासी है। दोनों मरीजों का यात्रा इतिहास फ्रांस का है। दोनों को ही आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इन दो मरीजों के साथ ही यूपी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है।


आने वाली है आर्थिक सुनामी: राहुल गांधी

केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में प्रशनकाल के दौरान सदन में विलफुल डिफॉल्टर का मुद्दा उठाया। इसके बाद वह दूसरा पूरक प्रश्न पूछना चाहते थे जिसकी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इजाजत नहीं दी। इसे लेकर मंगलवार को उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे चोट पहुंचाई है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत को केवल कोरोना वायरस के लिए नहीं बल्कि आर्थिक तबाही के लिए भी तैयार रहना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, 'जब आप कोई सवाल पूछते हैं तो आपको पूरक प्रश्न पूछने की इजाजत होती है। चोट पहुंचाना लोकसभा अध्यक के लिए ठीक हो सकता है। मैं समझ सकता हूं कि वह मुझे बोलने नहीं देना चाहते। मैं एक सांसद हूं। मेरे कुछ अधिकार हैं। जिन्हें वह खत्म नहीं कर सकते। आज पूरे तमिल लोग तमिल भाषा के बारे में एक पूरक प्रश्न पूछना चाहते हैं।'



सोमवार, 16 मार्च 2020

VENUE FOR PARTIES

Situated in the outskirts of Gurgaon amidst a pollution free environment, our farmhouse serves a perfect opportunity for you to spend a memorable time with your spouse, friends, family, relatives or colleagues...Ideal place for rest and stay during/after party.. with a background full of greenery and soothing fresh air away from the hustle and bustle of city din.. 
we put in our best efforts to make your stay pleasant and to give you an experience you can cherish entire lifetime
Premium rooms available
Luxury interiors with all amenities
For booking contact
Farm no 15 Village bhondsi


Gaurav vasistha
9811774847, 9910928346



 


ईरान से 53 भारतीय नागरिकों को लेकर जैसलमेर पहुंचा विमान

जोधपुर. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान से 53 भारतीय यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान सोमवार तड़के जैसलमेर पहुंचा। जैसलमेर में रविवार को भी 236 भारतीय नागरिकों को ईरान से लाया गया था। यहां पहुंचे भारतीय नागरिकों में से 52 छात्र व एक शिक्षक शामिल है। एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के पश्चात इन सभी को जैसलमेर में सेना की तरफ से विकसित वेलनेस सेंटर में भेज दिया गया। वेलनेस सेंटर में इन सभी लोगों को सेना की तरफ से बेहतरीन चिकित्सा सुविधा के अलावा अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। यहां पहुंचे भारतीय नागरिक वेलनेस सेंटर में विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा ले रहे है। 


मुनाफाखोर दवा व्यापारियों के खिलाफ की कार्रवाई, दो दुकानें सील

रायपुर. शहर के प्रमुख इलाकों में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार दोपहर छापा मारा है। यह कार्रवाई सैनेटाइजर, मास्क की कालाबाजारी और ऊंचे दामों पर बेचने को लेकर की गई है। शनिवार को 30 दुकानों की जांच की गई थी। शहर की दो दुकानें, लहरी मेडिकल और सुंदरनगर स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल को बंद करवाया गया था।


कोरोनावायरस: छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे परिजन

रायपुर. प्रदेश के सभी जेलों में कैदियों से उनके परिजन मुलाकात नहीं कर सकेंगे। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर 31 मार्च तक परिजनों से मुलाकात करने पर रोक लगा दी है। हालांकि विकल्प के तौर पर कैदियों को ट्रेजिंग और कॉलिंग सिस्टम के माध्यम से परिजनों से बात करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। 



 


पुलिस टीम ने सात तस्कर दबोचे

बस्ती में सिपाही पर हमला कर संतकबीरनगर होते हुए भाग रहे पशु तस्करों ने सिकरीगंज क्षेत्र में पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और पथराव कर पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। तस्करों ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए एक गांव में घुसे तस्करों में से चार को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। कुआनो नदी में कूदकर भाग रहे तीन तस्करों को बेलघाट थाने की पुलिस ने दबोच लिया। सभी तस्कर आजमगढ़ के रहने वाले हैं। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने तस्करों से पूछताछ की।


बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता को बदमाशों ने गोली मार दी। सभी बदमाश गोली मारकर वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मोड़ पर सोमवार को तीन बदमाश दिनदहाड़े पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के भतीजे और अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। कंधे में गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।


advertisement


देहरादूनः महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

महिलाकर्मी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक कर्नल पर लगाया गया है। महिला का आरोप है कि कर्नल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को कैंट कोतवाली में महिला ने शिकायत की है कि देहरादून में उसकी मुलाकात कर्नल प्रसून कांत निवासी जयपुर, राजस्थान से हुई थी। तब कर्नल प्रसून कांत भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात थे। महिला भी आईएमए में कर्मचारी है।

गुजरात: कांग्रेस के एक और विधायक का इस्तीफा

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले कुल विधायकों की संख्या अब पांच पर पहुंच गई है। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने सोमवार को सदन को सूचित किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।


मध्यप्रदेश: कोरोना के नाम पर 26 मार्च तक विधानसभा स्थगित करवाई

मध्यप्रदेश में मुसीबत में घिरी कमलनाथ सरकार को थोड़ी राहत मिली है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस का हवाला दिया है। यानी आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण नहीं हो सका। इसी के साथ कमलनाथ सरकार को 10 दिन का और समय मिल गया है।


इससे पहले मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन को केवल एक मिनट ही संबोधित किया और फिर वहां से चले गए। सदन से जाने से पहले राज्यपाल ने विधायकों से संवैधानिक परंपराओं का पालन करने, लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और राज्य में मौजूदा स्थिति में शांतिपूर्वक कार्य करने का आग्रह किया।


दक्षिण अफ्रीका ने राष्ट्रीय आपदा घोषित की

दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना वायरस संकट को लेकर देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 61 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधे प्रसारण में यह घोषणा की। रामाफोसा ने कहा, हमने राष्ट्रीय कमान परिषद स्थापित करने का फैसला किया है और हम इस आपदा को दी जा सकने वाली प्रतिक्रियाओं के तमाम पहलुओं पर समन्वयन के लिए हफ्ते में तीन बार बैठक करेंगे।


अमेरिका में आज से शुरू होगा कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण

अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाने के लिए बनाए गए टीके का नैदानिक परीक्षण सोमवार से शुरू होने जा रहा है। अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि परीक्षण के पहले प्रतिभागी को सोमवार को प्रायोगिक टीका दिया जाएगा। परीक्षण के बारे में सार्वजनिक तौर पर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है।


कोरोना वायरस से अब तक विश्व में 6,474 से अधिक मौतें

कोरोना वायरस से स्पेन में हुई मौतों की संख्या बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर इस विषाणु से संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा छह हजार के पार चला गया। अब तक 6,474 लोगों की मौत हो चुकी है। विभिन्न आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा की गई गणना से यह सूचना प्राप्त हुई।


चीन में विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा

चीन में विदेश से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी संक्रमण के ऐसे ही 12 नए मामले सामने आए। इस बीच, राजधानी ने संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके आने वालों को पृथक रखे जाने संबंधी नियमों को कड़ा किया है। चीन की ओर से संक्रमण को 'मूलत: काबू' किए जाने की घोषणा के बाद अब अधिकारी दूसरे देशों से आए संक्रमण के मामलों को लेकर चिंतित हैं।


पाकिस्तान में 41 नए मामलों के साथ ही आंकड़ा 94 तक पहुंचा

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को देश में इसका आंकड़ा बढ़कर 94 हो गया है। रविवार तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 53 थी। सभी नए मामलों का पता दक्षिणी सिंध प्रांत में चला, जहां सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि ये वह लोग थे, जिन्हें ईरान की सीमा पर ताफतान से सिंध स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने बताया, 'और नतीजे आए हैं। इस तरह सिंध में संक्रमितों की संख्या 76 तक पहुंच गई है। इन 76 मरीजों में से दो की सेहत में सुधार हुआ और बाकी 74 को पृथक रखा गया है।' हाल के नए मामलों के जुड़ने के बाद देश में आंकड़ा 94 तक पहुंच गया है।


रूस ने बेलारूस से लगने वाली सीमा को बंद किया

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रूस बेलारूस से लगने वाली अपनी सीमा को बंद कर रहा है। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुश्तीन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। मिशुश्तीन ने एक बैठक में कहा कि यह कदम वायरस से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि सीमा पर लोगों की आवाजाही रोकी जा सके। 


कोरोना: बेल्जियम में 170 नए मामले सामने आए

कोरोना वायरस तेजी से यूरोप में अपने पांव पसार रहा है। बेल्जियम में रविवार को कोरोना वायरस के 172 नए मामले सामने आए। इस तरह देश भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,058 हो गई है। 


ताहिर हुसैन के खिलाफ ढाई हजार वीडियो में सबूत

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार आप के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। निगम पार्षद के घर के सीसीटीवी जनवरी माह से बंद पड़े हुए थे। यह खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ है। दिल्ली पुलिस को ताहिर हुसैन के खिलाफ अब तक इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं मिले हैं। 


दिल्ली में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी जिलों के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। फिर चाहे वह किसी भी तरह का धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक प्रदर्शन ही क्यों न हो। जब सीएम से पूछा गया कि शाहीन बाग के प्रदर्शन का क्या होगा? इस पर उनका कहना था कि, कोई भी प्रदर्शन हो कहीं भी 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। हालांकि सीएम ने शादियों को इस नियम से छूट दी है लेकिन उन्होंने अपील जरूर की है कि हो सके तो शादियों की तारीख को आगे बढ़ा दें।


2700 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में फिर जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के बाद 31,390.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 756.10 अंक यानी 7.60 फीसदी की गिरावट के बाद 9,199.10 के स्तर पर बंद हुआ।  निवेशकों के एक दिन में 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।


रविवार, 15 मार्च 2020

मिजोरम में 117 लोगों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में रविवार को कोरोनावायरस जैसे लक्षणों वाले कुल 117 लोगों को (Home Quarentine) घर में ही रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख निदेशक एफ लल्लिंलिह्रा ने कहा कि हालांकि, मिजोरम ने अभी तक कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है। लेकिन, एहतियाती उपाय के रूप में 117 लोगों को घर पर ही रखा गया है।


VENUE FOR PARTIES

Situated in the outskirts of Gurgaon amidst a pollution free environment, our farmhouse serves a perfect opportunity for you to spend a memorable time with your spouse, friends, family, relatives or colleagues...Ideal place for rest and stay during/after party.. with a background full of greenery and soothing fresh air away from the hustle and bustle of city din.. 
we put in our best efforts to make your stay pleasant and to give you an experience you can cherish entire lifetime
Premium rooms available
Luxury interiors with all amenities
For booking contact
Farm no 15 Village bhondsi


Gaurav vasistha
9811774847, 9910928346



VENUE FOR PARTIES


प्रभावित हुआ केरल का पर्यटन उद्योग,

केरल में कोरोनो वायरस महामारी ने लोगों के साथ-साथ पर्यटन उद्योग को भारी प्रभावित किया है। पर्यटक कम होने के कारण दुकानें, रिसॉर्ट और नाव संचालक सभी मंदी का खामियाजा भुगत रहे हैं। केरल व्यापार केंद्र के पास अधिकांश दुकानें बंद हो गईं क्योंकि कुछ नागरिकों ने महामारी के डर से अपने घरों से बाहर निकल बंद कर दिया है। 


केरल में कोरोनावायरस के 22 पुष्ट मामले हैं। केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (केएचआरए) के जिलाध्यक्ष अज़ीज़ ने एएनआई को बताया कि ना केवल पर्यटकों, बल्कि आम लोगों ने भी बाहर निकलना बंद कर दिया है। होटलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


ADVERTISEMENT


करनाल की सिविल जज के पति का शव कार में मिला

औंगद से गोंदर जाने वाली सड़क पर करनाल की सिविल जज पवनदीप कौर के पति रवि वर्मा का शव कार में मिला। जज का आरोप है कि किसी ने उनके पति की हत्या कर डेडबॉडी काे कार में डाला है। पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे उन्हें इस संबंध में सूचना मिली थी। रवि (31) चंडीगढ़ सेक्टर-15 के रहने वाले थे।


पुलिस ने बताया कि कार अंदर से लॉक थी। खिड़की के साइड बैंड खोलकर कार के दरवाजे खोले गए। रवि के मुंह से झाग और कुछ ब्लड निकला हुआ था। जज पवनदीप ने बताया कि उनकी आखिरी बार अपने पति से शुक्रवार दोपहर को बात हुई थी। उस समय कुछ अन्य लोगों की भी आवाज आ रही थी। सुबह पुलिस ने रवि  की मौत की जानकारी दी। 


कोरोना: हरियाणा में बसों को सैनिटाइज करने के आदेश

चंडीगढ़. काेरोनावायरस से निपटने के लिए हरियाणा रोडवेज ने सभी बसों को सेनेटाइज करने का निर्णय लिया है। रोडवेज की ओर से इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जो भी बस डिपो से दूसरे डिपो तक जाएगी, पहुंचते ही बस की धुलाई की जाएगी। यही नहीं इसमें स्प्रे भी किया जाएगा। ठीक इसी तरह के आदेश निजी बसों में भी लागू होंगे। यही नहीं बसों के कंडक्टरों को भी सेनेटाइजर साथ रखना होगा, वे टिकट देने के बाद हाथ धोते रहेंगे।


दुनियाभर में 1.55 लाख से ज्यादा संक्रमित

दुनियाभर में 1.55 लाख से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 5,819 लोगों की मौत हो चुकी है। 


इटली में बुरे हालात से गुजर रहे स्वास्थ्यकर्मी

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में स्वास्थ्य कर्मियों की दुर्दशा को बयां करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें खुद को पूरी तरह ढके हुए और बेहद थकी नजर आ रही एक नर्स की-बोर्ड पर हाथ रखकर सोई हुई दिख रही है। यह तस्वीर वायरस से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र के एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स एलीन पेग्लियारिनी की है। इटली में कोरोना वायरस के कारण अबतक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 21, 000 लोग इससे संक्रमित हैं।


कोरोना: स्पेन के पीएम की पत्नी संक्रमित

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। अमेरिका और स्पेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कोरोना जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्पेन में 24 घंटों के अंदर 136 लोगों की मौत और एक दिन के अंदर 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। 


लखनऊ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला

यूपी में नोवल कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक नया संक्रमित लखनऊ का मिला है। इसके अलावा प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में 24 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 14 में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। 


संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लक्षणों वाले चार और बिना लक्षणों वाले छह लोगों को भी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कुल 717 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 


ADVERTISEMENT


चंद्रशेखर आज करेंगे पार्टी की घोषणा

सहारनपुर में दलित और ठाकुरों में टकराव के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर चर्चा में आए थे। सहारनपुर जेल से रिहा होने के बाद वे लगातार केंद्र व यूपी सरकार को चुनौती दे रहे हैं। सीएए मामले में दिल्ली में खुलकर सरकार का विरोध करने पर चंद्रशेखर जेल में रहे तो कई प्रदेशों में प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को जेल भेजा गया। 

वह रविवार को नोएडा में नई पार्टी की घोषणा करेंगे। भीम आर्मी के मेरठ जिलाध्यक्ष विकास हरित ने बताया कि पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम दिल्ली में होना था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जुटना था। लेकिन कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते उन्हें दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। इसके बाद नोएडा में बड़े कार्यक्रम को टालते हुए प्रेसवार्ता रखी गई है। जिसमें चंद्रशेखर पार्टी की घोषणा करेंगे।


ADVERTISEMENT


जयपुर से भोपाल लौटे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस ने अपने जिन विधायकों को कथित खरीद-फरोख्त के डर से भोपाल के रिसॉर्ट में ठहराया हुआ था। वे भोपाल पहुंच चुके हैं। कल विधानसभा में कमलनाथ सरकार को बहुमत परीक्षण करना है। जिसके लिए कांग्रेस विधायकों को व्हिप जारी करके सरकार के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा गया है।


कांग्रेस और भाजपा ने जारी किया व्हिप, विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश

कांग्रेस और भाजपा ने सोमवार को बहुमत परीक्षण को लेकर सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। दोनों पार्टियों ने सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है। माना जा रहा है कि गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक भी आज या कल सुबह भोपाल पहुंच जाएंगे।


शनिवार, 14 मार्च 2020

कोरोना से बचने को लेकर रेलवे की तैयारी

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ने लग्जरी और प्राइमरी बेस्ड ट्रेनों में फ्यूमीगेशन शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के एडीआरएम करण सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जो कि दोपहर 12 बजे यहां से चलती है। उसमें फ्यूमीगेशन यानी उसे सेनिटाइज किया जा रहा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में इसका फ्यूमीगेशन किया जा रहा है।


एविएशन इंडस्ट्री में कोरोना का असर

कोरोनावायरस का एविएशन इंडस्ट्री पर असर पड़ा है। एयर इंडिया के सेक्टर-34 ऑफिस में सुबह से कैंसिलेशन करवाने वाले यात्रियों की लंबी कतार लगी है। अकेले एयर इंडिया की रोजाना 100 से 150 इंटरनेशनल बुकिंग कैंसिल हो रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बुकिंग में 50 फीसदी कमी और डोमेस्टिक सेक्टर की बुकिंग में 25 से 30 फीसदी कमी आई है। बीते शुक्रवार को शाम 7.40 पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में मात्र 11 पैसेंजर ही आए। 


दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

धमतरी. जिले के थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन लेकर एक युवती पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि महात्मा गांधी वार्ड के रहने वाले उत्तम ढीमर नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने बताया कि उसे प्यार के झांसे में लेकर युवक ने शादी का वादा किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उसे रोका तो युवक ने मारपीट की और शादी से इंकार करते हुए भाग गया। 


विजयाराजे मुझे जनसंघ में शामिल करना चाहती थीं

दिग्विजय ने कहा, "राजमाता विजयाराजे सिंधियाजी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। वे चाहती थीं कि मैं 1970 में जनसंघ में शामिल हो जाऊं। उस समय मैं राघौगढ़ नगर पालिका का अध्यक्ष था। मैंने गुरु गोलवलकर की किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' को पढ़ने के बाद इसके लिए मना कर दिया। मैं सनातन धर्म और भाईचारे में विश्वास करता हूं। मेरा धर्म 'इंसानियत' है, जो हिंदुत्व की विचारधारा के विपरीत है।"


मोदी आरएसएस की नई नस्ल के प्रचारक

दिग्विजय ने कहा, "अब आरएसएस के नए प्रचारक बदल गए हैं। नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारकों की नई नस्ल का सबसे शानदार उदाहरण हैं। मैं मोदीजी का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन हर मुद्दे और मौके पर बिना समझौता किए देश का ध्रुवीकरण करने के उनके साहस की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की कि भारत के सनातन धर्म और हिंदू धर्म की मान्य परंपराओं से बुने गए सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने से देश को क्या नुकसान हो रहा है?"


सिंधिया ने सत्ता की भूख के चलते गांधी परिवार को धोखा दिया

भोपाल. मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सत्ता की भूख के चलते विचारधारा से समझौता किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मंत्री पद पाने के लिए सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को धोखा दिया। सिंह ने ये भी कहा कि ज्योतिरादित्य की दादी विजायराजे सिंधिया ने उन्हें भी जनसंघ में शामिल होने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने विचारधारा की खातिर इससे इनकार कर दिया था।


दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित

केजरीवाल सरकार ने भी कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया है। यहां 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। खेल से जुड़े सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू और जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी ने 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। परीक्षाएं, लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।


कोरोना से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में 69 साल की महिला की जान गई

नई दिल्ली. देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया। दिल्ली में संक्रमण की शिकार 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले 12 मार्च को कर्नाटक में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन स्कूल-कॉलेजों और सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।


यूपी में किसानों पर कहर बन कर टूटी बारिश-ओलावृष्टि, फसलें चौपट, 33 की मौत

मौसम की मार झेल रहे किसानों की अब रही सही उम्मीदों पर भी ओले पड़ गए हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फिर तबाही मचाई। बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से जहां 33 लोगों की मौत हो गई वहीं अकेले अवध में 13 मौतें हुई हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक हफ्ते में ही दूसरी बार प्रकृति की मार के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं। गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।


अमेरिका में 20 साल बाद संक्रामक रोग आपातकाल घोषित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। अब ट्रंप के लिए इस बीमारी से लड़ने को संघीय मदद के तौर पर करीब 50 अरब डॉलर की वित्तीय मदद उपलब्ध कराने का रास्ता खुल गया है। ट्रंप ने कहा है कि इस बात की संभावना अधिक है कि उनकी कोरोनावायरस के लिए जांच की जाएगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।


फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 18 लोगों की मौत

फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लंदन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है।


अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किए जाने के तुरंत बाद भारतीय दूतावास ने छात्रों को सभी गैर-जरूरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को टालने के लिए कहा है। अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में दो लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। दूतावास ने भारतीय छात्रों को जारी परामर्श में कहा, ‘कृपया सभी गैर-जरूरी घरेलू अथवा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से बचें।'


शुक्रवार, 13 मार्च 2020

अब हर मंदिर का ब्योरा रखेगी सरकार

योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंदिरों का ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया है। इसकी जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को सौंपी गई है। प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में स्थित मंदिरों का सर्वे आरंभ कर दिया गया है। इसकेतहत मंदिरों की स्थिति, उनकी महत्ता,स्वामित्व और उसके अधीन संपत्ति के अलावा कलाकारों, महापुरुषों को भी सूचीबद्ध कर डाटा बेस तैयार किया जाएगा।


प्रदेश में मंदिरों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें दो तरह के मंदिरों का सर्वे किया जा रहा है। एक तो 1857 के पहले के मंदिर और दूसरे इसके बाद के तीर्थ और मंदिर तलाशे जा रहे हैं। 


दिल्ली हिंसा: हमले से पहले तोड़ दिए थे आसपास लगे सीसीटीवी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान हवलदार रतनलाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक प्रेम नगर, लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है। बाकी सभी आरोपी चांद बाग इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि बीते 24 फरवरी को चांद बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। 


दंगाइयों को सजा मिले : सुप्रीम कोर्ट

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में हिंसा और उपद्रव करने वालों की सुप्रीम कोर्ट ने जमकर खबर ली है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों के किनारे उपद्रवियों के पोस्टर फौरन हटाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार भी कर दिया। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने साफ तौर पर कहा, बेशक दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें दंडित भी किया जाना चाहिए। मगर, ऐसा कोई कानून नहीं है, जो सड़क के किनारे उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को सही ठहरा सके। अवकाशकालीन पीठ ने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री को इस मामले को तत्काल मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे के सामने रखने को कहा, ताकि कम से कम तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया जा सके, जो अगले हफ्ते इस मामले को सुन सके।


न्यूयॉर्क में 500 लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक

कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। विभिन्न देश इससे निपटने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसके संक्रमण को रोकने के लिए 500 से ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लगा दी गई है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो ने इस बात का एलान किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप के 26 देशों से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर अगले 30 दिन के लिए रोक लगा चुके हैं। 


कोरोना : ब्रिटेन में 10 हजार लोगों के संक्रमित होने की आशंका

ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को देश में पांच से 10 हजार लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई। सरकार के मुख्य सलाहकार पैट्रिक वालंस ने कहा कि अभी तक 590 मामलों की पुष्टि हुई है लेकिन इस वायरस से 5,000 से 10,000 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है।


 

ट्रंप ने नहीं मिलाया हाथ, नमस्ते कर किया अभिवादन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर को नमस्ते करके उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस जैसी परिस्थिति को देखते हुए यही उपयुक्त है। भारत में भी लोग ऐसा ही करते हैं।


कोरोनावायरस का डर, ट्रंप ने रैलियों से बनाई दूरी

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को अपनी रैलियों को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्णय लिया है। रैलियां लंबे समय से ट्रम्प का ताकतवर राजनीतिक हथियार रही हैं, ये उम्मीदवार का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उसे अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान करती हैं। साथ ही उनकी टीम को मतदाताओं की जानकारियां जुटाने में भी सहायक साबित होती हैं।


नेपाल ने एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान बंद किया

नेपाल ने कोरोनावायरस महामारी के कारण एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के लिए मंजूरी शुक्रवार को स्थगित कर दी। चीन के अपनी तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई को बंद किए जाने के एक दिन बाद नेपाल ने दुनिया के सबसे बड़े पर्वत पर चढ़ाई को बंद कर दिया है।


कनाडा के पीएम की पत्नी संक्रमित

महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस के प्रकोप से दुनियाभर में आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी बच नहीं पा रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी भी इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के बेटे एडुआर्डो बोलसोनारो ने टि्वटर पर कहा कि राष्ट्रपति बोलसोनारो की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई है और हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।


गुरुवार, 12 मार्च 2020

प्रियंका चतुर्वेदी को मिला राज्यसभा का टिकट

 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रियंका पार्टी में प्रवक्ता और उपनेता के पद पर काम कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने चुनावों में आदित्य ठाकरे के चुनाव क्षेत्र में प्रचार कार्य का जिम्मा संभाला था। हालांकि, यह माना जा रहा था कि शिवसेना औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को राज्यसभा भेज सकती है। प्रियंका के नाम का फैसला पार्टी के कई नेताओं के लिए हैरान करने वाला माना जा रहा है।


समलैंगिक संबंधों के चक्कर में पति की हत्या

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समलैंगिक संबंधों के चक्कर में एक महिला ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस  ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी का किराए पर रह रही एक महिला से समलैंगिक संबंध था। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। होली के दिन दोनों ने हत्या की साजिश रची और फिर उसे दूसरे दिन यानी 11 मार्च को अंजाम भी दे डाला। 


आज भी जेल से ही तय होता है राजद उम्मीदवार: मोदी

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद के राज्यसभा उम्मीदवार पर सवाल उठाया है और दावा किया है कि आज भी वहां सबकुछ जेल से ही तय होता है। गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि राजद ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सीनियर सदस्य भी नहीं जानते। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करना किसी पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन लगता है कि राजद ने इसके लिए कोई लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनायी। वे सड़क पर लोकतंत्र बचाने का नाटक तो खूब करते हैं, लेकिन किसको टिकट मिलना है, यह जेल से तय करते हैं।


आयकर विभाग के तीन अधिकारी और सीए रिश्वत लेते पकड़े गए

नागौर. सीबीआई टीम ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग के तीन अधिकारियों को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सीबीआई चारों को लेकर इनकम टैक्स के दफ्तर पहुंची है और फाइलों की जांच कर रही है। इन अधिकारियों ने एक व्यापारी से सर्वे कम दिखाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। 


भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया

भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है। दोपहर 2.50 बजे भाजपा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया है, जहां राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने बुधवार को कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें से दो सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं। महाराष्ट्र से आरपीआई के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सिंधिया के अलावा अभी दूसरे उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है।


डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कर्नाटक यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। एक दिन पहले पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट की वजह बने बागी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। डीके शिवकुमार को पार्टी का संकटमोचक भी कहा जाता है। पार्टी ने शिवकुमार के साथ ईश्वर खंडारे, सतीश जर्खिहोली और सलीम अहमद कर्नाटक स्टेट कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। स्टेट कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवकुमार ने कहा- हम एक टीम हैं। मैं अकेला नहीं हूं। हम सभी एक साथ हैं और साथ मिलकर काम करेंगे।


बैंक ऑफ इंग्लैंड की बेंचमार्क दर में 50 बेसिस प्वॉइंट की कमी

कोरोनावायरस के चलते फेडरल रिजर्व ने मार्च में 50 बेसिस प्वॉइंट की कमी के साथ चौंका दिया। अमेरिकी की राजस्व संबंधी प्रतिक्रिया भी सुस्त हो रही है। ये 2020 में अमेरिकी जीडीपी वृद्धि के 1.4 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है। मूडी के मार्च बेसलाइन के अनुसार ये जनवरी में उम्मीद से 0.5 प्रतिशत कमजोर रही। कोरोनावायरस के चलते बैंक ऑफ इंग्लैंड की बेंचमार्क दर में 50 बेसिस प्वॉइंट की कमी आई है।


कोरोनावायरस के चलते इंडिगो पर छाए संकट के बादल

देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एक बयान में कहा कि जनवरी और फरवरी में कोरोनावायरस का उसकी वित्तीय स्थिति पर अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में टिकटों की बिक्री 15 से 20 प्रतिशत तक घट गई है। कोविड-19 की स्थिति के अनुसार इसमें आगे बदलाव की संभावना है। घरेलू मार्गों पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से आधी हिस्सेदारी रखने वाली एयरलाइन ने आशंका व्यक्त की है कि चालू वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त हो रही अंतिम तिमाही में उसके राजस्व और मुनाफे पर इसका बड़ा प्रभाव देखा जा सकता है। साथ ही रुपए में हो रही गिरावट के कारण विमान किराए के मद में भुगतान का बोझ भी बढ़ सकता है, क्योंकि किराये का भुगतान डॉलर में करना होता है।


सिंधिया के बाद पायलट-देवड़ा भी छोड़ सकते है कांग्रेस

मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ 19 विधायकों के पार्टी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। होली के दिन दोपहर 12.10 बजे सिंधिया ने  इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की और इसके सिर्फ 20 मिनट बाद ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अब राजस्थान और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा। लोग सिंधिया को बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा को  भी उन्हीं की राह पर चलना चाहिए।


लोगो की राय हैं कि- सिंधिया के बाद सचिन पायलट राजस्थान सरकार का भी यही हाल करेंगे । फिर मिलिंद देवड़ा और जतिन प्रसाद महाराष्ट्र सरकार का, कुछ दिन की मेहमान है दोनों सरकार।


120 देश चपेट में, तुर्की भी पहुंचा कोरोना वायरस

दुनिया के 120 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। बीमारी के अब तक 1.19 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 4300 लोग मारे जा चुके हैं। तुर्की में इसका पहला मामला मिला तो इंडोनेशिया में पहली मौत बुधवार को दर्ज की गई।


कर्नाटक में एक संदिग्ध की मौत

कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना के एक संदिग्ध की मौत हो गई। वह सऊदी से लौटे थे। अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो यह देश में इस बीमारी से मौत का पहला मामला होगा। वहीं, केरल में इस वायरस से संक्रमित 85 साल की बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक है। महिला के 96 साल के कोरोना पीड़ित पति की हालत स्थिर है। सबसे ज्यादा 18 मामले राजस्थान से हैं।


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...