ग्रेटर नोएडा। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। देर शाम सभी को रिहा किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रही है। वही बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन की वजह से जनपद में लागू धारा 144 और कोविड-19 को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को कार्यकर्ता वैदपुरा में एकत्र हुए वहां राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संदेश यात्रा निकालनी शुरू की। मनोज चौधरी का आरोप है कि पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी है। तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शांति पूर्वक संदेश यात्रा निकाल रहे थे। पुलिस का तानाशाही रवैया ठीक नहीं है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें