नई दिल्ली. देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया। दिल्ली में संक्रमण की शिकार 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले 12 मार्च को कर्नाटक में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन स्कूल-कॉलेजों और सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें