मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 11.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को न्यू लामका के पास एक संदिग्ध कार को रोका। जांच के दौरान उसमें 1.16 किलो हेरोइन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में कार में सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार, 14 मई 2025
हैदराबाद में कई स्थानों पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में उन स्थानों पर ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं को प्रतिबंधित कर दिया है, जहां मिस वर्ल्ड की प्रतिभागी जाएंगी। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर गतिविधियों को निर्दिष्ट क्षेत्रों में एक विशिष्ट अवधि के लिए प्रतिबंधित किया गया है। ये आदेश 13 मई को चारमीनार और लाड बाजार, चौमहल्ला पैलेस, खिलवत और शाह-अली-बंदा, 18 मई को तेलंगाना पुलिस एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्र, तेलंगाना सचिवालय और टैंक बंड और दो जून को राजभवन क्षेत्र में लागू रहेंगे।
राजस्थान में मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत
राजस्थान के बारां जिले में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य के सिर में चोट आई है। मृतकों की पहचान किशनगंज थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव निवासी दिव्यांशु (15-16 वर्ष) और जिले के अटरू थाना क्षेत्र के बलवंत पंचाल (16) के रूप में हुई है। घायल की पहचान कोटा के सुल्तानपुर निवासी सागर (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि डंपर चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
तेलंगाना में पुलिस उपाधीक्षक पर अवैध गोलियां रखने का मामला दर्ज
रिश्वतखोरी के मामले में तेलंगाना एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर अवैध रूप से गोलियां रखने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार उपाधीक्षक के घर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई तलाशी के दौरान 21 गोलियां और 69 खाली खोखे (खोल) मिले। एसीबी अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। एसीबी ने सोमवार को कहा कि उसने सूर्यपेट उपखंड के उपाधीक्षक और सूर्यपेट टाउन पुलिस स्टेशन के निरीक्षक को शिकायतकर्ता से शुरू में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के बाद गिरफ्तार किया, जिसे बाद में उनके अनुरोध पर घटाकर 16 लाख रुपये कर दिया गया। एसीबी ने कहा कि कथित पक्षपात में एक मामले में शिकायतकर्ता को गिरफ्तार करने के बजाय उसे नोटिस जारी करना और उसे बिना किसी हस्तक्षेप के अपना स्कैनिंग सेंटर चलाने की अनुमति देना शामिल था।
केरल में शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला स्थित एक राज्य संचालित शराब आउटलेट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। घटना में पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हादसे में लाखों रुपये की शराब भी नष्ट हो गई।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का सही जांच के बाद ही पता चल पाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है। फायर एंड रेस्क्यू टीम तेजी से आग बुझाने में जुटी है। अभी तक किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत फैल गई।
असम जिला परिषद की 397 में 219 सीटों पर भाजपा का कब्जा
भाजपा ने मंगलवार को असम पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने 397 जिला परिषद सीटों में 219 व 2,192 आंचलिक पंचायत (एपी) निर्वाचन क्षेत्रों में 901 पर जीत हासिल की। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत चुनावों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत दिलाने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद दिया। कहा, राज्य की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयास पूरे जोश के साथ जारी रहेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्होंने कहा, यह पीएम मोदी की जन-केंद्रित नीतियों को समर्थन की पुष्टि है। असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को अब तक 147 सीटें मिलीं। विपक्षी कांग्रेस को 271 सीटें मिलीं, जबकि एआईयूडीएफ को 33, रायजोर दल को आठ, तृणमूल कांग्रेस को तीन, असम जातीय परिषद को दो, आप को एक और निर्दलीयों को 117 सीटें मिलीं। जिला परिषद (जेडपी) में भाजपा ने 219, जबकि सहयोगी एजीपी ने 23 सीटें जीतीं। एएसईसी के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं, जबकि एआईयूडीएफ को तीन, रायजोर दल को एक और निर्दलीयों को 10 सीटें मिलीं। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद असम के 27 जिलों में 2 और 7 मई को पंचायत चुनाव हुए। असम राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मतगणना अब समाप्त हो गई है।
असम में पाकिस्तान के समर्थन में कुल 58 गिरफ्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 58 हो गई है। सीएम सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति सोनितपुर जिले के हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, '58 पाकिस्तानी समर्थक सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उनकी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए भी विशेष देखभाल मिलेगी।' सीएम सरमा ने कहा कि 'देशद्रोहियों' के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और 'किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा'।
नोएडा में बनेगी दुनिया की सबसे छोटी सेमीकंडक्टर चिप
जापानी कंपनी रेनेसास ने भारत में सेमीकंडक्टर चिप बनाने के दो केंद्रों की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नोएडा और बंगलूरू में जापानी कंपनी रेनेसास के नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन किया था। सबसे अहम बात यह है कि, यह कंपनी भारत में दुनिया की सबसे छोटी 3 नैनोमीटर की चिप बनाएगी।
जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में एक ₹3,706 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी दे दी है। यह प्लांट एचसीएल और फॉक्सकॉन की साझेदारी में लगाया जाएगा और इसमें मोबाइल, लैपटॉप और गाड़ियों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनाए जाएंगे। मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह देश का छठा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा और इसकी उत्पादन क्षमता 20,000 वेफर्स प्रति माह होगी, जिससे हर महीने 3.6 करोड़ चिप्स तैयार की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह इकाई एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है।
शनिवार, 10 मई 2025
शुक्रवार, 9 मई 2025
ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं, युद्ध न हो
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बढ़ा तनाव पूरी दुनिया में चिंता का विषय बन गया है। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए। दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार पर हैं। ईरान, सऊदी अरब और अमेरिका सक्रिय रूप से तनाव कम करने और युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ये देश क्यों नहीं चाहते कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो, इसके पीछे कूटनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक कारण हैं।
भारत के साथ अच्छे संबंध रखने वाले ईरान और सऊदी अरब के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी गुरुवार को नई दिल्ली में थे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में अचानक पहुंचे सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल-जुबैर से मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के भारत के नजरिए को साझा किया।" अल-जुबैर का यह दौरा सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं किया गया था, जिससे इसकी कूटनीतिक संवेदनशीलता का पता चलता है।
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची हालांकि भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे। लेकिन अराघची दिल्ली आने से पहले इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान भी गए थे। ईरान लगातार भारत और पाकिस्तान से तनाव खत्म करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश कर रहा है। इस तरह दो मुख्य मुस्लिम देश सऊदी अरब और ईरान स्पष्ट रूप से चाह रहे हैं कि यह संघर्ष आगे न बढ़े। ईरान और भारत के संबंध बहुत अच्छे हैं। सऊदी अरब के संबंध पाकिस्तान से अच्छ हैं लेकिन अब भारत से भी सऊदी अरब ने अपने संबंध अच्छे कर लिए हैं। सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल-जुबैर दरअसल वहां सऊदी किंग एमबीएस (मोहम्मद बिन सलमान) के बहुत नजदीक माने जाते हैं। समझा जाता है कि एमबीएस के निर्देश पर वो अचानक भारत पहुंचे थे।
जम्मू कश्मीर, पंजाब में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बंद
जम्मू कश्मीर और पंजाब में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया। यह निर्देश सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर लागू होता है। यह फैसला तब आया जब पाकिस्तान से आठ मिसाइलें जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों की ओर दागी गईं और पाकिस्तान के साथ-साथ चंडीगढ़ के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया।
इधर, जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान सीमा पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
यह रेखांकित करते हुए कि यह एक एहतियाती क़दम है, जम्मू और कश्मीर की शिक्षा मंत्री साकिना इतू ने पीटीआई को बताया, 'जम्मू और कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।'
आतंकी समूहों का समर्थन नहीं करे पाक: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की और आतंकी समूहों को किसी भी तरह के समर्थन को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान से ठोस कदम उठाने की अपनी मांग को दोहराया। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, 'विदेश सचिव मार्को रुबियो ने आज भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की। सचिव ने तत्काल तनाव कम करने की ज़रूरत पर जोर दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद के लिए अमेरिका के समर्थन को व्यक्त किया और संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को प्रोत्साहित किया। सचिव ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए संयुक्त राज्य की प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट किया।'
सिंध और पंजाब की फौजी छावनियों से भाग रहे पाक सैनिक, हर तरफ भगदड़
पाकिस्तान की सिंध और पंजाब प्रांतों में स्थित फौजी छावनियों में इन दिनों भारी खौफ का माहौल है. इसकी वजह है भारतीय सेना द्वारा संभावित जवाबी हमला. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से भारत के 15 संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन मिसाइल हमले की कोशिश की गई थी, जो नाकाम रही. इसके बाद से ही पाकिस्तान को आशंका है कि भारत इस कार्रवाई का करारा जवाब दे सकता है.
खतरे को भांपते हुए पाकिस्तान सेना ने सिंध और पंजाब के कई सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इन इलाकों से आम नागरिकों को हटाया जा रहा है और एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत निगरानी उपकरण तैनात किए जा चुके हैं. इसके अलावा एयर डिफेंस सिस्टम को भी सक्रिय कर दिया गया है.
भारत ने सुरक्षा कारणों से कई शहरों में ब्लैकआउट लागू किया
पाकिस्तान एक बार फिर भस्मासुर साबित हो रहा है. वह भारत को जलाने चला था लेकिन अब आग में झुलसने को तैयार है. वह लगातार भारत पर अटैक की नाकाम कोशिश कर अपनी कब्र खोद रहा है. गुरुवार रात उसने भारत के 15 अलग-अलग इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की. अब भारत पाकिस्तान के नापाक हरकत के लिए पूरी तरह सतर्क है. जवाबी कार्रवाई की तैयारी के साथ ही देश के कई संवेदनशील राज्यों और शहरों में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट और रेड अलर्ट लगाया गया है.
भारत सरकार और सैन्य एजेंसियों ने रणनीतिक सुरक्षा के तहत कुछ चुनिंदा इलाकों में ब्लैकआउट (बिजली बंद) करने और कई शहरों में रेड अलर्ट घोषित करने का फैसला लिया है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दुश्मन देश की हरकतों का जवाब सटीक और समय रहते दिया जा सके. दरअसल पाकिस्तान रात में हमले की नापाक कोशिश करता है. क्योंकि वह दुनिया के सामने खुद को पीड़ित दिखाना चाहता है.
बम बोलकर चीन-तुर्की ने थमा दिए खिलौने, 500 ड्रोन किए लॉन्च, सब हुए फेल
पाकिस्तान ने 8 मई की रात को भारत के 24 शहरों पर हमला करने के लिए 500 छोटे ड्रोन लॉन्च किए थे. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए जिन ड्रोन का इस्तेमाल किया था, वे चीनी और तुर्की के ड्रोन थे.
रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 8 मई की रात को पाकिस्तान ने 200 मिनट के भीतर 500 छोटे ड्रोन लॉन्च किए, जिनका मकसद 24 भारतीय शहरों को निशाना बनाना था. पाकिस्तान ने जिन राज्यों को निशाना बनाया उनमें जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात शामिल थे. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने जिन ड्रोन से भारत पर हमला किया था, उनमें से ज्यादातर ड्रोन में विस्फोटक नहीं थे. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कुल 500 ड्रोन डिटेक्ट किए थे और ये सभी ड्रोन तीन वेव में भेजे गए थे. सेना ने 50 ड्रोन को मार गिराया और करीब 20 ड्रोन को सॉफ्ट किल किया.
बिलावल भुट्टो ने खोल दी पाकिस्तान की पोल
पाकिस्तान आतंकवाद को पालता-पोसता है. वह आतंकवादियों का पनाहगार है-जन्मदाता है. यह बात दुनिया जानती है. अब खुद पाकिस्तान ने इसे कबूल कर लिया है. खुद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दुनिया के सामने माना है कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद से भरा रहा है. बिलावल भुट्टो ने आतंकी गुटों के साथ पाकिस्तान की पुराने संबंधों को स्वीकार किया है. उन्होंने माना कि पाकिस्तान का आतंकवाद से ऐतिहासिक नाता रहा है. बिलावल भुट्टो का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी के बाद आया है. आसिफ ख्वाजा ने पहले ही इस्लामाबाद की तरफ से आतंकी गुटों को समर्थन और फंडिंग देने की बात कबूल की थी.
अमेरिकी टीवी चैनल स्काई न्यूज की यल्दा हकीम से बात करते हुए बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, ‘रक्षा मंत्री ने जो कहा मुझे नहीं लगता कि यह कोई सीक्रेट या छिपी हुई बात है कि पाकिस्तान का एक अतीत रहा है… जिसका खामियाजा हमने भुगता है, पाकिस्तान ने भुगता है. हम एक के बाद एक चरमपंथ यानी आतंकवाद की मार झेलते रहे हैं. लेकिन जिस भी तकलीफ से हम गुजरे हैं, उससे हमने सबक भी लिया है. इस समस्या से निपटने के लिए हमने आंतरिक सुधार किए हैं…’
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव से ईरान बेचैन?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे. इसी सप्ताह उन्हें भारत की यात्रा भी करनी है.
अराग़ची की भारत यात्रा पूर्व नियोजित थी, लेकिन अब वो भारत आने से पहले पाकिस्तान भी पहुंचे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के मद्देनज़र अराग़ची दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने का प्रस्ताव पहले ही दे चुके हैं.
अराग़ची ने भारत और पाकिस्तान को अपने 'भाई जैसा पड़ोसी देश बताया था.'
रूस और क़तर समेत कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील
पाकिस्तान में भारत के हवाई हमले पर अमेरिका, चीन, रूस और क़तर समेत कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है.
भारत ने मंगलवार की आधी रात के बाद पाकिस्तान के अंदर हवाई हमले किए और पाकिस्तान ने कहा है कि इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं जबकि 46 लोग घायल हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र और तमाम देशों ने दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव जल्द ख़त्म होने की उम्मीद जताई है.
वॉशिंगटन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी दी कि हवाई हमले के तुरंत बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की.
दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को विभिन्न एयरलाइनों ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द की हैं। हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में लगभग 27 हवाईअड्डे बंद हैं। सूत्रों ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली कुल 66 घरेलू और 63 आने वाली उड़ानों के साथ ही पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 4 आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं।
तुर्किये और अजरबैजान के लिए हवाई टिकट की बुकिंग बंद
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म ने तुर्किये और अजरबैजान के बीच हवाई टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों को तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों देश पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीयों से संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म कॉक्स एंड किंग्स ने कहा कि हमने अजरबैजान, उज्बेकिस्तान और तुर्किये के लिए सभी यात्रा टिकट बुकिंग को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। कॉक्स एंड किंग्स के निदेशक करण अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय हमारे और देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांतों को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित है। हम भारतीय यात्रियों को भी सलाह देते हैं कि वे हालात को देखते हुए बहुत जरूरी न होने तक इन देशों की यात्रा से बचें।
गुरुवार, 8 मई 2025
शुक्रवार, 2 मई 2025
हुक्का बार संचालक से घूस लेते पकड़े गए एएसआई
Jaipur: पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अगर किसी ने गलती की है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसआई मदनलाल का कहना है कि उनके पास केवल एक फोटो है जिसमें उन्हें किसी प्रकार की राशि लेते नहीं दिखाया गया है। राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई मदनलाल का एक घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने एएसआई मदनलाल को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल हुआ यह वीडियो करीब एक मिनट 29 सेकंड का है। इसमें एएसआई सादा वर्दी में एक व्यक्ति से नकद रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें एएसआई यह पूछते सुनाई देते हैं कि पूरे हैं न, कोई कमी तो नहीं। जवाब में सामने वाला व्यक्ति कहता है कि पूरे हैं सरजी। छोटे भाइयों का ध्यान रखा करो।
भाजपा MLA की विधायकी खत्म, HC ने तीन साल कैद की सजा को रखा बरकरार
झालावाड़ के अंता से बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी पर संकट खड़ा हो गया हैl हाईकोर्ट ने करीब 20 साल पुराने मामले में एडीजे अकलेरा, झालावाड़ द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा को बरकरार रखा है। ऐसे में अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई हैl जनप्रतिनिधि कानून 1951 के तहत दो साल से ज्यादा की सजा होने पर सदस्य अयोग्य हो जाता हैl जानकारी के मुताबिक, कंवरलाल मीणा को झालावाड़ जिले की एडीजे अकलेरा कोर्ट ने राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों को डराने-धमकाने और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने का दोषी मानते हुए 14 दिसंबर 2020 को तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ विधायक ने हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन अब हाईकोर्ट ने भी विधायक की निगरानी याचिका को खारिज करते हुए उनकी सजा को बरकरार रखा है।
पीएम शहबाज का यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया। चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- 'यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।' शहबाज शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल खाता है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया है। इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के खाते भी ब्लॉक किए जा चुके हैं। सरकार ने केवल राजनेताओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और न्यूज चैनलों के खातों पर भी कार्रवाई की है।
गुरुवार, 1 मई 2025
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
दिन ढलते ही मयखानों में बदल जाते हैं नोएडा के पार्क
नोएडा। नोएडा के पार्क चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र के हो या आवासीय सेक्टरों के दिन ढलते ही मयखानों में तब्दील हो जाते हैं। सभी आवासीय सेक्टर में पार्क अय्याशी का अड्डा बने हुए हैं चुकि सेक्टर में ज्यादातर पार्क अंदर की और बने हुए हैं, शाम होते ही प्रेमी जोड़े वहां आने शुरू हो जाते हैं और वहीं पर बैठकर अश्लील हरकतें शुरू कर देते हैं नजारा देखकर पार्कों में टहलने निकालने लोग धीरे-धीरे वहां से खिसकने जाते हैं और प्रेमी जोड़ों के अलावा इन पार्कों में कोई भी नहीं रह जाता।
इसके अलावा पार्कों में शराबी श्याम से ही आने शुरू हो जाते है और रात में मयखानो में तब्दील इन पार्को का इस्तेमाल करते है। सेक्टर 27, 26, 19, 20, 11, 12 आदि इनमे शामिल है। सेक्टर 27 में आई ब्लॉक व् डी ब्लॉक के पार्क हर सुबह खाली बोतले व् कैन देखकर इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रात में पार्को का इस्तेमाल मयखानो के तोर पर किया जा रहा है। वही आसपास रहने वाले लोग पार्को में इस प्रकार शराबी व् असामाजिक तत्वों के आने से परेशान है और पुलिस प्रशाशन और RWA से इसकी शिकायत के रहे है।
शनिवार, 19 अप्रैल 2025
रोड पर खड़ी फॉर्च्युनर से साइड मांगी तो कारोबारी ने मार दी गोली
नोएडा। सेक्टर-63 में जिंजर होटल कट के पास रोड पर फॉर्च्युनर कार साइड मांगने के लिए ट्रक चालक ने हॉर्न बजाया तो कार से तमतमाते हुए निकले दूध कारोबारी ने उसके सिर में गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी विकास कुमार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फॉर्च्युनर जब्त कर ली है।
घटना बृहस्पतिवार की है। मूलरूप से बदायूं के हजरतपुर थाने के बोमनपुरा गांव निवासी लालू प्रसाद (29) हल्दीराम कंपनी का ट्रक लेकर नोएडा से राजस्थान जा रहे थे। वह जिंजर होटल कट के पास पहुंचे तो रोड पर फॉर्च्युनर कार खड़ी थी। ऐसे में ट्रक निकलना मुश्किल था। उन्होंने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। फॉच्युर्नर आगे बढ़ी। आरोप है कि इसके साथ ही विकास गालीगलौज करने लगा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लालू प्रसाद के सिर में लग गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मेरठ: प्रेम-विवाह के नौ साल बाद गला दबाकर की पत्नी की हत्या
मेरठ के ब्रह्मपुरी के माधवनगर सेक्टर तीन में मोहित ने अपनी पत्नी सलोनी(32) की शुक्रवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी मोहित ने 9 वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी सलोनी से प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुई। मोहित रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था।
शुक्रवार रात दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात पति ने महिला का गला दबा दिया, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
UP: भूमि घोटाले में पूर्व IAS रमारमण से ईडी ने की पूछताछ
ईडी ने हैसिंडा भूमि घोटाले में पूर्व आईएएस रमारमण से पूछताछ की। टीम ने उनकी चल-अचल संपत्तियों और बैंक खातों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनसे करीबी परिजनों की संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारी भी मांगी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाले में पूर्व आईएएस रमारमण से ईडी ने बृहस्पतिवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। उनसे नोएडा अथॉरिटी का सीईओ रहने के दौरान हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित भूमि की कीमत नहीं वसूलने को लेकर तमाम सवाल किए गए। साथ ही, उनकी चल-अचल संपत्तियों और बैंक खाते के बारे में पूछताछ की गई।
बसपा सरकार मे नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ मोहिंदर सिंह के कार्यकाल में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टाउनशिप विकसित करने के लिए करीब 36 हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। बाद में कंपनी ने निवेशकों की रकम को हड़पने के साथ भूमि का बड़ा हिस्सा प्रतीक ग्रुप को बेच दिया था। इसकी नोएडा अथॉरिटी से अनुमति लेना तो दूर, भूमि के बदले दी जाने वाली रकम का भुगतान भी बंद कर दिया था।
वही पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापे के दौरान करोड़ों रुपये की कीमत के हीरे और कंपनी संचालकों के यहां से भी करोड़ों के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किए गए थे। इस प्रकरण में रमारमण ने ईडी की विशेष अदालत से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। इसका ईडी ने विरोध किया था। ईडी ने उन्हें नोटिस देकर बृहस्पतिवार को तलब किया था। इसके बाद उनसे गहन पूछताछ की गई है। ईडी उन्हें जल्द दोबारा तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही अधिकारिओ ने नोइड़ा में अपने कर्यकाल के दौरान काफी उठापटक की थी और अगर ED व् CBI ने इनकी सही ढंग से जांच की तो कई और घपले उज्जागर हो सकते है।
आंधी-बारिश से आम व गेहूं की फसल को नुकसान
उत्तर प्रदेश में शनिवार को पश्चिम से पूरब तक आंधी और बारिश का कहर दिखा। इससे आम व गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच शनिवार को 30 से ज्यादा जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बेमौसम आंधी-बारिश से खेत में खड़ी और कटी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज रफ्तार हवाओं से आम की बौर को भी क्षति पहुंची है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ में सर्वाधिक 62 मिमी तो वहीं सीतापुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा।
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
मंगलवार, 25 मार्च 2025
रविवार, 16 फ़रवरी 2025
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
रविवार, 2 फ़रवरी 2025
जज के घर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवरात, पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने ही सेक्टर गामा दो स्थित एक जज के घर को भी निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान विंशु निवासी जमिया फतेहपुर, राशिद निवासी सैमरी संभल, सचिन व अशोक कुमार निवासी ग्राम बैर हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विंशु है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गामा-2 स्थित एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। उसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें गिरफ्तार आरोपी दिखे। संदिग्ध होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी राज मिस्त्री या मजदूर बनकर सोसाइटियों और सेक्टरों में रेकी करते है। उसके बाद बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अब तक 6 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके है। गामा-2 में एक जज के घर पर चोरी की थी।
सूरज बन जुबैर ने छात्रा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा, तो सूरज ने गाली गलौज कर मारपीट की। युवती एक दिन उसके घर पहुंची, तो पता चला कि सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है। गैर समुदाय होने के बाद भी जब उसने शादी की बात कही तो जुबैर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मना पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जुबैर की शिकायत लेकर जब वह उसके बड़े भाई फुजेल अहमद के पास पहुंची, तो उसे बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। कमरे में बदसलूकी की। विरोध पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया।
इसके बाद छात्रा ने बजरिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, धर्मपरिवर्तन समेत अन्य गंभीर धारओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
मेरठ में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म
टीपीनगर में कक्षा पांच की छात्रा से घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन और मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक कालोनी में 12 वर्षीय छात्रा रहती है। वह कक्षा पांच में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दोपहर में वह वापस घर पहुंची। शनिवार को परिजनों को कुछ शक हुआ तो मां ने पूछताछ की। मां को बताया कि घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
गोरखपुर: अवैध निर्माण कर चल रहा था होटल व हुक्का बार, बिल्डिंग सीज
शाहपुर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कर फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जीनस बॉटल चल रहा था, जिसे शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सील कर दिया। शाहपुर में गीता वाटिका के पास अनुराग सिंह के फ्लाई इन होटल के ऊपरी तल पर हुक्का बार का संचालन हो रहा था। अनिरुद्ध ओझा की ओर से इसका संचालन किया जा रहा था। 10 जनवरी को छापा मारकर पुलिस ने इसे पकड़ा था।
भदोही मुठभेड़: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में भदोही पुलिस को सफलता मिली है जिसमें 25 हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब इस अपराधी से इसके पूरे नेटवर्क का राजफाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात शाम पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें जिबराईल के बाएं पैर में गोली लगी।
उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर) और चार कारतूस (दो जिंदा, दो खोखा) बरामद किए। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। अभियुक्त जिबराईल थाना गोपीगंज का हिस्ट्रीशीटर है और कई मामलों में वांछित था। वह वाहन चोरी के बाद चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करता था। पुलिस दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
यूपी के एमएसएमई सेक्टर को मिली तवज्जो, खुलेंगी 2100 नई इकाइयां
अर्थव्यवस्था विकास के दूसरे इंजन के रूप में 5.7 करोड़ एमएसएमई पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इनमें एक करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई यूपी में हैं, जो 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं। ये उद्यमी हमारी जीडीपी में 36% योगदान दे रहे हैं। आम बजट में एमएसएमई सेक्टर पर की गई घोषणाओं से यूपी में 2000 से ज्यादा बड़ी इकाइयों का जन्म होगा। वहीं, सुरक्षा दायरा बढ़ने से 40 लाख इकाइयों की राह आसान होगा। 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे और 50 हजार महिलाओं को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा।
निवेश सीमा में 2.5 गुना वृद्धि और टर्नओवर सीमा में दो गुना वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही तकनीक व नवाचार को अपनाने को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे यूपी में छोटी इकाइयों का आकार बढ़ेगा। मध्यम उद्यम की टर्नओवर सीमा 250 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये होने से यूपी में ही इस साइज की 2,100 से ज्यादा इकाइयां बढ़ने का अनुमान है।
उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों को 5 लाख रुपये की सीमा के साथ कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पिरामिड के निचले स्तर के उद्यमों को परेशानी मुक्त ऋण का प्रावधान यूपी में 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार की नई राह खोलेगा। वहीं, पहली बार उद्यम करने वाली पांच लाख महिलाओं और एससी/एसटी उद्यमियों के लिए दो करोड़ रुपये के टर्म लोन के प्रावधान से प्रदेश की 50 हजार ऐसी महिलाएं उद्यमी के रूप में सामने आएंगी, जिन्हें कदम-कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
महाकुंभ: भगदड़ के दर्द से कराहते लोग, इलाहाबादियों को शर्म न आई; यूं ठगते रहे, "आपदा में अवसर ": मोदी के मन्त्र को सार्थक कर दिया सनातनियो ने
जिनकी लोग सराहना कर रहे थे, उन्हें आशीष दे रहे थे। मन से दुआ दे रहे थे। इसी बीच 29 जनवरी को शाम से कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हुए, जो आपदा में अवसर ढूंढ रहे थे। वह परेशान, हतप्रभ श्रद्धालुओं पर गिद्ध नजरें गड़ाए बैठे थे, कि कैसे उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जाए और कैसे उन्हें लूटा जाए। वह भारत की आत्मा 'अतिथि देवो भव:' के संकल्प को भूल चुके थे। ठीक उसी प्रकार जैसे जब कोरोना महामारी आई तो कुछ पैसों के भेड़िए रेमिडीसिवर और अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी करने में जुट गए थे। उसी प्रकार जब तीर्थराज कहे जाने वाले प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लोग परेशान हुए, हतप्रभ हुए, अपनों से बिछड़ गए, बेहाल थे, तो कुछ तत्व इन्हें लूटने के लिए सड़कों पर उतरे। इन दृश्यों को देखकर एक बार फिर कोरोना के दौरान के लोगों को लूटे जा रहे दृश्य ताजा हो गए।
कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिन्हें देखकर मानवता शर्मसार हो गई। ऐसा महसूस हुआ कि इन पैसों के भूखे भेड़ियों को वाकई संवेदनाएं मर चुकी हैं। यह सच्चाई हैरान करने वाली थी, लेकिन थी तो सच्चाई ही। भगदड़ के बाद परेशान लोग अपनों को ढूंढ रहे थे। पैदल चलकर थक चुके थे। थकावट की वजह से कई यात्री इस हाल में थे कि एक कदम भी चलना दूभर था। ऐसे में कुछ तत्व उन यात्रियों को बाइक पर उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने की बात कहते। फिर इनसे सौदा तय करते। एक हजार से लेकर दो हजार तक प्रति व्यक्ति उनसे वसूल कर रहे थे।
चूंकि अधिकतर जगहों पर बाइक जाने की अनुमति नहीं थी, इसके बाद भी यह असामाजिक तत्व लोगों को मौके तक पहुंचाने की बात कहकर पैसे की उगाही कर रहे थे। सौदा तय करने के बाद उन्हें 1-2 किमी तक ले जाकर छोड़ देते और कहते बस आगे ही संगम है, या आगे ही स्टेशन है, या अस्पताल है। यानी जिसको जहां जाना होता था, उनकी मंजिल बताकर रफू चक्कर हो जाते। जब वह परेशान लोग वहां मौजूद लोगों से बात करके अपना पता पूछते, तब उन्हें पता चलता कि वह तो अपनी मंजिल से काफी दूर हैं। वास्तव में इनके साथ ठगी की गई है।
इस तरह की लूट की घटनाएं जब बढ़ीं तो इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई। इसके बाद चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों तक यह संदेश आया कि ऐसे लोगों की पहचान करें और कार्रवाई करें। बालशन चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऐसे कई बाइक सवारों को पकड़ा जो बाइक पर 2-2, 3-3 सवारियां ढो रहे थे। यहां अचंभित करने वाली बात यह रही कि उन्होंने श्रद्धालुओं से पैसे के साथ एक बात यह भी तय कर ली थी कि कोई पुलिसकर्मी पकड़े और पूछे तो यह बताना कि यह हमें फ्री में छोड़ने जा रहे हैं। यह सेवा कर रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई तो लोग इन शातिरों के दिभागी चाल को सोचकर अचंभित रह गए। यानी यह श्रद्धालुओं को ठग भी रहे थे और समाजसेवी भी कहलाना चाहते थे।
रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, चार पहिया वाहनों को किया गया प्रतिबंधित
वसंत पंचमी के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी।
हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है।
देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु
अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं।
भगदड़: सीएम योगी ने कहा हादसे के जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों के होने की बात कही जा रही है। सीएम योगी ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सेक्टरों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारी खुद जाएं। वरिष्ठ अधिकारियों को टीम के साथ ड्यूटी पर लगाएं। उनके लिए वहीं टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था करें। कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए। दो अधिकारी कंट्रोल रूम से निगरानी करें। बाकी सीमा, शहर और मेला क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करें। दो और तीन फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगी। प्रमुख स्नान पर्वों और उसके पहले व बाद में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लागू होगा।
सीएम ने कहा, वसंत पंचमी पर पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। वहीं, उन्होंने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया। कहा कि अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें।
रविवार, 26 जनवरी 2025
शनिवार, 25 जनवरी 2025
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
रविवार, 19 जनवरी 2025
Heading...Hindenburg Crashes without any cogent reason
Noida Darpan once again proved correct
Esteemed readers will recollect that earlier Noida Darpan had in its editorial (Dated 9th Feb-2023) flagged the rather suspicious role of the short seller, Hindenburg, when it had attacked Adanis, with considerable malevolence. Today's Economics had pointed out how some motivated western forces were gunning after Indian Business Houses. Hindenburg expectedly did what most short sellers do, attack successful businesses; adversely impacting the market and make a killing out of buying shares at lowered costs and selling when the rates go up.
Did humpty dumpty really have a great fall ?
शनिवार, 18 जनवरी 2025
गुरुवार, 16 जनवरी 2025
सोमवार, 13 जनवरी 2025
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025
गुरुवार, 9 जनवरी 2025
गुरुवार, 2 जनवरी 2025
बुधवार, 1 जनवरी 2025
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)