कोरोनोवायरस की वजह से फ्रांस में टोटल लॉक डाउन के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने अब इसे भी सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने मंगलवार को कहा, “हर नागरिक घर में ही रहे। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।” फ्रांस में मंगलवार तक 6, 633 मामले सामने आ चुके हैं। 148 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए सरकार ने एक लाख पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात करने का फैसला किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें