सोमवार, 4 जनवरी 2021

पिछले दो महीने से लापता हैं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान जैक मा

 चीन के बिलेनियर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा पिछले दो महीने से लापता हैं। जैक मा ने चीन के 'ब्‍याजखोर' वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की पिछले साल अक्टूबर में शंघाई में दिए भाषण में तीखी आलोचना की थी। जिसके बाद उनका चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विवाद भी हुआ था। इसके बाद पिछले दो महीने से नहीं देखे गए हैं।

जैक मा ने चीनी सरकार से आह्वान किया था कि सिस्टम में ऐसा बदलाव किया जाए जो 'बिजनेस में नई चीजें शुरू करने के प्रयास को दबाने' का प्रयास करे। उन्‍होंने वैश्विक बैंकिंग नियमों को 'बुजुर्गों लोगों का क्लब' करार दिया था। इस भाषण के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क उठी। जैक मा की आलोचना को कम्युनिस्ट पार्टी पर हमले के रूप में लिया गया।

श्मशान में छत गिरने से 23 की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। इनमें 23 की मौत हो गई, 24 घायल हैं। ये सभी बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े थे। जिस शख्स का दाह संस्कार चल रहा था, हादसे में उनके एक बेटे की भी मौत हुई है।

श्मशान घाट पर मुरादनगर के फल कारोबारी जयराम (65) का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान सभी लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ढाई माह पहले ही यहां गैलरी बनाई गई थी। लोगों का आरोप है कि गैलरी बनाने में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल हुआ था।

जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया कि जब दादा का अंतिम संस्कार हो रहा था। बारिश हो रही थी तो काफी लोग दूर शेड के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान छत गिर गई और वहां खड़े सभी लोग दब गए। हादसे में देवेंद्र के चाचा की भी मौत हो गई है। एक भाई मलबे के नीचे दब गया था और पिता भी घायल हैं। 

ब्राजील कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा

 भारतीय कंपनी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन की दुनिया में डिमांड है। ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक्स (ABCVAC) ने भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है। इसके तहत ब्राजील को कोवैक्सिन के 50 लाख डोज दिए जाएंगे। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर ब्राजीलियन हेल्थ रेग्युलेटर अन्विसा की अनुमति के बाद लगेगी।

3 जनवरी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। कोवैक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं। इससे पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। भारत बायोटेक ने अभी यह भी नहीं बताया है कि यह कितनी असरदार है। हां, यह जरूर बताया है कि यह इस्तेमाल के लिए 100% सुरक्षित है। इस बीच दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दूसरा डोज लेने के 2 हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडीज डेवलप होंगी।

पहले एक महीने में 14 केस दर्ज हुए, 51 लोगों को जेल में भेजा गया

 हाशिम पेशे से वकील हैं और बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने नवंबर में उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली एक हिंदू लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाकर एक मुसलमान लड़के से शादी करवाई थी। अब हाशिम के परिवार के आठ सदस्य जेल में हैं। जिस लड़के ने हिंदू लड़की से शादी की थी, उसके भी पांच परिजन जेल में हैं। लड़की फिलहाल पुलिस सुरक्षा में हैं, लेकिन अभी तक अदालत में उसके बयान नहीं हो सके हैं।

हाशिम बताते हैं, 'मैंने 28 नवंबर को दिल्ली में शादी रजिस्टर करवाकर एटा के एसएसपी और जलेसर थाने के SHO को इस बारे में नोटिस और लड़की की तरफ से एक याचिका भेजी थी। पुलिस ने मुझसे कोई बात नहीं की। एक-एक करके मेरे रिश्तेदारों को उठाना शुरू कर दिया। लड़के के परिजनों को भी उठा लिया गया।'

रविवार, 3 जनवरी 2021

सनातन धर्म की जानकारी!

 ऐसी जानकारी बार-बार नहीं आती, और आगे भेजें, ताकि लोगों को सनातन धर्म की जानकारी हो  सके आपका आभार धन्यवाद होगा


1-अष्टाध्यायी               पाणिनी

2-रामायण                    वाल्मीकि

3-महाभारत                  वेदव्यास

4-अर्थशास्त्र                  चाणक्य

5-महाभाष्य                  पतंजलि

6-सत्सहसारिका सूत्र      नागार्जुन

7-बुद्धचरित                  अश्वघोष

8-सौंदरानन्द                 अश्वघोष

9-महाविभाषाशास्त्र        वसुमित्र

10- स्वप्नवासवदत्ता        भास

11-कामसूत्र                  वात्स्यायन

12-कुमारसंभवम्           कालिदास

13-अभिज्ञानशकुंतलम्    कालिदास  

14-विक्रमोउर्वशियां        कालिदास

15-मेघदूत                    कालिदास

16-रघुवंशम्                  कालिदास

17-मालविकाग्निमित्रम्   कालिदास

18-नाट्यशास्त्र              भरतमुनि

19-देवीचंद्रगुप्तम          विशाखदत्त

20-मृच्छकटिकम्          शूद्रक

21-सूर्य सिद्धान्त           आर्यभट्ट

22-वृहतसिंता               बरामिहिर

23-पंचतंत्र।                  विष्णु शर्मा

24-कथासरित्सागर        सोमदेव

25-अभिधम्मकोश         वसुबन्धु

26-मुद्राराक्षस               विशाखदत्त

27-रावणवध।              भटिट

28-किरातार्जुनीयम्       भारवि

29-दशकुमारचरितम्     दंडी

30-हर्षचरित                वाणभट्ट

31-कादंबरी                वाणभट्ट

32-वासवदत्ता             सुबंधु

33-नागानंद                हर्षवधन

34-रत्नावली               हर्षवर्धन

35-प्रियदर्शिका            हर्षवर्धन

36-मालतीमाधव         भवभूति

37-पृथ्वीराज विजय     जयानक

38-कर्पूरमंजरी            राजशेखर

39-काव्यमीमांसा         राजशेखर

40-नवसहसांक चरित   पदम् गुप्त

41-शब्दानुशासन         राजभोज

42-वृहतकथामंजरी      क्षेमेन्द्र

43-नैषधचरितम           श्रीहर्ष

44-विक्रमांकदेवचरित   बिल्हण

45-कुमारपालचरित      हेमचन्द्र

46-गीतगोविन्द            जयदेव

47-पृथ्वीराजरासो         चंदरवरदाई

48-राजतरंगिणी           कल्हण

49-रासमाला               सोमेश्वर

50-शिशुपाल वध          माघ

51-गौडवाहो                वाकपति

52-रामचरित                सन्धयाकरनंदी

53-द्वयाश्रय काव्य         हेमचन्द्र


वेद-ज्ञान:-


प्र.1-  वेद किसे कहते है ?

उत्तर-  ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।


प्र.2-  वेद-ज्ञान किसने दिया ?

उत्तर-  ईश्वर ने दिया।


प्र.3-  ईश्वर ने वेद-ज्ञान कब दिया ?

उत्तर-  ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद-ज्ञान दिया।


प्र.4-  ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?

उत्तर- मनुष्य-मात्र के कल्याण         के लिए।


प्र.5-  वेद कितने है ?

उत्तर- चार ।                                                  

1-ऋग्वेद 

2-यजुर्वेद  

3-सामवेद

4-अथर्ववेद


प्र.6-  वेदों के ब्राह्मण ।

        वेद              ब्राह्मण

1 - ऋग्वेद      -     ऐतरेय

2 - यजुर्वेद      -     शतपथ

3 - सामवेद     -    तांड्य

4 - अथर्ववेद   -   गोपथ


प्र.7-  वेदों के उपवेद कितने है।

उत्तर -  चार।

      वेद                     उपवेद

    1- ऋग्वेद       -     आयुर्वेद

    2- यजुर्वेद       -    धनुर्वेद

    3 -सामवेद      -     गंधर्ववेद

    4- अथर्ववेद    -     अर्थवेद


प्र 8-  वेदों के अंग हैं ।

उत्तर -  छः ।

1 - शिक्षा

2 - कल्प

3 - निरूक्त

4 - व्याकरण

5 - छंद

6 - ज्योतिष


प्र.9- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?

उत्तर- चार ऋषियों को।

         वेद                ऋषि

1- ऋग्वेद         -      अग्नि

2 - यजुर्वेद       -       वायु

3 - सामवेद      -      आदित्य

4 - अथर्ववेद    -     अंगिरा


प्र.10-  वेदों का ज्ञान ईश्वर ने ऋषियों को कैसे दिया ?

उत्तर- समाधि की अवस्था में।


प्र.11-  वेदों में कैसे ज्ञान है ?

उत्तर-  सब सत्य विद्याओं का ज्ञान-विज्ञान।


प्र.12-  वेदो के विषय कौन-कौन से हैं ?

उत्तर-   चार ।

        ऋषि        विषय

1-  ऋग्वेद    -    ज्ञान

2-  यजुर्वेद    -    कर्म

3-  सामवे     -    उपासना

4-  अथर्ववेद -    विज्ञान


प्र.13-  वेदों में।


ऋग्वेद में।

1-  मंडल      -  10

2 - अष्टक     -   08

3 - सूक्त        -  1028

4 - अनुवाक  -   85 

5 - ऋचाएं     -  10589


यजुर्वेद में।

1- अध्याय    -  40

2- मंत्र           - 1975


सामवेद में।

1-  आरचिक   -  06

2 - अध्याय     -   06

3-  ऋचाएं       -  1875


अथर्ववेद में।

1- कांड      -    20

2- सूक्त      -   731

3 - मंत्र       -   5977

          

प्र.14-  वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ?                                                                                                                                                              उत्तर-  मनुष्य-मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।


प्र.17-  सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

उत्तर-  ऋग्वेद।


प्र.18-  वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?

उत्तर-  वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व । 


प्र.19-  वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?

उत्तर- 

1-  न्याय दर्शन  - गौतम मुनि।

2- वैशेषिक दर्शन  - कणाद मुनि।

3- योगदर्शन  - पतंजलि मुनि।

4- मीमांसा दर्शन  - जैमिनी मुनि।

5- सांख्य दर्शन  - कपिल मुनि।

6- वेदांत दर्शन  - व्यास मुनि।


प्र.20-  शास्त्रों के विषय क्या है ?

उत्तर-  आत्मा,  परमात्मा, प्रकृति,  जगत की उत्पत्ति,  मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक  ज्ञान-विज्ञान आदि।


प्र.21-  प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?

उत्तर-  केवल ग्यारह।


प्र.22-  उपनिषदों के नाम बतावे ?

उत्तर-  

01-ईश ( ईशावास्य )  

02-केन  

03-कठ  

04-प्रश्न  

05-मुंडक  

06-मांडू  

07-ऐतरेय  

08-तैत्तिरीय 

09-छांदोग्य 

10-वृहदारण्यक 

11-श्वेताश्वतर ।


प्र.23-  उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?

उत्तर- वेदों से।

प्र.24- चार वर्ण।

उत्तर- 

1- ब्राह्मण

2- क्षत्रिय

3- वैश्य

4- शूद्र


प्र.25- चार युग।

1- सतयुग - 17,28000  वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है।

2- त्रेतायुग- 12,96000  वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है।

3- द्वापरयुग- 8,64000  वर्षों का नाम है।

4- कलयुग- 4,32000  वर्षों का नाम है।

कलयुग के 5122  वर्षों का भोग हो चुका है अभी तक।

4,27024 वर्षों का भोग होना है। 


पंच महायज्ञ

       1- ब्रह्मयज्ञ   

       2- देवयज्ञ

       3- पितृयज्ञ

       4- बलिवैश्वदेवयज्ञ

       5- अतिथियज्ञ

   

स्वर्ग  -  जहाँ सुख है।

नरक  -  जहाँ दुःख है।.


*#भगवान_शिव के  "35" रहस्य!!!!!!!!


भगवान शिव अर्थात पार्वती के पति शंकर जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, आदिनाथ आदि कहा जाता है।


🔱1. आदिनाथ शिव : - सर्वप्रथम शिव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया इसलिए उन्हें 'आदिदेव' भी कहा जाता है। 'आदि' का अर्थ प्रारंभ। आदिनाथ होने के कारण उनका एक नाम 'आदिश' भी है।


🔱2. शिव के अस्त्र-शस्त्र : - शिव का धनुष पिनाक, चक्र भवरेंदु और सुदर्शन, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल है। उक्त सभी का उन्होंने ही निर्माण किया था।


🔱3. भगवान शिव का नाग : - शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है उसका नाम वासुकि है। वासुकि के बड़े भाई का नाम शेषनाग है।


🔱4. शिव की अर्द्धांगिनी : - शिव की पहली पत्नी सती ने ही अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लिया और वही उमा, उर्मि, काली कही गई हैं।


🔱5. शिव के पुत्र : - शिव के प्रमुख 6 पुत्र हैं- गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा। सभी के जन्म की कथा रोचक है।


🔱6. शिव के शिष्य : - शिव के 7 शिष्य हैं जिन्हें प्रारंभिक सप्तऋषि माना गया है। इन ऋषियों ने ही शिव के ज्ञान को संपूर्ण धरती पर प्रचारित किया जिसके चलते भिन्न-भिन्न धर्म और संस्कृतियों की उत्पत्ति हुई। शिव ने ही गुरु और शिष्य परंपरा की शुरुआत की थी। शिव के शिष्य हैं- बृहस्पति, विशालाक्ष, शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज इसके अलावा 8वें गौरशिरस मुनि भी थे।


🔱7. शिव के गण : - शिव के गणों में भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय प्रमुख हैं। इसके अलावा, पिशाच, दैत्य और नाग-नागिन, पशुओं को भी शिव का गण माना जाता है। 


🔱8. शिव पंचायत : - भगवान सूर्य, गणपति, देवी, रुद्र और विष्णु ये शिव पंचायत कहलाते हैं।


🔱9. शिव के द्वारपाल : - नंदी, स्कंद, रिटी, वृषभ, भृंगी, गणेश, उमा-महेश्वर और महाकाल।


🔱10. शिव पार्षद : - जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि शिव के पार्षद हैं।


🔱11. सभी धर्मों का केंद्र शिव : - शिव की वेशभूषा ऐसी है कि प्रत्येक धर्म के लोग उनमें अपने प्रतीक ढूंढ सकते हैं। मुशरिक, यजीदी, साबिईन, सुबी, इब्राहीमी धर्मों में शिव के होने की छाप स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। शिव के शिष्यों से एक ऐसी परंपरा की शुरुआत हुई, जो आगे चलकर शैव, सिद्ध, नाथ, दिगंबर और सूफी संप्रदाय में वि‍भक्त हो गई।


🔱12. बौद्ध साहित्य के मर्मज्ञ अंतरराष्ट्रीय : -  ख्यातिप्राप्त विद्वान प्रोफेसर उपासक का मानना है कि शंकर ने ही बुद्ध के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने पालि ग्रंथों में वर्णित 27 बुद्धों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें बुद्ध के 3 नाम अतिप्राचीन हैं- तणंकर, शणंकर और मेघंकर।


🔱13. देवता और असुर दोनों के प्रिय शिव : - भगवान शिव को देवों के साथ असुर, दानव, राक्षस, पिशाच, गंधर्व, यक्ष आदि सभी पूजते हैं। वे रावण को भी वरदान देते हैं और राम को भी। उन्होंने भस्मासुर, शुक्राचार्य आदि कई असुरों को वरदान दिया था। शिव, सभी आदिवासी, वनवासी जाति, वर्ण, धर्म और समाज के सर्वोच्च देवता हैं।


🔱14. शिव चिह्न : - वनवासी से लेकर सभी साधारण व्‍यक्ति जिस चिह्न की पूजा कर सकें, उस पत्‍थर के ढेले, बटिया को शिव का चिह्न माना जाता है। इसके अलावा रुद्राक्ष और त्रिशूल को भी शिव का चिह्न माना गया है। कुछ लोग डमरू और अर्द्ध चन्द्र को भी शिव का चिह्न मानते हैं, हालांकि ज्यादातर लोग शिवलिंग अर्थात शिव की ज्योति का पूजन करते हैं।


🔱15. शिव की गुफा : - शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए एक पहाड़ी में अपने त्रिशूल से एक गुफा बनाई और वे फिर उसी गुफा में छिप गए। वह गुफा जम्मू से 150 किलोमीटर दूर त्रिकूटा की पहाड़ियों पर है। दूसरी ओर भगवान शिव ने जहां पार्वती को अमृत ज्ञान दिया था वह गुफा 'अमरनाथ गुफा' के नाम से प्रसिद्ध है।


🔱16. शिव के पैरों के निशान : - श्रीपद- श्रीलंका में रतन द्वीप पहाड़ की चोटी पर स्थित श्रीपद नामक मंदिर में शिव के पैरों के निशान हैं। ये पदचिह्न 5 फुट 7 इंच लंबे और 2 फुट 6 इंच चौड़े हैं। इस स्थान को सिवानोलीपदम कहते हैं। कुछ लोग इसे आदम पीक कहते हैं।


रुद्र पद- तमिलनाडु के नागपट्टीनम जिले के थिरुवेंगडू क्षेत्र में श्रीस्वेदारण्येश्‍वर का मंदिर में शिव के पदचिह्न हैं जिसे 'रुद्र पदम' कहा जाता है। इसके अलावा थिरुवन्नामलाई में भी एक स्थान पर शिव के पदचिह्न हैं।


तेजपुर- असम के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित रुद्रपद मंदिर में शिव के दाएं पैर का निशान है।


जागेश्वर- उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 36 किलोमीटर दूर जागेश्वर मंदिर की पहाड़ी से लगभग साढ़े 4 किलोमीटर दूर जंगल में भीम के पास शिव के पदचिह्न हैं। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए उन्होंने अपना एक पैर यहां और दूसरा कैलाश में रखा था।


रांची- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूरी पर 'रांची हिल' पर शिवजी के पैरों के निशान हैं। इस स्थान को 'पहाड़ी बाबा मंदिर' कहा जाता है।


🔱17. शिव के अवतार : - वीरभद्र, पिप्पलाद, नंदी, भैरव, महेश, अश्वत्थामा, शरभावतार, गृहपति, दुर्वासा, हनुमान, वृषभ, यतिनाथ, कृष्णदर्शन, अवधूत, भिक्षुवर्य, सुरेश्वर, किरात, सुनटनर्तक, ब्रह्मचारी, यक्ष, वैश्यानाथ, द्विजेश्वर, हंसरूप, द्विज, नतेश्वर आदि हुए हैं। वेदों में रुद्रों का जिक्र है। रुद्र 11 बताए जाते हैं- कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, आपिर्बुध्य, शंभू, चण्ड तथा भव।


🔱18. शिव का विरोधाभासिक परिवार : - शिवपुत्र कार्तिकेय का वाहन मयूर है, जबकि शिव के गले में वासुकि नाग है। स्वभाव से मयूर और नाग आपस में दुश्मन हैं। इधर गणपति का वाहन चूहा है, जबकि सांप मूषकभक्षी जीव है। पार्वती का वाहन शेर है, लेकिन शिवजी का वाहन तो नंदी बैल है। इस विरोधाभास या वैचारिक भिन्नता के बावजूद परिवार में एकता है।


🔱19.  ति‍ब्बत स्थित कैलाश पर्वत पर उनका निवास है। जहां पर शिव विराजमान हैं उस पर्वत के ठीक नीचे पाताल लोक है जो भगवान विष्णु का स्थान है। शिव के आसन के ऊपर वायुमंडल के पार क्रमश: स्वर्ग लोक और फिर ब्रह्माजी का स्थान है।


🔱20.शिव भक्त : - ब्रह्मा, विष्णु और सभी देवी-देवताओं सहित भगवान राम और कृष्ण भी शिव भक्त है। हरिवंश पुराण के अनुसार, कैलास पर्वत पर कृष्ण ने शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की थी।


🔱21.शिव ध्यान : - शिव की भक्ति हेतु शिव का ध्यान-पूजन किया जाता है। शिवलिंग को बिल्वपत्र चढ़ाकर शिवलिंग के समीप मंत्र जाप या ध्यान करने से मोक्ष का मार्ग पुष्ट होता है।


🔱22.शिव मंत्र : - दो ही शिव के मंत्र हैं पहला- ॐ नम: शिवाय। दूसरा महामृत्युंजय मंत्र- ॐ ह्रौं जू सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जू ह्रौं ॐ ॥ है।


🔱23.शिव व्रत और त्योहार : - सोमवार, प्रदोष और श्रावण मास में शिव व्रत रखे जाते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि शिव का प्रमुख पर्व त्योहार है।


🔱24.शिव प्रचारक : - भगवान शंकर की परंपरा को उनके शिष्यों बृहस्पति, विशालाक्ष (शिव), शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज, अगस्त्य मुनि, गौरशिरस मुनि, नंदी, कार्तिकेय, भैरवनाथ आदि ने आगे बढ़ाया। इसके अलावा वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, बाण, रावण, जय और विजय ने भी शैवपंथ का प्रचार किया। इस परंपरा में सबसे बड़ा नाम आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय का आता है। दत्तात्रेय के बाद आदि शंकराचार्य, मत्स्येन्द्रनाथ और गुरु गुरुगोरखनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।


🔱25.शिव महिमा : - शिव ने कालकूट नामक विष पिया था जो अमृत मंथन के दौरान निकला था। शिव ने भस्मासुर जैसे कई असुरों को वरदान दिया था। शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। शिव ने गणेश और राजा दक्ष के सिर को जोड़ दिया था। ब्रह्मा द्वारा छल किए जाने पर शिव ने ब्रह्मा का पांचवां सिर काट दिया था।


🔱26.शैव परम्परा : - दसनामी, शाक्त, सिद्ध, दिगंबर, नाथ, लिंगायत, तमिल शैव, कालमुख शैव, कश्मीरी शैव, वीरशैव, नाग, लकुलीश, पाशुपत, कापालिक, कालदमन और महेश्वर सभी शैव परंपरा से हैं। चंद्रवंशी, सूर्यवंशी, अग्निवंशी और नागवंशी भी शिव की परंपरा से ही माने जाते हैं। भारत की असुर, रक्ष और आदिवासी जाति के आराध्य देव शिव ही हैं। शैव धर्म भारत के आदिवासियों का धर्म है।


🔱27.शिव के प्रमुख नाम : -  शिव के वैसे तो अनेक नाम हैं जिनमें 108 नामों का उल्लेख पुराणों में मिलता है लेकिन यहां प्रचलित नाम जानें- महेश, नीलकंठ, महादेव, महाकाल, शंकर, पशुपतिनाथ, गंगाधर, नटराज, त्रिनेत्र, भोलेनाथ, आदिदेव, आदिनाथ, त्रियंबक, त्रिलोकेश, जटाशंकर, जगदीश, प्रलयंकर, विश्वनाथ, विश्वेश्वर, हर, शिवशंभु, भूतनाथ और रुद्र।


🔱28.अमरनाथ के अमृत वचन : - शिव ने अपनी अर्धांगिनी पार्वती को मोक्ष हेतु अमरनाथ की गुफा में जो ज्ञान दिया उस ज्ञान की आज अनेकानेक शाखाएं हो चली हैं। वह ज्ञानयोग और तंत्र के मूल सूत्रों में शामिल है। 'विज्ञान भैरव तंत्र' एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें भगवान शिव द्वारा पार्वती को बताए गए 112 ध्यान सूत्रों का संकलन है।


🔱29.शिव ग्रंथ : - वेद और उपनिषद सहित विज्ञान भैरव तंत्र, शिव पुराण और शिव संहिता में शिव की संपूर्ण शिक्षा और दीक्षा समाई हुई है। तंत्र के अनेक ग्रंथों में उनकी शिक्षा का विस्तार हुआ है।


🔱30.शिवलिंग : - वायु पुराण के अनुसार प्रलयकाल में समस्त सृष्टि जिसमें लीन हो जाती है और पुन: सृष्टिकाल में जिससे प्रकट होती है, उसे लिंग कहते हैं। इस प्रकार विश्व की संपूर्ण ऊर्जा ही लिंग की प्रतीक है। वस्तुत: यह संपूर्ण सृष्टि बिंदु-नाद स्वरूप है। बिंदु शक्ति है और नाद शिव। बिंदु अर्थात ऊर्जा और नाद अर्थात ध्वनि। यही दो संपूर्ण ब्रह्मांड का आधार है। इसी कारण प्रतीक स्वरूप शिवलिंग की पूजा-अर्चना है।


🔱31.बारह ज्योतिर्लिंग : - सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ॐकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमशंकर, रामेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथजी, त्र्यम्बकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर। ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति के संबंध में अनेकों मान्यताएं प्रचलित है। ज्योतिर्लिंग यानी 'व्यापक ब्रह्मात्मलिंग' जिसका अर्थ है 'व्यापक प्रकाश'। जो शिवलिंग के बारह खंड हैं। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्म, माया, जीव, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी को ज्योतिर्लिंग या ज्योति पिंड कहा गया है।


 दूसरी मान्यता अनुसार शिव पुराण के अनुसार प्राचीनकाल में आकाश से ज्‍योति पिंड पृथ्‍वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। इस तरह के अनेकों उल्का पिंड आकाश से धरती पर गिरे थे। भारत में गिरे अनेकों पिंडों में से प्रमुख बारह पिंड को ही ज्‍योतिर्लिंग में शामिल किया गया।


🔱32.शिव का दर्शन : - शिव के जीवन और दर्शन को जो लोग यथार्थ दृष्टि से देखते हैं वे सही बुद्धि वाले और यथार्थ को पकड़ने वाले शिवभक्त हैं, क्योंकि शिव का दर्शन कहता है कि यथार्थ में जियो, वर्तमान में जियो, अपनी चित्तवृत्तियों से लड़ो मत, उन्हें अजनबी बनकर देखो और कल्पना का भी यथार्थ के लिए उपयोग करो। आइंस्टीन से पूर्व शिव ने ही कहा था कि कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।


🔱33.शिव और शंकर : - शिव का नाम शंकर के साथ जोड़ा जाता है। लोग कहते हैं- शिव, शंकर, भोलेनाथ। इस तरह अनजाने ही कई लोग शिव और शंकर को एक ही सत्ता के दो नाम बताते हैं। असल में, दोनों की प्रतिमाएं अलग-अलग आकृति की हैं। शंकर को हमेशा तपस्वी रूप में दिखाया जाता है। कई जगह तो शंकर को शिवलिंग का ध्यान करते हुए दिखाया गया है। अत: शिव और शंकर दो अलग अलग सत्ताएं है। हालांकि शंकर को भी शिवरूप माना गया है। माना जाता है कि महेष (नंदी) और महाकाल भगवान शंकर के द्वारपाल हैं। रुद्र देवता शंकर की पंचायत के सदस्य हैं।


🔱34. देवों के देव महादेव : देवताओं की दैत्यों से प्रतिस्पर्धा चलती रहती थी। ऐसे में जब भी देवताओं पर घोर संकट आता था तो वे सभी देवाधिदेव महादेव के पास जाते थे। दैत्यों, राक्षसों सहित देवताओं ने भी शिव को कई बार चुनौती दी, लेकिन वे सभी परास्त होकर शिव के समक्ष झुक गए इसीलिए शिव हैं देवों के देव महादेव। वे दैत्यों, दानवों और भूतों के भी प्रिय भगवान हैं। वे राम को भी वरदान देते हैं और रावण को भी।


🔱35. शिव हर काल में : - भगवान शिव ने हर काल में लोगों को दर्शन दिए हैं। राम के समय भी शिव थे। महाभारत काल में भी शिव थे और विक्रमादित्य के काल में भी शिव के दर्शन होने का उल्लेख मिलता है। भविष्य पुराण अनुसार राजा हर्षवर्धन को भी भगवान शिव ने दर्शन दिए थे।


जय जय श्री राम !

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ *🚩विक्रम संवत-२०७७

⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी सुबह 08:22 तक तत्पश्चात पंचमी 

⛅ दिनांक 03 जनवरी 2021

⛅ दिन - रविवार

⛅ शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शिशिर

⛅ मास - पौष

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - मघा रात्रि 07:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

⛅ योग - प्रीति सुबह 10:11 तक तत्पश्चात आयुष्मान्

⛅ राहुकाल - शाम 04:48 से शाम 06:10 तक

⛅ सूर्योदय - 07:17 

⛅ सूर्यास्त - 18:08 

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।


🌷 कर्ज हो तो 🌷

💰 किसी के सिर पर कर्जा है तो एक सफेद कपड़ा ले लिया और पाँच फूल गुलाब के ले लिए |एक फूल हाथ में लिया और गायत्री मंत्र बोल देना :

🌷 ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् |

🌹 और कपड़े पर रख दिया | ऐसे पाँचो फूल गायत्री मंत्र जपते हुये कपडे पर रख दिये और कपड़े को गठान लगाईं और प्रार्थना पूर्वक कि मेरे सिर पर जो भार है.. हे भगवान, हे भागीरथी गंगा !! वो भार भी बह जाये, दूर हो जाये, नष्ट हो जाये ऐसा करके जो कपड़ा बाँधा है फूल रखकर वो बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दे |


🌷 पौष मास 🌷

🚩 पौष हिन्दू धर्म का दसवाँ महीना है। इस वर्ष 31 दिसंबर 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से पौष का आरम्भ हो गया है। पौष मास की पूर्णिमा को अधिकांशतः चंद्र पुष्य नक्षत्र में होते हैं। तैत्तिरीय संहिता में पौष का नाम सहस्य बताया गया है। यह मास दक्षिणायनांत है। पौष मास में अधिकांशतः सूर्य धनु राशि में होते हैं। पौष मास को खर मास बहुत से लोग मानते हैं और इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते विशेषतः जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएँ।

🌷 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “पौषमासं तु कौन्तेय भक्तेनैकेन यः क्षिपेत्। सुभगो दर्शनीयश्च यशोभागी च जायते।।” जो पौष मास को एक वक्त भोजन करके बिताता है वह सौभाग्यशाली, दर्शनीय और यश का भागी होता है ।

🚩 शिवपुराण के अनुसार पौषमास में पूरे महिनेभर जितेन्द्रिय और निराहार रहकर द्विज प्रात:कालसे मध्यांन्ह कालतक वेदमाता गायत्रीका जप करें | तत्पश्चात रातको सोने के समयतक पंचाक्षर आदि मन्त्रों का जप करें | ऐसा करनेवाला ब्राह्मण ज्ञान पाकर शरीर छूटने के बाद मोक्ष प्राप्त कर लेता हैं |

🚩 शिवपुराण के अनुसार पौष मास में नमक के दान से षडरस भोजन की प्राप्ति होती है।

🚩 पौषमास में शतभिषा नक्षत्र के आने पर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए

🌷 महाभारत अनुशासन पर्व में ब्रह्मा जी कहते हैं

पौषमासस्य शुक्ले वै यदा युज्येत रोहिणी। तेन नक्षत्रयोगेन आकाशशयनो भवेत्॥

एकवस्त्रः शुचिः स्नातः श्रद्दधानः समाहितः। सोमस्य रश्मयः पीत्वा महायज्ञफलं लभेत्॥

🚩 पौषमास के शुक्ल पक्ष में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग हो, उस दिन की रात में मनुष्य स्नान आदि से शुद्ध हो एक वस्त्र धारण करके श्रद्धा और एकाग्रता के साथ खुले मैदान में आकाश के नीचे शयन करे और चन्द्रमा की किरणों का ही पान करता रहे । ऐसा करने से उसको महान यज्ञ का फल मिलता है।

🚩 ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड  के अनुसार चैत्र, पौष तथा भाद्रपद मास के पवित्र मंगलवार को भगवान विष्णु ने भक्ति पूर्वक तीनों लोकों में लक्ष्मी पूजा का महोत्सव चालू किया। वर्ष के अन्त में पौष की संक्रान्ति के दिन मनु ने अपने प्रांगण में इनकी प्रतिमा का आवाहन करके इनकी पूजा की। तत्पश्चात तीनों लोकों में वह पूजा प्रचलित हो गयी।

🚩 शिवपुराण के अनुसार धनु की संक्रांति से युक्त पौषमास में उष:काल में शिव आदि समस्त देवताओं का पूजन क्रमश: समस्त सिद्धियों की प्राप्ति करानेवाला होता हैं | इस पूजन में अगहनी के चावल से तैयार किये गये हविष्य का नैवेद्य उत्तम बताया जाता हैं | पौषमास में नाना प्रकार के अन्नका नैवेद्य विशेष महत्त्व रखता हैं |

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

किसान संगठनों में आपसी टूट बढ़ी तो सरकार नहीं झुकेगी

किसानों और सरकार के बीच बुधवार को सातवें दौर की बातचीत में दो मुद्दों पर रजामंदी बन गई। हालांकि, दो बड़े मुद्दों- कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP पर लीगल गारंटी को लेकर अभी भी रजामंदी नहीं बन पाई है। इस बीच, किसानों का एक बड़ा संगठन भारतीय किसान यूनियन-उग्राहां बाकी यूनियनों से अलग रुख अपनाए हुए है। माना जा रहा है कि अगर किसान संगठनों के बीच टूट बढ़ी तो सरकार बचे हुए दो मुद्दों पर ना झुके।


बुधवार, 30 दिसंबर 2020

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩


🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅  *🚩विक्रमसंवत-२०७७

⛅ 🚩तिथि -  पूर्णिमा सुबह 08:57 तक तत्पश्चात प्रतिपदा 

⛅ दिनांक 30 दिसम्बर 2020

⛅ दिन - बुधवार*

⛅ शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शिशिर

⛅ मास - मार्गशीर्ष

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - आर्द्रा शाम 06:55 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

⛅ योग - ब्रह्म शाम 03:44 तक तत्पश्चात इन्द्र

⛅ राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:03 तक

⛅ सूर्योदय - 07:16 

⛅ सूर्यास्त - 18:06 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


🌷 बिल्ली रास्ता काट जाये तो 🌷

🐈 बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो ....राहु का वाहन है बिल्ली.... बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए ...मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो " ॐ राहवे नमः " ...राहु का मंत्र है ...राहु भी खुश हो जायेंगे ।


🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है ।घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।


🌷 कर्पूर मिश्रित जल 🌷

👉🏻 गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कर्पूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..

tarun-advt


 

सेक्टर 9 व 10 को व्यावसायिक घोषित किया जाए: तरुण भारद्वाज

नोएडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधि मंडल ने नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुश्री नेहा शर्मा से मुलाकात कर मांग की कि सेक्टर 9 व 10 को व्यावसायिक किया जाए। 

इस बैठक के दौरान तरुण भारद्वाज ने सुश्री नेहा शर्मा को बताया कि मिक्स लैंड यूज पॉलिसी में भी अभी तक केवल "वाहन शोरूम" को ही अनुमति दी गई है, जिसका विस्तार कर फैक्ट्रियों में बैंक, वित्तीय संस्थान, इन्शुरन्स कम्पनी, एटीएम, गेस्ट हॉउस, रेस्तरां, अन्य उद्योग सहायक प्रतिष्ठान, कारपोरेट कार्यालय, फर्नीचर शोरूम, उद्योगों से जुड़े अन्य कार्यों को भी शामिल किया जाए। केवल वाहन शोरूम को मिक्स लैंड यूज़ में शामिल करने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह नीति किसी खास वर्ग को देख कर बनाई गई है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने कहा कि कोरोना काल की सबसे बड़ी  मार उद्योगों पर पड़ी है और उद्योग की हालत आज अत्यंत खराब है, ऐसे में उनके लिए प्राधिकरण राहत बनकर आए ना कि आफत। प्राधिकरण को चाहिए कि औद्योगिक शहर नोएडा के विकास के कार्य करे जाएं ताकि नोएडा -ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित किए जा सके जोकि मौजूद प्रदेश  सरकार की नीति भी है और उद्योगों को कतई परेशान ना किया जाए। 

तरुण भारद्वाज के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के सलाहकार  सुभाष चुग, महासचिव तरुण अनेजा, सचिव विशाल नोएडा उद्यमी परिषद के संदीप जैन, विशाल मल्होत्रा मौजूद थे। 

सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाना जरूरी

नोएडा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी क्षेत्रों में कार्य कर दिखाया है। अब उत्तर प्रदेश के लोग भी दिल्ली जैसी सुविधाओं की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करेगी। यह बातें दिल्ली के विधायक व जिला प्रभारी पंचायत चुनाव मदनलाल ने सेक्टर-29 स्थित प्रेस क्लब  में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने दिल्ली के मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 7 वर्षों से बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए हैं। वहीं, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, संजीव निगम, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, दादरी प्रभारी हरदीप आदि मौजूद रहे। 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 119 वी बोर्ड बैठक आज आयोजित होगी। इसमें कई योजनाओं की शुरुआत और विकास कार्यों पर प्रस्ताव रखे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बकायेदारों, आवंटियों को वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। प्राधिकरण अपनी नीतियों में बदलाव कर प्रदेश सरकार की नीतियों को अमल मे ला सकता है। बिल्डरों को शून्यकाल का लाभ देने पर भी प्रस्ताव रखा जा सकता है। 

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

संदेश यात्रा निकाल रहे कांग्रेसी हिरासत में

ग्रेटर नोएडा। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। देर शाम सभी को रिहा किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रही है। वही बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन की वजह से जनपद में लागू धारा 144 और कोविड-19 को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को कार्यकर्ता वैदपुरा में एकत्र हुए वहां राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संदेश यात्रा निकालनी शुरू की। मनोज चौधरी का आरोप है कि पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी है। तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शांति पूर्वक संदेश यात्रा निकाल रहे थे। पुलिस का तानाशाही रवैया ठीक नहीं है। 

डोमिनोज, मैकडॉनल्ड् सहित कई रेस्टोरेंट पर जुर्माना लगाया

नोएडा। ठोस कचरा प्रबंधन 2016 नियमों के अंतर्गत ब्लॉक बेस्ट जनरेटर के नियमों का उल्लंघन करने पर सोमवार को सेक्टर-18 के फास्ट फूड व रेस्टोरेंट पर प्राधिकरण ने 2.25 लाख का जुर्माना लगाया। नियम के तहत परिसर के अंदर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करना व गीले कूड़े की प्रोसेसिंग करना अनिवार्य है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। सेक्टर-18 में जन स्वास्थ्य विभाग को ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सहायक परियोजना अभियंता गौरव बंसल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम एक्यूटस बैंक सेक्टर-18 पहुंची। यहां संस्थान का बेस्ट डोर टू डोर संग्रहण एजेंसी को न देकर रोड पर फैलाया जा रहा था। गंदगी फैलाने के लिए उस पर 25 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह डोमिनोज पिज़्ज़ा जुबलियंट फूड सेक्टर-18 भी कूड़ा सड़क पर डाल रहा था। इसलिए 25 हज़ार का जुर्माना गया, लेकिन मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट में कूड़े के निस्तारण अथवा प्रोसेसिंग का कोई भी प्रावधान नहीं पाया गया। साथ ही बेस्ट को प्राधिकरण की ओर से निर्धारित वेंडर को न देकर कबाड़ी को दिया जा रहा था। प्रतिष्ठान का ई ईटीपी भी कार्यरत नहीं था। 75000 का जुर्माना लगाया गया। मैट्रिक्स प्लेटफार्म प्राइवेट लिमिटेड यूनिट में फूड डिलीवरी रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। इसमें 8 बॉक्स प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के पाए गए। जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही सूखा गीला कूड़ा मिक्स पाया गया। एमएसडब्ल्यू 16 नियमों के अंतर्गत ब्लकबेस्ट जनरेटर के दायित्वो का निर्वहन नहीं किया जा रहा था। प्रतिष्ठान पर 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। 

टीकाकरण : शारदा में बनेंगे सबसे ज्यादा बूथ

नोएडा। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुटा है। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में सर्वाधिक 10 से 12 बूथ सत्र बनाए जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल में तीन जगह देखी हैं। लेकिन अब तक कोई स्थान तय नहीं हो सका है। सोमवार को स्वस्थ विभाग के अफसरों ने जिम्स और शारदा अस्पताल का निरीक्षण किया। विभाग के एक अफसर ने बताया कि शारदा अस्पताल में दंत चिकित्सा विभाग और अनूप ने विभाग की जगह चयनित की है। जिम्स में फर्स्ट फ्लोर पर खाली पड़ा वार्ड चिन्हित किया गया है। यहां तीन से 5 बूथ बनाए जाएंगे। जिला अस्पताल में भी 3 से 5 बूथ बनाए जाएंगे। जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी के सामने रैन बसेरे के पास और 5 फ्लोर पर जगह उपलब्धता की बात कही है। लेकिन अभी कोई स्थान फाइनल नहीं हो सका है। चाइल्ड पीजीआई में पहले फ्लोर पर 4 से 6 बूथ बनाए जाएंगे। दादरी में एनटीपीसी, सीएचसी और एक निजी अस्पताल चयनित किया गया है। यहां 11 बूथ बनाए जाएंगे।जेवर में कैलाश अस्पताल में भी एक बूथ बनेगा। यथार्थ अस्पताल में चार और फोर्टिस में एक बूथ  बनाया जाएगा। अन्य अस्पतालों में भी तैयारियां जोरों पर है। सीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने बताया की तैयारियां अंतिम चरण में है। वैक्सीन आने का समय तय नहीं हो सका है। 

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र निवासी किशोरी का परिवार सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा उन्होंने पड़ोसी युवक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है। और रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एक और  ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी दसवीं की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी अक्सर छेड़छाड़ करता था। 16 दिसंबर को आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 

सीईओ बनी बिजनौर की नोडल प्रभारी

नोएडा। प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी को बिजनौर का नोडल प्रभारी बनाया गया है प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सीईओ को बिजनौर में किसानों से वार्ता करनी है। और इसकी रिपोर्ट देनी है। इसके लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिले का प्रभार दिया गया है। जिसमें किसानों से वार्ता कर सरकार की बात रखनी है। 

मुन्ना बजरंगी व छोटा राजन की फोटो पर डाक टिकट के मामले में डाक सहायक निलंबित

कानपुर। प्रधान डाकघर से माई स्टांप योजना के तहत माफिया मुन्ना बजरंगी और छोटा राजन की फोटो पर बने डाक टिकट के मामले में डाक सहायक रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। चीफ पोस्टमास्टर हिमांशु कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अन्य कर्मचारी पर भी दोष सिद्ध होता है तो उस पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि इस पर अभी संशय है कि विभाग द्वारा माफिया की फोटो लगे डाक टिकट को रद्द किया जाएगा या नहीं इन टिकट को आम डाक टिकट की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है। अधिकारी इस पर कुछ भी बता नहीं रहे हैं। 

सऊदी : तेल और गैस का मिला नया खजाना

रियाद। दुनिया में सर्वाधिक तेल उत्पादन करने वाले सऊदी अरब द्वारा 2015 में अनेक देशों को बताए गए अनुमानित भंडार के 70 साल तक चलने का पता चला। लेकिन अब उनसे 4 नए तेल व गैस क्षेत्रों की खोज कर ली है। सऊदी अरब के उर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के रविवार को इसकी घोषणा करने के बाद दुनिया की निगाहें एक बार फिर एक देश पर लग गई है। सऊदी अरब के उत्तर पश्चिम उदाहरण के लिए भी तेल क्षेत्र में गैर परम्परिक तेल की खोज हुई है। यह शहर और देश के तेल उद्योग का एक प्रमुख प्रशंसक केंद्र है। यहां दो नंबर के कुए से हर दिन 4,452 बैरल कच्चा तेल और 32 लाख के स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का उत्पादन होगा। कुएं नंबर-4 से 3,654 बैरल प्रतिदिन तेल और 16 लाख क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन होगा। इसी तरह कोई नंबर-3 का शुरुआती उत्पादन 2,747 बैरल प्रतिदिन और 30 लाख क्यूबिक फीट गैस उत्पादन होगा। इसी तरह चौथी खोज अल मिनहाज़ कुए पर स्थित अल-सराह तलाब में हुई है। यह दक्षिण-पश्चिम के घावर तेल क्षेत्र में हैं। 

1,500 और रोहिंग्या को निर्जन द्वीप पर भेजा

ढाका। बांग्लादश ने सोमवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के दूसरे समूह को बंगाल की खाड़ी में स्थित एक निर्जन द्वीप पर भेजा है। मानव अधिकार समूहों द्वारा यह प्रक्रिया रोकी जाने की अपील के बावजूद बांग्लादेश सरकार के अधिकारियों ने 30 वर्षों में करीब 1,500 रोहिंग्या को कॉक्स बाजार जिले में स्थित टेंपो से निकालकर इसे एकांत द्वीप पर भेज दिया। 

हिजबुल्ला ने दोगुनी की मिसाइल क्षमता

बेरुत। लेबनान के हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने दावा किया है कि उसके संगठन ने 1 साल में अपनी मिसाइल क्षमता दोगुनी कर ली है। 

उसने यह भी कहा कि इन मिसाइलों को हासिल करने से रोकने की इस तरह की कोशिशों को भी उसने नाकाम कर दिया है। बता दें कि हिजबुल्ला के इस्राइल के साथ कई संघर्ष हो चुके हैं। 

वुहान में फैले कोरोना की लाइव रिपोर्टिंग पर पत्रकार को जेल

शंघाई। चीन के शहर वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने पर लाइव स्ट्रीम रिपोर्टिंग दिखाने वाली महिला पत्रकार को 4 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। झांग झान नाम की इस पत्रकार को रिपोर्टिंग के दौरान झगड़ा करने और कोरोना के संबंध में लोगों को भड़काने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया है। फरवरी में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी लाइफ रिपोर्ट और लेख बड़े स्तर पर शेयर किए गए। जिसके चलते अधिकारियों का ध्यान उसकी तरफ गया। सोमवार सुबह शंघाई पुडोंग न्यू डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के बाहर लगभग एक दर्जन समर्थक और राजनयिक एकत्र हुए थे, लेकिन पुलिस ने अदालत के बाहर पत्रकारों को वहां से धकेलते हुए उन्हें तस्वीरें लेने और रिकॉर्डिंग करने से रोका 37 साल की झांग झान को शंघाई में एक संक्षिप्त सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई। झांग के वकील रेन क्वानियु ने संवाददाताओं को अदालती कार्रवाई और फैसले के बारे में बताया। उन्होंने फैसले के खिलाफ अपील करने की भी बात कही है सुनवाई शुरू होने से पहले वकील  रेन क्वानियु ने कहा कि झांग का मानना है कि उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग करने के लिए सताया जा रहा है। शुरुआती दौरे में कोरोना से निपटने को लेकर सरकार की आलोचनाओं को जहां सेंसर कर दिया गया। वहीं सरकार के प्रयासों पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले डॉक्टरों को चेतावनी दी गई। अब सरकारी मीडिया वायरस से निपटने में उठाए गए कदमों के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग को श्रेय दे रहा है। झांग के वकील के मुताबिक उन्होंने जून में भूख हड़ताल शुरू की जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। 

हिरासत में लिए गए थे चार सिटीजन जर्नलिस्ट : झांग उन चार सिटीजन जर्नलिस्ट में से सजा पाने वाली पहली पत्रकार हैं। जिन्हें वुहान से रिपोर्टिंग करने के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया था। अन्य तीन पत्रकारों के नाम - चेन क्यूशी, फांग बिन और ली जहुआ है।  

लखनऊ: बच्चों से भीख मंगवाने वालों को अब यूपी पुलिस सिखाएगी सबक

 डीजीपी एच सी अवस्थी ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश

बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस अब अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मुद्दे पर प्रदेश पुलिस के मुखिया का ध्यान आकर्षित करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भर में इसको लेकर 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व अन्य संस्थाएं इस अभियान के जरिए बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराएगी।

लखनऊ: अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिए यूपी में चलेगा विशेष अभियान

योगी सरकार ने अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक माह 1 सप्ताह का विशेष जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश, अभियान की रिपोर्ट हर माह की 5 तारीख से पहले खनन निदेशालय भेजने का भी दिया निर्देश  रिपोर्ट भेजने के लिए सभी जिलों को एक प्रारूप भेजा गया  निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग डॉ रोशन जैकब ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में लिखा पत्र।

ब्रिटेन से लौटकर छिपने वालों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

बेंगलुरु। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के अधिक संक्रमण स्वरूप सामने आने के बाद दुनिया भर मे दहशत फैली हुई है। भारत में भी इसको रोकने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। ब्रिटेन में आने वालों की जांच कराई जा रही है। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं। जो लौटने के बाद चिप गए हैं कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने सोमवार को संकेत दिया है। कि जो लोग जीत गए हैं। और अपने फोन बंद कर लिए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सकती है। सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह ब्रिटेन से लौट आए सभी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं। कि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह प्रशासन के साथ सहयोग करें। और अपनी जांच कराएं। जांच नहीं करना और फोन बंद कर लेना अपराध है। अधिकारियो ने बताया कि राज्य में हाल ही में  ब्रिटेन से लौटे 300 लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वही महाराष्ट्र में 25 दिसंबर से पहले तक ब्रिटेन से आए 11 लोगों को संक्रमित पाया गया है। जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके नमूनों को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईबी) भेजा गया है। 

नया साल 2021: यूपी में नए साल के जश्न पर लेनी होगी पुलिस की अनुमति

 उत्तर प्रदेश में 31 दिसम्बर की रात और एक जनवरी को नये साल का जश्न मनाने के लिए कोरोना को लेकर दिये गये दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा और इसके लिये पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है। पत्र में अधिकारियों को अपने जिलों में कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। खुली जगह पर आयोजन होने पर क्षमता से 40 प्रतिशत लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। भेजे पत्र में कहा गया है कि नये साल के अवसर पर मनाये जाने वाले कोई भी कार्यक्रम संबंधित जिले के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर ही आयोजित किए जाएं।

अनुमति के समय ही आयोजक का नाम, पता, मोबाइल नंबर प्राप्त कर सूचीबद्घ कर लिया जाए और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी प्राप्त कर ली जाए। आयोजकों को कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों को भलीभांति अवगत करा दिया जाए। यह स्पष्ट कर दिया जाए कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइंस के अनुपालन की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। किसी बंद स्थान जैसे हाल या कमरे में कार्यक्रम होने की स्थिति में निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु एक समय में अधिकतम 100 व्यक्ति ही रह सकते हैं। इसके अलावा फेस मास्क, शारीरिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता होगी।

कांग्रेस का स्थापना दिवस और राहुल इटली में!

एक बार फिर से राहुल गांधी ने देशवासियों को दिखा दिया कि वे भारतीय राजनीति के कितने गंभीर खिलाड़ी हैं। कांग्रेस के नेता व नेहरू गांधी परिवार के वारिस किसान आंदोलन के बीच रविवार को निजी दौरे पर एक बार फिर से चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के फिर से होने वाले अध्यक्ष रविवार सुबह मिलान के लिए  रवाना हो गई, जबकि सोमवार को उसी कांग्रेस का 136  वा  स्थापना दिवस है जिसके अध्यक्ष बनने को आतुर हैं। 

देश के इतिहास में देश को शायद ही इतना गंभीर नेता मिला है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार पर किसानों को लेकर दे दनादन ट्वीट करने वाले राहुल गांधी की गंभीरता इसी बात से नजर आती है कि वे ना केवल किसानों के आंदोलन के बीच  अपनी नानी के घर के लिए रवाना हुए बल्कि सोमवार को उनकी ही पार्टी कांग्रेस का 136 वा स्थापना दिवस भी है जिसके एक बार फिर से अध्यक्ष बनने को आतुर है। 

खुद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष के रवैये और कांग्रेस के भविष्य के लिए चिंतित हैं। देखा जाए तो कांग्रेस के भविष्य से ज्यादा चिंता उन्हें अपने भविष्य की है, जो उन्हें युवराज की हरकतों के चलते अंधकार में दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कुछ चमचे  नेता पूर्व अध्यक्ष की इटली रवानगी को लेकर बचाव के लिए सामने आए हैं। कुछ ही समय पहले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बयान के  दिखाया था कि "पार्टी में ऐसे पदाधिकारी व नेता भी मौजूद हैं जो उनका  पेशाब  पीने को तैयार रहते हैं" शायद ऐसे ही नेता उनका बचाव कर रहे हैं। 

हर 2 माह के बाद  अय्याशी के लिए छुट्टी पर जाने वाले नेता के कारण ही कांग्रेस ऐसी स्थिति में हैं कि पूरी तरह विपक्ष भी नहीं बन पाई। आज कांग्रेस ना तो संसद की में विरोध करने की स्थिति है और ना ही सड़कों पर। लगभग हर चैनल और हर समाचार पत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की जरूरत के समय देश में जाने की खबर पर संपादकीय लिखे हैं और जमकर इसकी निंदा भी की है, लेकिन ना तो कांग्रेसी पार्टी के इस नेता के कान पर जूं रेंगती नजर आती है और ना ही उन चमचों पर जिन्हे पेशाब पीने की आदत पड़ गई है। 

फेफड़े खराब कर रहा करोना

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों को दवाएं व एंटीबायोटिक न दी जाए, तो आगे चलकर वे पलमोनरी फाइब्रोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं क्योंकि यह फेफड़ों को बड़ी तेजी से डैमेज करता है। 

कोविड-19 का जड़ से इलाज एक आदर्श वैक्सीन द्वारा ही संभव है, मगर वैक्सीन आने में अभी समय है जिन वैक्सीनों पर काम चल रहा है वे बनाने के बाद कितनी कारगर होगी इस बारे में भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि कोरोना को ही अभी पूरी तरह पहचाना नहीं जा सका है। कोरोना लगातार विभिन्न लक्षण प्रकट कर रहा है। यह सिर्फ खांसी, जुखाम, बुखार, सांस की तकलीफ का ही मामला नहीं है बल्कि यह फेफड़ों में फाइब्रोसिस पैदा करने और शरीर में खून के थक्के जमाने वाली बीमारी भी है। 

कोरोना कमजोरी और ऑक्सीजन की भारी कमी पैदा कर रहा है, जिसके चलते कई अन्य बीमारियां उत्पन्न हो रही है लिहाजा, कोरोना वायरस को पूरी तरह पहचानना और समझना डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की पहली चुनौती है कोरोना पर अनुसंधान के दौरान पता चला है कि डॉक्टर की सलाह पर कोरोना मरीजों को दवाएं और एंटीबायोटिक न दी जाए तो आगे चलकर वे पलमोनरी फाइब्रोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं क्योंकि कोरोनावायरस फेफड़ों को बड़ी तेजी से डैमेज करता है। जिससे आगे चलकर फाइब्रोसिस का खतरा पैदा हो सकता है।

हाल ही में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को फेफड़ो में समस्या के चलते एम्स में दाखिल किया गया था। कोरोना लक्षण से रिकवरी के बाद पता लगा कि वे फाइब्रोसिस का शिकार हो चुके हैं। पलमोनरी फाइब्रोसिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़े के टिशु (ऊतक) क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। दरअसल कोरोनावायरस फेफड़ों के अंदर वायु कोर्स को नुकसान पहुंचा रहा है यह वायु कोषों की दीवार मैं फाइब्रोसिस पैदा करता है देखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमित 100 मरीजों में से 5 से 15 मरीज पलमोनरी फाइब्रोसिस का शिकार हैं। फाइब्रोसिस फेफड़ों के क्षतिग्रस्त होने का आखिरी स्टेज है कोरोनावायरस मुख्य रूप से इंसान के फेफड़ों को ही खराब करता है इसलिए रिकवरी के बाद भी लोगों को डॉक्टरों की सलाह पर इसकी दवाई लेना जारी रखना चाहिए। 

वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन कहते हैं "कोविड-19 के इलाज के दौरान डॉक्टरों को मरीजों के फेफड़ों की रक्षा करनी होती है। कोरोना से रिकवरी के बाद मरीज को रेगुलर गाइडेंस के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए ताकि फेफड़ों के बचाव और उसके नॉर्मल फंक्शन को समझा जा सके, इसके अलावा डॉक्टर की देखभाल में एंटीबायोटिक, स्टेरॉइड या संबंधित दबाव को नियमित रूप से लेना चाहिए चेस्ट फिजिशियन की मानें तो पलमोनरी फाइब्रोसिस वाले रोगियों को फाइब्रोसिस की नियमित दवा लेनी चाहिए नहीं तो कोरोना मिट तो जाएगा मगर साइब्रोसिस जिंदगी भर बना रहेगा। उनका कहना है कि फाइब्रोसिस में मरीज को खांसी आती है, सांस फूलता है, कमजोरी लगती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है ऐसे मरीज को अपने सीने का सिटी स्कैन करवा कर फेफड़े रोग के विशेष चिकितसक से सही दवा लेनी चाहिए। अधिक उम्र वाले व्यक्ति, मधुमेह, रक्तचाप,  ह्रदय रोगी, मस्तिष्क रोगी या कैंसरग्रस्त लोगों में दोबारा कोरोना संक्रमण की संभावना बनी रहती है। 

इससे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के डायरेक्टर ने भी कहा था कि यह वायरस किसी मरीज के सिर्फ फेफड़ों पर ही अटैक नहीं करता बल्कि यह ब्रेन, किडनी और हार्ड को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है उन्होंने कहा था कि यह अब 'सिस्टमैटिक डिजीज' बन गया है मेडिकल साइंस की भाषा में इस बीमारी को 'सिस्टमैटिक डिजीज' कहा जाता है जो एक साथ शरीर के कई अंगों पर हमला करती हो कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई मरीजों को फेफड़ों में काफी दिक्कतें आती हैं हालत यह है कि कई महीनों के बाद भी ऐसे मरीजों को घर पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है डॉक्टर के मुताबिक पलमोनरी फाइब्रोसिस परमानेंट पलमोनरी आर्किटेक्चर डिस्टोर्शन या लंग्स डिस्फंक्शन से जुड़ी समस्या है कोविड-19 के मामले में फेफड़े वायरस से खराब होते हैं जो बाद में फाइब्रोसिस की वजह बन सकती है हालांकि यह बीमारी कई और भी कारणों से हो सकती है यह रेसीपरेटरी इंफेक्शन, क्रॉनिक डिजीज, मैडिकेशन या कनेक्टिव टिशु डिसऑर्डर की वजह से भी हो सकती है पलमोनरी फाइब्रोसिस में फेफड़े के आंतरिक टिशू के मोटे या सख्त होने की वजह से रोगी को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है धीरे-धीरे मरीजों के खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। 

यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है अधिकांश मामलों में डॉक्टर इस के कारणों का पता नहीं लगा पाते हैं। इस कंडीशन में इसे इडियोपेथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस कहा जाता है डॉक्टर रावल कहते हैं कि पलमोनरी फाइब्रोसिस घातक  एक्यूट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम कोरोनावायरस-2 को ज्यादा गंभीर बना सकता है। इम्यून सिस्टम प्रदूषण से जुड़े अणुओं का इस्तेमाल कर वायरस की पहचान करता है जो एंटीजन-प्रेजेंटिंग सैल रिसेप्टर्स के साथ संपर्क कर डाउनस्ट्रीम सिंग्नलिंग को ट्रिगर करते हैं ताकि एंटीमाइक्रोबियल और इन्फ्लेमेटरी फोर्सेस को रिलीज किया जा सके पलमोनरी माइकोसिस होने की संभावना कोरोना से जंग जीतने वालों के फेफड़े कमजोर हो जाने के कारण फेफड़े में फफूंद (फंगल डिजीज) यानी पलमोनरी माइकोसिस होने का डर भी बना रहता है। गौरतलब है कि हमारे फेफड़ों 50 तरह की फफूंद अटैक कर सकती है इसलिए फफूंद की सही जांच और कल्चर के बाद ही डॉक्टर खून की जांच पहचान करने के बाद सही दवा दे सकते हैं। प्लेटलैट्स को तोड़कर अन्य बीमारियां दे रहा कोरोना कोरोनावायरस शरीर में प्लेटलेट्स को तोड़ भी देता है जिसे शरीर में छोटे-छोटे थ्रोम्ब्स उठते हैं ये थ्रोम्ब्स ह्रदय में हुए तो हृदयघात ला सकते हैं मस्तिष्क में होने पर ब्रेन स्ट्रोक और किडनी या लीवर फेल्योर कर सकते हैं यानी कोरोना के साइड इफेक्ट्स बहुत घातक है यह सिर्फ सर्दी बुखार वाली बीमारी नहीं है बल्कि अन्य घातक बीमारियों को पैदा करने वाली बीमारी है, इसलिए इसका पूरा इलाज डॉक्टर की निगरानी में लंबे समय तक कराया जाना जरूरी है कम लक्षणों वाले मरीजों और कोरोना से जंग जीत चुके मरीजों को भी लंबे समय तक निगरानी की आवश्यकता है। 

 

'367 डी' उठाती है कुछ बड़े सवाल!

जोर जबरदस्ती यानी किसी की इच्छा के विरुद्ध उस पर हावी होना उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करना और यह जोर जबरजस्ती स्त्री हो या पुरुष दोनों में से किसी के साथ भी की जाए तो गुनाह है और अपराधी सजा का हकदार है। 

367 डी में इसी की स्पष्ट व्याख्या देखकर कुछ सवालों को उठाया गया है। बॉलीवुड की ताजा रिलीज 367 डी एक सामाजिक कलंक में पुरुषों के साथ गैंगरेप के मामले को उठाया गया है। वैसे तो यह एकदम नया विषय है, मगर अटपटा लग सकता है। भला पुरुषों के साथ भी गैंगरेप होता है!

कानून में महिलाओं के साथ गैंग रेप करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है। भारतीय दंड संहिता की धारा 367 डी के तहत परिस्थितियों के अनुसार 10 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है, जिसे रेप पीड़िता को दिया जाता है मगर पुरुषों के साथ गैंग रेप करने वालों के लिए किसी सजा का प्रावधान नहीं है। कानून भी शायद ही मानता है कि पुरुषों के साथ रेप या गैंगरेप नहीं हो सकता। 

कानून में बदलाव की जरूरत है। हमारे देश में महिलाओं के साथ होने वाली गैंग रेप की घटना आए दिन होती रहती हैं। गैंग रेप करने वालो में इन दिनों उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों की संख्या अधिक है, मगर कभी-कभी हिजड़ों या किशोरों के साथ भी दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। पुरुषों के साथ हुए रेप या गैंगरेप की रिपोर्ट पुलिस दर्ज नहीं करती। कभी-कभी वह व्यक्ति खुद रिपोर्ट न लिखवा कर अंदर ही अंदर घुटता रहता है या सुसाइड कर लेता है। दुनिया वाले उससे घृणा करते हैं और उसका उपहास उड़ाते हैं। 

'367 डि' पुरुष गैंगरेप पर बनी फिल्म है। गैंग रेप जैसे जघन्य अपराध के इर्द-गिर्द हाथरस कांड के बाद से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, लेकिन गैंगरेप के मामले यहीं नहीं थमे. बलरामपुर गैंग रेप कांड फिर से हो गया 367 डी में किसी लड़की के साथ गैंगरेप की कहानी नहीं एक लड़के के साथ गैंगरेप की कोशिश की कहानी है, जिस कोर्ट की लड़ाई लड़नी पड़ती है। बॉलीवुड में कोर्ट रूम ड्रामा वाली फिल्में 90 के दशक में खूब बनी 'दामिनी' के बाद 2016 में आई 'पिंक' को खूब पसंद किया गया। 

रेप और गैंगरेप में क्या फर्क होता है, जब कोई एक व्यक्ति किसी से जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश करता है तो उसे रेप माना जाता है। जब एक से अधिक व्यक्ति किसी के साथ जबरन यौन संबंध बनाते हैं तो उसे गैंगरेप माना जाता है। यदि तीन या चार आदमी किसी के साथ जबरदस्ती करते हैं और एक आदमी रेप नहीं भी करता मगर वह उनके साथ इस कृत्य में शामिल है तो यह धारा उस पर भी लागू होती है जैसा कि इस फिल्म में दिखाया गया है चार आरोपी दो युवकों को युवती समझकर जबरन अपनी गाड़ी के अंदर खींच लेते हैं और उनसे गैंगरेप करने का प्रयास करते हैं मगर इस कृत्य में कार का ड्राइवर शामिल नहीं होता फिर भी उस पर गैंगरेप की धारा लागू हो जाती है। यानी कि वह भी बराबर का दोषी माना जाएगा दूसरे इसको भी क्लियर किया गया है कि पुरुषों के साथ भी गैंगरेप की कोशिश हो सकती है। 

अपराधियों के इरादे क्या हैं उनके उद्द्देश्य क्या है इसे देखा जाता है भले ही अपराधियों ने युवती होने के मुगालते में दो युवकों के साथ गैंगरेप की कोशिश की लेकिन उनका मकसद साफ-साफ इस फिल्म में जब अपराधी युवकों के साथ रेप करने में सफल नहीं हो पाते तो उन्हें चलती गाड़ी से फेंक कर भाग जाते हैं। पीड़ित दोनों युवकों के हाथ पर रसिया बांधे जाने के निशान मौजूद रहते हैं अब सवाल उठता है कि क्या पुरुषों के साथ भी गैंगरेप हो सकता है  महिलाओं के साथ तो अक्सर होते ही रहता है जी हां जबरदस्ती किसी के साथ हो पुरुष के साथ या महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश मानी जाती है भले ही हमारे कानून में पुरुषों के साथ होने वाली जोर जबरदस्ती या गैंगरेप पर कोई स्पष्ट कानून न हो मगर धारा 367 डी के तहत उनके साथ जोर जबरदस्ती करने वालों के खिलाफ भी वहीं सजा का प्रावधान है जो महिलाओं के साथ गैंगरेप करने पर होती है इस फिल्म में केस का फैसला सुनाते वक्त जज द्वारा एक उदाहरण यह देखकर इस बात को समझाया गया और धारा 367 डी की व्याख्या की गई है। 

 


सोमवार, 28 दिसंबर 2020

CLASSIFIED- ADVT- NOIDA DARPAN


 

RAHUL GANDHI- ADVT

 


भारत भी सोवियत संघ की तरह टूट जाएगा : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना के प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के बीच रिश्ते बिगड़ रहे हैं। अगर केंद्र सरकार को इसका अहसास नहीं हुआ तो सोवियत संघ की तरह हमारे देश के भी टुकड़े हो जाएंगे। राहुल के बयान पर भाजपा ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तो सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बयान से  किनारा कर लिया है। रावत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सप्ताहिक कॉलम में 2020 की राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करते हुए लिखाम, एक भाजपा नेता ने सनसनीखेज खुलासा किया कि कमलनाथ सरकार को गिरने में पीएम नरेंद्र मोदी ने विशेष प्रयास किया। अगर पीएम ही सरकारों को गिराने में रुचि लेते हैं तो क्या होगा ? केंद्र को एहसास नहीं है कि वह सियासी लाभ के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो देश सोवियत संघ की तरह ही टूट जाएगा। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया कि शिवसेना मुस्लिम लीग की तरह बोल रही है। 

वाहनों पर जाति लिखने पर पाबंदी, चालान कटेगा

लखनऊ। राजधानी में जाति सूचक शब्द वाहनों पर लिखने के मामले में सबसे पहला चालन 'सक्सेनाजी' लिखी कार का काटा गया। नाका कोतवाली की पुलिस में यह चलन रविवार को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास बने चेक पोस्ट पर किया। पुलिस ने यह कार्यवाई प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी जातिसूचक शब्दों के वाहनों पर इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश के बाद की। मालूम हो कि प्रदेश में कार, बाइक, ट्रक, ट्रैक्टर, स्कूटी व रिक्शा पर जाति सूचक शब्द लिखने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि इस पर पहले से ही एमवी एक्ट की धारा 177 में प्रावधान है। लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री कार्यालय में स्थित की थी कि वाहनों पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से सामाजिक ताने-बाने को खतरा हो रहा है।इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी राज्यों को इस पर सख्ती से रोक लगाने का आदेश जारी हुआ। इसके बाद प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र जारी कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। 

इसके तहत रविवार को नाका कोतवाली में तैनात दरोगा दीपक कुमार अशोक दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास बनी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां से निकली एक कार सवार को रोककर कागजात मांगे गए। इस दौरान टीम की निगाह कार की पिछले शीशे पर लिखी जाति सूचक शब्द 'सक्सेनाजी' पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने कार का चालान धारा-177 के तहत काट दिया।

'नोएडा दर्पण' भी सरकार की इस मुहीम में साथ है और उन वाहनों की तस्वीरें समाचार पत्र और वेबसाइट पर छापी जाएगी जो इस नियम का पालन नहीं करेगा। 

शाह ने पूर्व वित्त मंत्री की मूर्ति का अनावरण किया

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब वे संकट में पड़े तो बड़े भाई की तरह उबारा। बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रहे जेटली 1999 से 2013 तक DDCA के अध्यक्ष रहे। उनके बाद रजत शर्मा DDCA प्रेसिडेंट बने। उन्होंने इस्तीफा दिया तो जेटली के बेटे रोहन को बिना विरोध अध्यक्ष चुना गया। 

भाजपा ने कहा- कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही, राहुल 9-2-11 हुए

 कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी के विदेश में होने पर भाजपा ने चुटकी ली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा- कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए।

कमरे से मोबाइल व लैपटाप चोरी

नोएडा। फेस-3 कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले युवक के कमरे से अज्ञात चोर मोबाइल और लैपटॉप चुरा ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-66 स्थित मामूरा में राजेंद्र गौतम किराए के मकान में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। शुक्रवार रात कमरे का ताला लगाकर घर के पास ही दुकान से सामान लेने गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो ताला टूटा था। कमरे में उनका चार्जिंग में लगा मोबाइल और लैपटॉप गायब था। 

पत्नी से विवाद पर पति ने की खुदकुशी

नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सज्जन फांसी के फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करार मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि लक्ष्य चौहान (25) सेक्टर-61 की एक सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। अभी 1 माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह सेक्टर-63 स्थित पिता की कंपनी में सहयोग करते थे। शनिवार रात उनका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जब कमरा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर सज्जन कमरे में घुसे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद भी उन्हें सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...