मंगलवार, 17 मार्च 2020

विदेश से आए 200 यात्रियों की स्क्रीनिंग में कोरोनावायरस के 2 संदिग्ध मिले

पटना. विदेश से आए 200 यात्रियों की सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई। इनमें दो संदिग्ध मिले। इन्हें पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनका सैंपल जांच के लिए मंगलवार को आरएमआरआई भेजा जाएगा। बाकी 198 यात्रियों को घर में 14 दिन तक आइसोलेट होकर रहने की सलाह दी गई है। रविवार को विदेश से आए 80 यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई थी, जिनमें दो संदिग्ध मरीज मिले थे। रोहतास के नारायणा मेडिकल काॅलेज की एक छात्रा को भी पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। वह सेंट्रल इमरजेंसी में आई थी। चिकित्सकों ने उसकी स्क्रीनिंग की। लक्षण मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जहां मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजा जाएगा। सोमवार को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में चार संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...