कोरोनावायरस का एविएशन इंडस्ट्री पर असर पड़ा है। एयर इंडिया के सेक्टर-34 ऑफिस में सुबह से कैंसिलेशन करवाने वाले यात्रियों की लंबी कतार लगी है। अकेले एयर इंडिया की रोजाना 100 से 150 इंटरनेशनल बुकिंग कैंसिल हो रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बुकिंग में 50 फीसदी कमी और डोमेस्टिक सेक्टर की बुकिंग में 25 से 30 फीसदी कमी आई है। बीते शुक्रवार को शाम 7.40 पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में मात्र 11 पैसेंजर ही आए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें