मुंबई। शिवसेना के प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के बीच रिश्ते बिगड़ रहे हैं। अगर केंद्र सरकार को इसका अहसास नहीं हुआ तो सोवियत संघ की तरह हमारे देश के भी टुकड़े हो जाएंगे। राहुल के बयान पर भाजपा ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तो सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बयान से किनारा कर लिया है। रावत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सप्ताहिक कॉलम में 2020 की राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करते हुए लिखाम, एक भाजपा नेता ने सनसनीखेज खुलासा किया कि कमलनाथ सरकार को गिरने में पीएम नरेंद्र मोदी ने विशेष प्रयास किया। अगर पीएम ही सरकारों को गिराने में रुचि लेते हैं तो क्या होगा ? केंद्र को एहसास नहीं है कि वह सियासी लाभ के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो देश सोवियत संघ की तरह ही टूट जाएगा। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया कि शिवसेना मुस्लिम लीग की तरह बोल रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें