शुक्रवार, 2 मई 2025

हुक्का बार संचालक से घूस लेते पकड़े गए एएसआई

 Jaipur: पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अगर किसी ने गलती की है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसआई मदनलाल का कहना है कि उनके पास केवल एक फोटो है जिसमें उन्हें किसी प्रकार की राशि लेते नहीं दिखाया गया है। राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई मदनलाल का एक घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने एएसआई मदनलाल को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल हुआ यह वीडियो करीब एक मिनट 29 सेकंड का है। इसमें एएसआई सादा वर्दी में एक व्यक्ति से नकद रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें एएसआई यह पूछते सुनाई देते हैं कि पूरे हैं न, कोई कमी तो नहीं। जवाब में सामने वाला व्यक्ति कहता है कि पूरे हैं सरजी। छोटे भाइयों का ध्यान रखा करो।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...