बुधवार, 18 मार्च 2020

इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बना

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। एक समय था जब वुहान में सबसे ज्यादा मौतें हुआ करती थीं। हर रोज 150 से 200 लोग दम तोड़ते थे। अकेले वुहान में अब तक 2600 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, अब जब यहां हालात काबू में है तो इटली का लोम्बार्डी शहर दुनिया का नया वुहान बनता जा रहा है। अकेले लोम्बार्डी में अब तक 1218 मौतें हो चुकी हैं। इटली में रविवार को रिकॉर्ड 368 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 289 लोम्बार्डी से ही थे। हालात यह हैं कि अब मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। आईसीयू में मरीजों के लिए जगह तक नहीं बची। डॉक्टर खुद संक्रमित होने लगे हैं। इससे अस्पतालों में डॉक्टर्स की भी कमी हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...