देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर लोग इससे बचने के लिए हर संभव सावधानी बरत रहे हैं। इस समय छोटी-छोटी लापरवाही लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे में दिल्ली के आठवें कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ऐसी हरकत की है जिससे उसने अपने साथ-साथ और लोगों को भी संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। दिल्ली का यह आठवां मरीज साकेत इलाके का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति है, जिसने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपने सैंपल दिए, लेकिन रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना ही हवाई रास्ते से सिंगापुर चला गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। ऐसे में उस व्यक्ति के साथ-साथ वो सभी लोग संक्रमण के खतरे में आ गए हैं जो उसके संपर्क में आए होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें