पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को देश में इसका आंकड़ा बढ़कर 94 हो गया है। रविवार तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 53 थी। सभी नए मामलों का पता दक्षिणी सिंध प्रांत में चला, जहां सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि ये वह लोग थे, जिन्हें ईरान की सीमा पर ताफतान से सिंध स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने बताया, 'और नतीजे आए हैं। इस तरह सिंध में संक्रमितों की संख्या 76 तक पहुंच गई है। इन 76 मरीजों में से दो की सेहत में सुधार हुआ और बाकी 74 को पृथक रखा गया है।' हाल के नए मामलों के जुड़ने के बाद देश में आंकड़ा 94 तक पहुंच गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें