बुधवार, 30 दिसंबर 2020

सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाना जरूरी

नोएडा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी क्षेत्रों में कार्य कर दिखाया है। अब उत्तर प्रदेश के लोग भी दिल्ली जैसी सुविधाओं की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करेगी। यह बातें दिल्ली के विधायक व जिला प्रभारी पंचायत चुनाव मदनलाल ने सेक्टर-29 स्थित प्रेस क्लब  में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने दिल्ली के मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 7 वर्षों से बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए हैं। वहीं, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, संजीव निगम, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, दादरी प्रभारी हरदीप आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...