बस्ती में सिपाही पर हमला कर संतकबीरनगर होते हुए भाग रहे पशु तस्करों ने सिकरीगंज क्षेत्र में पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और पथराव कर पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। तस्करों ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए एक गांव में घुसे तस्करों में से चार को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। कुआनो नदी में कूदकर भाग रहे तीन तस्करों को बेलघाट थाने की पुलिस ने दबोच लिया। सभी तस्कर आजमगढ़ के रहने वाले हैं। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने तस्करों से पूछताछ की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें