बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर अब मीडिया हाउस भी कोरोना वायरस के चलते अपने कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश दे रहे हैं। पिछले दो दिन में कई बड़े मीडिया हाउस यह निर्णय ले चुके हैं। यहां तक कि एक मीडिया हाउस ने सरकार की इस हिदायत के अनुसार कि 50 से ज्यादा कर्मचारी एक साथ काम नहीं करेंगे, उसका पालन करते हुए दो शिफ्ट में काम शुरू कराया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी नाइट क्लब, जिम और स्पा आदि को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें