मंगलवार, 11 मई 2021

महाराष्ट्र में मुफ्त होगा ब्लैक फंगस का उपचार

महाराष्ट्र में मसकोरमाइकोसिस यानी काले फंगस से आठ लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने इस बीमारी के मरीजों का मुफ्त में उपचार करने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि इसका इलाज काफी स्पष्ट है। इसलिए महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत काले फंगस के रोगियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री संक्रमण के बाद भर्ती

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। तीन दिन पहले ही उन्होंने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली थी। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है।

सोमवार, 10 मई 2021

दुकानों के बाहर दारोगा - सिपाही ने की तोड़फोड़, लाइन हाज़िर

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों के बाहर तोड़फोड़ और अभद्रता करने पर एसएसपी ने एक दरोगा और सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूर्व जांच में मामला सही मिलने पर एसएसपी ने कार्रवाई की है शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नगर कोतवाली पर तैनात दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेद्र कुमार द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के नाम पर बंद पड़ी दुकानों के बाहर सामानों को तोड़ा जा रहा था और लोगों से अभद्रता की जा रही थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच करवाई। पूर्व जांच के आधार पर एसएसपी ने दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेंद्र कुमार को दोषी पते हुए लाइन हाज़िर कर दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विभागीय जाँच कर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। 

आजम की हालत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

लखनऊ। करीब सवा साल से सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की कोरोना संक्रमण से हालत बिगड़ने पर रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। रविवार को आजम का ऑक्सीजन लेवल अचानक गिरकर 89 पर पहुंच गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की जाँच करने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया था। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया की आज़म व अब्दुल्ला को बेहतर इलाज के लिए शाम साढ़े छह बजे सीता पुर जेल से रवाना कर लखनऊ लाया गया। रात करीब आठ बजे मेदांता  भर्ती कराया गया। आज़म व अब्दुल्ला एक मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। दोनों 27 फरवरी 2020 से जेल में बंद है। आज़म की पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी जेल में बंद थी, लेकिन कोर्ट के आदेश पर रिहा हो चुकी है। 

शिवराज पाटिल और राम गोपाल यादव ने दी कोरोना मात

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल और सपा के पूर्व महासचिव राम गोपाल यादव को रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  कोरोना संक्रमित होने के बाद दोनों पक्षों को लगभग 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील बालियान ने बताया कि शिवराज पाटिल की हालत तो स्थिर रही, लेकिन रामगोपाल यादव को दिल की बीमारी के कारण समय - समय पर ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ी। उन्हें लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी है। उनकी सर्जरी भी हो चुकी है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पाटिल और एसपी महासचिव राम गोपाल यादव ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। दोनों प्रमुखों ने को - मोर्बिड यानी कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने समय पर जांच कराई और अस्पताल में भर्ती हो गए।  उनके फेफड़े में गंभीर संक्रमण था। इन्होंने इलाज के साथ ही अस्पताल में योग व अन्य शारीरिक क्रियाएं की। सकारात्मक सोच से अन्य रोगियों को भी प्रेरित किया।  

रेमडेसिविर की जगह पानी का इंजेक्शन, गिरफ्तार

जोधपुर। कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन को बनाने के लिए स्थानीय वसुंधरा अस्पताल के एक कर्मचारी भगीरथ को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि भगीरथ मरीजों के कोटे से आने वाले रेमडेसिविर के इंजेक्शनों में से एक चोरी करके 28 हजार रुपये में बेचता था। बाद में, खाली शीशी में डिस्टिल्ड पानी भरकर रोगी को पानी का इंजेक्शन लगा दिया गया था। पुलिस के अनुसार, भगीरथ कई दिनों से यह धंधा कर रहा था। एक मरीज को रेमडेसिविर के छह इंजेक्शन लगाए जाते हैं, इसलिए पानी वाला इंजेक्शन लगाने का पता नहीं चलता है। भगीरथ रविवार को एक जरूरतमंद से 28 हजार रुपये में मोलभाव कर रहा था तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोचकर उसके पास से तीन और इंजेक्शन भी बरामद कर लिए।

शवों के कफन चोरी कर बेचने वाले गिरोह दबोचा, 7 पकड़े

                  धुलाई कर ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगाकर बेचते थे  

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत में शवों से कफन चोरी कर दोबारा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाले आरोपी शमशान से शवों के कफन चोरी करने के बाद धुलाई व प्रेस द्वारा ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगाकर बेच रहे थे। आरोपियों से बरामद कफन व कपड़ों में कई कोरोना संक्रमित लोगों के भी थे। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के श्मशान व कब्रिस्तान से कफ़न - कपड़े चोरी कर बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने नई मंडी के समीप घेराबंदी करके सात आरोपियों को धर दबोचा। उन्हें मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। 

रविवार, 9 मई 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅  🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - त्रयोदशी शाम 07:30 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

⛅ दिनांक 09 मई  2021

⛅ दिन - रविवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - रेवती शाम 05:29 तक तत्पश्चात अश्विनी

⛅ योग - प्रीति रात्रि 08:44 तक तत्पश्चात आयुष्मान्

⛅ राहुकाल - शाम 05:29 से शाम 07:07 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:05 

⛅ सूर्यास्त - 19:05 

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

 💥 विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

   

🌷 आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा,बच्चों को कद बढ़ाना 🌷

🍃 बेलपत्ते सुखा के पाउडर बना लो और उसमे सम भाग सौंफ व धनिया पाउडर मिला दो l १० ग्राम रात को पानी में भिगा दो व सुबह घोंट के पी लो l जिन बच्चों को कद बढ़ाना हो, वे इसमें १ काली मिर्च पीस के डालें l इससे आँखे जलना, मधुमेह, अनिद्रा आदि में आराम होगा l


🌷 घर के कलह-क्लेश दूर करने का उपाय 🌷

🌹 जिसको घर में कलह, क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटानी हो, वह नीचे की चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे 🌷 बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन - कुमार |

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||


🌷 मोसंबी का रस 🌷

🍊 यह बल व रक्त वर्धक, शक्तिदायक एवं रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ानेवाला है | बीमार लोगों के लिए मोसंबी अमृत के समान है |

🍊 शरीर थकने व मन के ऊब जाने पर मोसंबी अथवा इसके रस का सेवन करें तो थकान,बेचैनी दूर होकर स्फूर्ति व प्रसन्नता बढ़ती है | मोसंबी का रस यकृत, आँतों तथा पाचनतंत्र को शुद्ध करके उन्हें सतेज बनाता है |

🍊 मोसंबी चूसने से दाँतों की सफाई होती है व भोजन सरलता से पचता है | सर्दी - जुकामवालों को मोसंबी का रस हलका गर्म करके उसमें २ - ४ बूँद अदरक के रस की डालकर पीना चाहिए |

नोएडा प्राधिकरण: ऑनलाइन होने के बाद भी नक्शा पास कराना मुश्किल

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई सेवाएं जैसे पानी के बिल, भवन निर्माण नक्शा पास कराना, कंपलीशन सर्टिफिकेट आदि सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई है। बावजूद इसके नक्शा पास कराने से लेकर कंप्लीशन कराना एक टेढ़ी खीर है।  

कहने के लिए तो यह सब ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन विभाग में कुछ ऐसे कर्मचारी तैनात हैं जो छोटी-छोटी कमियां निकाल कर आवंटियों को केवल इसलिए परेशान करते हैं ताकि उनसे कुछ पैसा खाया जा सके। नोएडा दर्पण के सामने कई ऐसे मामले आए हैं जिसमें कार्यालय सहायक (L 1 ) लेवल पर आवंटियों के निर्माण में तमाम कमियां निकाली जाती हैं और आर्किटेक्ट के माध्यम पर रिश्वत देने का दबाव डाला जाता है। नक्शा 'पास' कराना या 'कंपलीशन सर्टिफिकेट' दोनों में ही 'आर्किटेक्ट' की अहम भूमिका होती है और लेन-देन केवल उसी के मार्फ़त होता है और बिना लिए किसी का भी काम इस विभाग में नहीं होता है, जो लोग रिश्वत नहीं देते उनके कामों में तमाम खामियां निकालकर महीनों फाइलें अटकी रहती हैं। विभाग के कर्मचारी उन पर निर्माण को तोड़ने अथवा भारी पेनल्टी लगाने की धमकी देकर रिश्वत देने के लिए विवश करते हैं। गौरतलब है कि प्राधिकरण में यह केवल दशकों से चल रहा है 

शनिवार, 8 मई 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅  🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩 तिथि - द्वादशी शाम 05:20 तक तत्पश्चात त्रयोदशी 

⛅ दिनांक 08 मई  2021

⛅ दिन - शनिवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)

⛅ पक्ष - कृष्ण

⛅ नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात रेवती

⛅ योग - विष्कम्भ रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात प्रीति

⛅ राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:57 तक

⛅ सूर्योदय - 06:05 

⛅ सूर्यास्त - 19:05 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -

 💥 विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

         

🌷 प्रदोष व्रत 🌷

🌹 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 मई, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…

 👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा

🌹 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

🌹 - इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।

🌹 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

🌹 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

🌹 - भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।

 👉🏻 ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।


🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷

👉🏻 09 मई 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।

🌹  हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी

🌷 1).ॐ शिवाय नम:

🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम: 

🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:

🌷 4).ॐ हराय नम:

🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:

🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:

🌷 8).ॐ वामदेवाय नम: 

🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम: 

🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:

🌷 11).ॐ ईशानाय नम:

🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:

🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:

🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

🌷 15).ॐ प्रधानाय नम: 

🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम: 

🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

 🌹 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु 🌹

👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।

👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।

🌹  प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।

Masti Time- advt


 

Masti Time- advt

 


बंगाल पहुंची केंद्रीय टीम ने हिंसाग्रस्त इलाकों का किया दौरा

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा के कारणों की पड़ताल करने के लिए आई केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ संग बैठक की। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा भी किया। शुक्रवार सुबह राजभवन में राज्यपाल के साथ लंबी बैठक में केंद्रीय टीम के सदस्यों ने हिंसा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। टीम ने दूसरे दिन महानगर के कई इलाकों के साथ उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले के कई हिंसा प्रभावित स्थानों का दौरा कर पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। दल ने उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा किया था। 

दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

 बिलासपुर पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन मई को हापुड़ चुनाव में चौकी के पांच कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। वहाँ से लौटने के बाद में इन्होने पुलिस लाइन में सैंपल दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन दोनों कर्मियों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। एक में कोई लक्षण नहीं हैं वहीं दूसरे को हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। दोनों आइसोलेट हो गए हैं। नगर पंचायत बिलासपुर ने चौकी को सैनिटरीज़ किया है। दोनों पुलिसकर्मी उपदेश सिंह और प्रशांत देवल के संपर्क में आए लोगों को जांच प्रदान करने को कहा गया है। उधर अन्य तीन कर्मी मुकुल, मनोज त्यागी व मोहम्मद इरफान की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 

भारत से लौटने वाले नागरिकों से रोक हटा लेगा आस्ट्रेलिया

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन ने कहा कि अगले शनिवार से आस्ट्रेलिया को विभाजित से अनंत भारत से प्रतीक्षा वाले अपने नागरिकों से प्रतिबंध हटा लेगा। उसी दिन स्वदेश वापसी में पहली फ्लाइट आस्ट्रेलियाई शहर डार्विन में लैंड करेगी। आस्ट्रेलियाई सरकार ने इतिहास में पहली बार भारत में 14 दिन या उससे अधिक रहकर लौटे अपने नागरिकों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। अब यह प्रतिबंध अगले शनिवार से हटा लिया जाएगा।

संरा एजेंसियों ने भारत को 10 हजार आक्सीजन कंसेंट्रेटर दिए

संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों ने कोरोनावायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत की केंद्रीय व राज्य सरकारों के 10 हजार आक्सीजन कंसंट्रेटर और एक करोड़ मास्क दिए हैं। 

कांग्रेस ने हार की ईमानदारी से समीक्षा का किया एलान

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा पर पार्टी में व्यवहार उबाल की आहट भांपते हुए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा। हार की ईमानदारी से समीक्षा करने की बात कही है।  उन्होंने यह एलान भी किया कि हार पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का परिवार संक्रमित

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, बेटी समीशा, मां और सास ससुर शामिल हैं। शिल्पा ने शुक्रवार को यह जानकारी इंस्टाग्राम पर सांझा की। अच्छी बात यह है कि शिल्पा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

नदवा के उप नाजिम मौलाना हमजा नदवी का निधन

लखनऊ। नदवा के उप नाजिम व आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य रहे मौलाना हमजा हसनी नदवी का शुक्रवार को निधन हो गया है। 71 वर्षीय नदवी कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वर्ष 2018 में उन्हें नदवा का उप संदर्भ बनाया गया। मौलाना हमजा की भारत मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व नदवा कालाज के भेदभाविम मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी के भतीजे व दामाद थे। नमाज - ए जनाजा नदवा कालेज में शनिवार को सुबह नौ बजे मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी द्वारा अदा की जाएगी।

बिजली विभाग के दो जूनियर इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नोएडा। लगभग दो महीने पहले एक टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में युवक की भाभी ने ऊर्जा निगम के दो जेई के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेक्टर 39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सोसायटी के सामने बिजली का टूटा हुआ तारा पड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे नोएडा निवासी राजन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। लोगों ने गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था। उपचार के दौरान राजन की मौत हो गई। राजन की भाभी ने जेई मुकेश और जेई अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इटावा सफारी की दोनों शेरनी कोरोना संक्रमित

इटावा। इटावा सफारी पार्क की दोनों शेरनी तीन साल आठ महीने की गौरी और नौ साल की जेनिफर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि सफारी प्रशासन ने शुक्रवार को कर दी। निदेशक केके सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को दोनों शेरनी ने पूरा भोजन नहीं किया था। उनके रक्त व मल के नमूने तीन मई व 6 मई को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली को भेजे गए थे। छह मई को आइवीआरआई बरेली, सीजेडए नई दिल्ली व भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून समेत देश के अन्य वन्य जीव चिकित्सा विशेषज्ञों की वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई थी। 

कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित

नोएडा। सेक्टर -39 स्थित कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। रविवार तक इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन के सामने प्लांट शुरू करने को लिक्विड आक्सीजन का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी कई कंपनियों से प्लांट शुरू करने के लिए लिक्विड आक्सीजन की मांग करते नजर आए। कुछ कंपनी ने उन्हें जल्द ही लिक्विड पहुंचाने का आश्वासन भी दिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि सेक्टर -39 को विभाजित अस्पताल में 240 बिस्तर हैं, जिसमें से 168 बिस्तर आक्सीजन व आइसीयू के हैं। शुक्रवार को सीमा ग्रुप के सहयोग से अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। प्लांट की क्षमता 850 टन है। 

शुक्रवार, 7 मई 2021

गांवों में अब तक 3551 पॉजिटिव मिले

लखनऊ। प्रदेश में गांव - गांव में शुरू हुए कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान अभियान में अब तक 3551 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान 97 हजार से अधिक राजस्व गांवों में निगरानी समितियों की स्क्रीनिंग में लक्षण वाले 69774 लोगों का एंटीजन टेस्ट साथ ही कोरोना से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी देकर होम आइसोलेट किया गया है। शासन से मिली जानकारी के अनुसार निगरानी समितियों ने गांवों में घर - घर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का महाभियान शुरू किया है, उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान में पॉजिटिव मिले लोगों से फोन करके डॉ. स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे हैं। ज्यादा परेशानी होने वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों पर इलाज की सुविधा दिलाई जा रही है। प्रदेश में इस समय 60589 निगरानी समितियों के चार लाख से अधिक सदस्य कोरोना संक्रमण के आगे की दीवार बन कर खड़े हो गए हैं।रोजाना निगरानी समिति के सदस्य गांवों में घर - घर घूमकर चलने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें दवाएँ दे रहे हैं और होम आइसोलेट कर रहे हैं। 

दलहन बीज के 20 लाख पैकेट बांटेगी सरकार

नई दिल्ली। देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकारी किसानों को बीजों के 20 लाख पैकेट बांटेगी। खरीफ सीजन 2021 के लिए इस योजना के तहत 82 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दलहन फसलों की बुआई जून से शुरू होगी। कृषि मंत्रालय ने बताया कि ये पैकेजों में अरहर, मूंग और उड़द के बीज रखे जाएंगे, जो पिछले साल से 10 गुना ज्यादा हैं।  


पुलिसकर्मियों के लिए बना कोविड सेंटर

नोएडा। ग्रेनो सेक्टर चाई -4 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर एससी - एसटी महिला छात्रावास में पुलिसकर्मियों के लिए अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां ऑक्सीजन के साथ 32 बिस्तर तैयार किए गए हैं। इसमें से कुछ मरीज भर्ती हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग से व्यवस्था की है। यदि किसी पुलिसकर्मी को परेशानी होती है तो उसे 9773723730 पर एक कॉल करनी होगी।  विभाग की ओर से उसको यहां भर्ती किया जाएगा और प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज होगा। इस अस्थायी अस्पताल का नोडल अधिकारी डीसीपी  पुष्पांजलि को बनाया गया है।

अदार पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

मुंबई। देश में कोरोनावायरस की वैक्सीन बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका अधिवक्ता दत्ता ने मांग की है कि जो लोग टीकों की आपूर्ति को लेकर पूनावाला धमकी देते हैं, उनके खिलाफ केस किए जाएंगे। हाल ही में एक साक्षात्कार में पूनावाला ने कहा था कि उन्हें विभिन्न राज्यों में मुख्य कार्यकर्ताओं और बड़े लोगों से धमकियां मिल रही हैं। 

टीकाकरण नहीं होने से सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे युवा

ग्रेटर नोएडा। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग टीकाकरण कराने के लिए बेताब हैं, लेकिन पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाती है। ऐसे में युवा वर्ग ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधने के साथ भड़ास भी निकालना शुरू कर दिया है। कई युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए सरकार से पूछा है कि पंजीकरण कराने के बाद न तो टीकाकरण किया जा रहा है, न ही कुछ बताया जा रहा है। इसके संबंध में सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं, अधिकारी भी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।  इंटरनेट पर विकास कटियार ने सीएमओ, डीएम व मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि छह दिन पहले पंजीकरण कराया गया था। गौतमबुद्ध नगर में कहां टिका लगेगा। क्या शिड्यूल तय किया गया है। कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है। 

श्रीलंका में भी भारत से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी

कोलंबो। श्रीलंका ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल रोक लगा दी है। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका सहित कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं। नागर विमानन प्राधिकरण ने बताया कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। श्रीलंका के स्वास्थ्य विकासकर्ताओं से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्णय किया गया है। पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है।   

एटा : सीडीओ सहित तीन अफसरों के निलंबन की संस्तुति

एटा। जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना में गड़बड़ी के आरोप में सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के जिला निलंबन की संस्तुति पंचायत चुनाव आयोग से की गई है। सपा प्रत्याशी को गलत तरीके से विजयी घोषित करने के खिलाफ भाजपा के तीन विधायकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में धरने दिए थे। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया।

कॉलेजों में इस महीने होने वाली ऑफलाइन परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली। कोरोना के गहराते संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस महीने होने वाली सभी परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिख कर इसकी सूचना दे दी है। जून में कोरोना परिस्थिति की समीक्षा के बाद इन परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया जाएगा। यूजीसी के सचिव प्रो। रजनीश जैन की ओर से बृहस्पतिवार लिखित पत्र में कहा गया है कि देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए इस महीने की परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। स्थानीय स्तर पर कोरोना परिस्थिति को देखते हुए कॉलेज ऑनलाइन परीक्षा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 

पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह का निधन

नोएडा। भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह का बृहस्पतिवार को सेक्टर -11 स्थित मेट्रो अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वह रविवार से वेंटिलेटर पर थे। चौधरी जयपाल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, मायावती और राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके थे। गुर्जर समुदाय के कद्दावर नेताओं में चौधरी जयपाल सिंह का नाम शुमार होता था। वर्ष 1977 में कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी और 1993 में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद पहली बार विधायक बने। 1997 में भाजपा सरकार में मंत्री बने। वह सामाजिक रूप से गुर्जर महासभा से जुड़े रहे और विभिन्न पदों के कार्यों का निर्वहन किया। अन्य राजनीतिक दलों सहित उनके निधन पर भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। वह सज्जन और सरल स्वभाव के थे।  उन्हें खेती की भी अच्छी जानकारी थी। मेट्रो अस्पताल की कोविड इंचार्ज डॉ. कनिका ने बताया कि वह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे।


गुरुवार, 6 मई 2021

Birthday Parties- advt


 

सभी बिल्डरों को मजदूरों के लिए प्रोजेक्ट पर बनाना होगा आइसोलेशन रूम

नोएडा। सभी बिल्डरों को अपने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर मजदूरों के लिए आइसोलेशन रूम बनाने होंगे। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की तरफ से सभी बिल्डरों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के निर्देश पर बिल्डरों ने अमल करना शुरू कर दिया है। सुपरटेक ने अपने कई प्रोजेक्ट पर आइसोलेशन रूम बनाए हैं। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में बिल्डर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों के भी संक्रमित होने का खतरा है। क्रेडाई की ओर से सभी बिल्डरों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। अब प्राधिकरण की तरफ से भी बिल्डरों को प्रोजेक्ट पर आइसोलेशन रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, तो अगर कोई श्रमिक में लक्षण दिखते हैं तो उसको आइसोलेट किया जा सके। दोनों प्राधिकरण के निर्देश पर बिल्डरों ने अमल करना शुरू कर दिया है। सुपरटेक बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट अपकंट्री, इको विलेज एक, दो और इको सिटी पर आइसोलेशन रूम तैयार किए हैं। बिल्डर का कहना है कि जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट पर भी आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे।

 

लॉकडाउन में उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ई - पास जरूरी नहीं

ग्रेटर नोएडा। उद्योग जगत और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लॉकडाउन के दौरान ई - पास लेने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को इस संबंध में राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया है।  शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन ने भी सूचना जारी कर दी है। अफसरों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवागमन के लिए ई - पास लेना होगा, लेकिन सरकार ने कुछ सेक्टरों के लिए छूट दी है।  प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर लॉकडाउन के दौरान ई - पास लेना जरूरी कर दिया था। लेकिन बुधवार को सरकार ने राहत दी है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि औद्योगिक गतिविधियाँ, चिकित्सा, आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति और उनके परिवहन की भी छूट होगी। मेडिकल व स्वास्थ्य और औद्योगिक इकाइयों में उपस्थित और उद्योगों के कार्य के संबंध में भी ई - पास लेना आवश्यक नहीं होगा। ई - कॉमर्स ऑपरेशन, आपात चिकित्सा की स्थिति, दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट सेवा से जुड़े लोगों को भी ई - पास लेने की जरूरत नहीं होगी। 

रेलिगेयर के पूर्व सीईओ को मिली जमानत

नई दिल्ली। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरएफएल) से 2,397 करोड़ रुपये के कथित रूप से पैसे की निकासी से जुड़े एक मामले में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व सीईओ मनिंदर सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की पीठ ने आरोपित मनिंदर सिंह को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। पीठ ने साथ ही निर्देश दिया कि मनिंदर पूर्व अनुमति के बिना दिल्ली नहीं छोड़ेंगे सिंह को 27 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। 

छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सुनाया पांच जूते मारने का फरमान

छतारी (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव में आयोजित एक पंचायत में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा का फरमान सुनाया गया। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने - सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किसी भी तरह से मामले को शांत कर दिया।  मौके से पुलिस ने मौजूदा प्रमुख सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 37 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तीन और राफेल भारत रवाना

नई दिल्ली। फ्रांस से तीन राफेल लड़ाकू विमानों ने बुधवार को भारत के लिए उड़ान भरी। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। फ्रांस से मिलने वाले 36 राफेल विमानों की यह छठी खेप है। अब तक भारत को 21 राफेल विमान मिल चुके हैं। 

केंट कंपनी ने दान में दिया दो लाख रुपये का आक्सीजन जेनरेटर

बुधवार को सेक्टर -39 को कोविड अस्पताल को केंट कंपनी ने दो लाख रुपये का आक्सीजन जेनरेटर दान में दिया है। किस वार्ड में स्थापित कर दिया गया। यह प्रति मिनट 25 लीटर आक्सीजन बनाता है। यह एक साथ चार से पांच गंभीर संक्रमितों के लिए आक्सीजन देने में सहायक है। इसके अलावा मारुति कंपनी समेत कई संस्थाओं ने भी अस्पताल को आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीने दान की हैं। 

अस्पतालों से इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लव्स धोकर बेचते थे, तीन पकड़े

लोनी। पुलिस ने बुधवार को ट्रॉनिका सिटी में एक फैक्टरी पर छापा मारकर वहां से लगभग 15 लाख रुपये के दो ट्रक पुराने हैंड ग्लव्स बरामद किए। आरोपी दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों से इस्तेमाल हो चुके ग्लव्स को बेहद कम कीमतों पर खरीद लाते थे। फिर उसे फैक्टरी में धोकर डिब्बे में पैक करके बाजार में बेच देते थे। पुलिस ने संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील द कर दिया है। लोनी ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी -3 प्लॉट नंबर सी -14 में दिल्ली के सुभाष मोहल्ला निवासी अजीम अहमद दो महीने से अपने दो सहयोगियों के साथ इस्तेमाल ग्लव्स को रिसाइकिल कर मार्केट में बेच रहा था। आरोपी ने फैक्टरी मालिक जयपाल सिंह चौहान से फैक्टरी किराये पर ले रखी थी। एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि अजीम अपने सहयोगियों जमीर निवासी सुभाष मोहल्ला और परवेज निवास चौड़ी बाजार दिल्ली के साथ फैक्टरी में दिल्ली एनसीआर के अलग - अलग अस्पतालों से इस्तेमाल हो चुके हैंड ग्लव्स लाकर यहां धोता था।

 

हज यात्रा इस बार भी होनी मुश्किल

दुबई। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सऊदी अरब इस वर्ष भी सालाना हज प्रतिबंधित रख सकता है। ऐसा हुआ, तो लगातार दूसरे साल हज यात्रा नहीं होगी। हालाँकि, अभी भी अंतिम निर्णय बाकी है, लेकिन सऊदी अरब केवल कोविड टिका लगवा चके घरेलू यात्रियों को हज की अनुमति देने की सोच रहा है।

इजरायल से भारत पहुंची सहायता

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए भरोसेमंद मित्र देश इजरायल ने चिकित्सा की पहली से खेप भारत को सौंपी। बुधवार को भारत पहुंची इस खेप में आक्सीजन कंसेंट्रेटर और अन्य सामग्री है। इजरायल से इसी हफ्ते कुछ और विशेष विमानों से आपातकालीन चिकित्सा सहायता भारत लाई जाएगी। इसमें हजारों ऑक्सीजन जनरेटर, श्वासयंत्र, दवाएं व अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल होंगे। भारत में इजरायल के राजदूत डा. रान मलका ने कहा कि जरूरत की इस घड़ी में दो लोकतांत्रिक देश मजबूती से साथ खड़े हैं।

बहरीन से आई 54 टन ऑक्सीजन, सिंगापुर व जर्मनी ने भी मदद भेजी

सिंगापुर / बर्लिन / दुबई। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत को दुनियाभर से मदद मिल रही है। अब इसी कड़ी में सिंगापुर ने भी भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।  सिंगापुर से नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत 3650 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा 8 क्रेयोजेनिक ऑक्सीजन टैंक, कन्सेंट्रेटर समेत और कई चीजें शामिल हैं। ऑपरेशन समुद्र सेतु दो के तहत बहरीन से 54 टन तरल ऑक्सीजन की पहली खेप के साथ आईएनएस तलवार न्यू मंगलूरू बंदरगाह पर पहुंच चुका है। वहीं जर्मनी ने अपनी सेना के मालवाहक विमान के जरिये ऑक्सीजन उत्पादन इकाई को भारत भेजा है। इसके बृहस्पतिवार तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही उम्मीद है कि दूसरा मालवाहक विमान राहत सामग्री लेकर बृहस्पतिवार को भारत के लिए रवाना होगा।
 

राहुल गांधी ने विदेशी राहत सामग्री पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड को लेकर विदेशों से मिल रही मदद पर सवाल उठाए हैं।  राहुल ने ट्वीट कर पूछा, क्या विदेशों से हो रही पूरी आपूर्ति स्वीकार कर ली है। वो कहां है। इस राहत सामग्री का फायदा किसे हुआ। कौन इसे राज्यों को आवंटित कर रहा है। पारदर्शिता क्यों नहीं है। केंद्र सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है क्या। 

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने बुधवार को दिल्ली सहित कई स्थानों पर एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक्टेमरा की कालाबाजारी के मुख्य सरगना आकाशदीप की गिरफ्तारी के लिए नोएडा, दिल्ली, राजौरी गार्डन सहित पांच स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी नोएडा सेक्टर -71 में ही रहता था, लेकिन उनका फ्लैट बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि इंस्ताबुल निर्मित इंजेक्शन को लेकर कितने में बेचा जाता था औरकितने में लाया जाता था। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन भाजपा विधायकों का कलेक्ट्रेट में धरना

एटा। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तीन भाजपा विधायक वीरेंद्रसिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, व संजीव दिवाकर बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। विधायकों ने दो वार्डों में 10 व 12 में गलत तरीके से सपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाते हुए सभी वार्डों की मतगणना के पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।  

बुधवार, 5 मई 2021

नोडल अधिकारी नामित

प्रवासी कामगारों की समस्याओं के निराकरण को सहायक श्रम आयुक्त डॉ. अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

नहीं बढ़े हैं शराब के दाम

जिला आबकारी अधिकारी रमेश बहादुर ने बताया कि शराब के दाम न बढ़े हैं, न घटे हैं। पहले कैबिनेट ने जो निर्णय लिया था उसके तहत सेस लगा है। 

अमेरिका में अश्वेत ने सिख युवक पर किया जानलेवा हमला

न्यूयॉर्क। अमेरिका के ब्रुकलिन में 32 वर्षीय सिख युवक को एक अश्वेत ने सिर पर हथोड़ा मार कर घायल कर दिया। हमले के दौरान अश्वेत चिल्ला रहा था, 'मैं तुम्हें पसंद नहीं करता तुम्हारा रंग मेरे जैसा नहीं है' न्यूयार्क के एक अधिकारी संगठन ने नस्ली हिंसा के इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की है। एस्टोरिया निवासी सुमित अहलूवालिया के अनुसार वह 26 अप्रैल को ब्रुकलिन में ब्राउंसविले के एक होटल में थे। यही एक अश्वेत लॉबी में आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा था। वह उससे बात करने गए तो वह उनके पीछे भागने लगा। बाद में अश्वेत ने हथोड़ा उनके सिर पर मार दिया। 

संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में है राहुल गांधी

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर को ठहरने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाए जाने की वकालत की है। उनके अनुसार कोरोना के कहर से निपटने की केंद्र सरकार की कोई रणनीति नहीं है। और ऐसे में लॉकडाउन ही उपाय दिख रहा है। कांग्रेस नेता ने कोरोना महामारी भी गंभीर चुनौती के दौरान पर हजारों करोड़ खर्च किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया है। 

जेईई (मेन)-मई 2021 का सत्र स्थगित

नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण मई में होने वाली जेईई (मेन)-2021 स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेईई (मेन) मई 2021 सत्र को स्थगित कर दिया गया है। 

कोरोना से लड़ाई लंबी वैक्सीन अचूक दवा नहीं

नॉर्थ कोरिया की सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार रहें। वायरस को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनियों के द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोई अचूक दवा नहीं है। उत्तर कोरिया की सत्ता चला रही वर्कर्स पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन ने लिखा है कि वैक्सीन के आने के बाद भी दुनिया की स्थिति खराब हो रही है। वैक्सीन के आने से पहले यह माना जा रहा था कि कोरोना की लड़ाई जल्द खत्म हो जाएगी। ऐसा नहीं हो रहा है वैक्सीन इसको रोकने के लिए रामबाण औषधि नहीं है। समाचार पत्र ने कहा है कि ऐसी स्थिति में हमें नेता किंग जोंग उन और उनके दल पर विश्वास रखते हुए। लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि कोवैक्स अभियान के तहत देश में वैक्सीन मंगवाने का काम चल रहा है। भारत में महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण फ़िलहाल सिरम इंस्टीट्यूट कीएस्ट्राजेनेका की वैक्सीन आने में दिक्कत हो रही है। 

5 जी टेस्टिंग से नहीं फैल रहा कोरोना : एएलटीटीसी

गाजियाबाद। इंटरनेट मीडिया पर पूरे देश में 5 जी टेस्टिंग से कोरोना फैलने और लोगों की मौत होने के मैसेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में एशिया के विभिन्न देशों को 5 जी का प्रशिक्षण देने वाले एएलटीटीसी (एडवांस लेवल टेलीकम ट्रेनिंग सेंटर) ने साफ किया है कि इसमें सच्चाई नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर गुमराह करते हुए कहा जा रहा है कि 5 जी की टेस्टिंग लोगों की जान ले रही है। कई तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एएलटीटीसी के सहायक निदेशक केके यादव ने बताया कि कोरोनावायरस मोबाइल नेटवर्क और रेडियो तरंगों के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकता है।

वरिष्ठ कहानीकार व चित्रकार प्रभु जोशी का निधन

इंदौर। वरिष्ठ कहानीकार व चित्रकार प्रभु जोशी का मंगलवार को इंदौर में निधन हो गया वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने कहानीकार और चित्रकार के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई और देश-विदेश के कई पुरस्कार जीते थे। 

फासी ने कोरोना के खिलाफ भारत से सेना लगाने को कहा

वाशिंगटन। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण भारत की स्थिति को बहुत गंभीर बताते हुए अमेरिका के लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. एंथनी फासी ने महामारी से लड़ने में सैन्य बलों को लगाने समेत सारा संसाधन झोंक देने को कहा है। उन्होंने तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने और अन्य देशों से चिकित्सा सामग्री के साथ मानवीय मदद लेने को भी कहा है। डा. फासी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार भी है। एक विशेष साक्षात्कार में लाकडाउन लगाने का भी सुझाव दिया। कहा कि जरुरी नहीं है कि यह निरंतरता और प्रसार रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। डा. फासी का यह सुझाव और आकलन ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा दो करोड़ पार कर चुका है। तीन महीने पहले की तुलना में यह संख्या लगभग दोगुनी है। 

मंगलवार, 4 मई 2021

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅  🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - अष्टमी दोपहर 01:10 तक तत्पश्चात नवमी

⛅ दिनांक 04 मई  2021

⛅ दिन - मंगलवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - श्रवण सुबह 08:26 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

⛅ योग - शुक्ल रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात ब्रह्म

⛅ राहुकाल - शाम 03:50 से शाम 05:28 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:07 

⛅ सूर्यास्त - 19:03 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -

 💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

    

🌷 ह्रदय रोग 🌷

😳 ह्रदय रोग में २ चम्मच शहद, १ चम्मच नींबू का रस  पीने से तुरंत ह्रदय रोग में आराम होता है l  अथवा अदरक के रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर पियें  |

🌿 ह्रदय में पीड़ा हो, हार्ट अटैक का भय हो तो तुलसी के ८-१० पत्ते, २-३ काली मिर्च चबा के पानी पी लें l  जादूई असर होगा  |

🌿 १०-२० तुलसी के पत्तों का रस गर्म करके, गुनगुने पानी में पियें और तुलसी के पत्तों को पीस कर उसका ह्रदय पर लेप करें |


🌷 शनि निवारण का उपाय 🌷 गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहनलें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने  से शनि शांत होते हैं l


🌷 चैन की नींद के लिए 🌷

😌 चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l

पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद की कोरोना से मौत

नोएडा। जौनपुर की मछलीशहर सीट से सांसद रह चुके रामचरित्र निषाद का नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में सोमवार को कोरोना से निधन हो गया। 4 दिन पूर्व वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वीबी जोशी ने बताया कि उन्हें करीब 4 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फेफड़ों में कोरोना संक्रमण अधिक होने के चलते उनकी मौत हुई है। मृत्यु के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। 

एमबीबीएस नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्र दे सकेंगे सेवाएं

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ने में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए केंद्र ने योग्य डॉक्टरों और नर्सों की कमी पूरी करने के लिए एमबीबीएस व नर्सिंग कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेवाएं लेने को मंजूरी दे दी है। 

टी. रबिशंकर बने आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर

मुंबई। टी. रबिशंकर ने सोमवार को रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर का पद संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 3 साल रहेगी। बीपी कानून की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त हुआ था। शंकर के अलावा तीन और डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा, मुकेश कुमार जैन और राजेश्वर राव हैं। इससे पहले रबिशंकर रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक थे। 

कोरोना की लड़ाई में सभी दल केंद्र के साथ करें सहयोग

नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। मायावती ने ट्वीट कर कहा ऐसे समय में सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए। सभी दलों को कोरोना पीड़ित कमजोर वर्ग के लोगों का केंद्र से मुफ्त उपचार कराने की मांग करनी चाहिए। साथ ही उन्हें टिका भी मुफ्त मिलना चाहिए। यदि केंद्र ऐसा नहीं करती, तो राज्यों को चाहिए कि वह स्वयं इसका खर्चा वहन करें।  

33 केंद्रों पर 4197 लोगों का टीकाकरण

ग्रेटर नोएडा। जिले में कोरोना वैक्सीन के संबंध में रविवार को जानकारी सामने आई थी कि 2 दिन की डोज़ बची है। ऐसे में टीकाकरण पर संकट गहरा सकता है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासन से जिले को लगातार वैक्सीन की खेप आ रही है। वैक्सीन का संकट कोई नहीं है। लोगों को तय समय पर ही पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। वही, 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीकाकरण जारी है। सोमवार को 33 सरकारी अस्पतालों में 4197 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र वाले 487 लोगों को पहली और 1104 को दूसरी डोज़ दी गई। 45 से 59 साल के बीच वाले 1725 लोगो को पहली और 728 को दूसरी डोज दी गई। 26 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 41 से दूसरी डोज लगवाई। 33 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 53 ने दूसरी डोज ली। उन्होंने बताया कि जो निजी अस्पतालों को शासन के निर्देश के अनुसार टीकाकरण की अनुमति दी जाएगी। 

एल-टू स्तर का होगा नोएडा स्टेडियम में अस्थाई अस्पताल

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज परिसर में बन रहा अस्थाई अस्पताल एल-टू स्तर का होगा।  प्राधिकरण ने अस्पताल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। वैसे तो 8 मई तक तैयार करने का लक्ष्य है।  लेकिन इसे 5 मई तक बनाने की तैयारी है। नोएडा में बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए 1 सप्ताह पहले प्राधिकरण ने अस्थाई अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। स्टेडियम के शूटिंग रेंज में 50 बेड की क्षमता के हिसाब से ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन तैयार की जाएगी गुजरात की कंपनी इसको तैयार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट का सेटअप गुजरात में ही तैयार किया जा रहा है। 8 मई के आसपास यहां रख दिया जाएगा। 

300-400 एक्स-रे कराने जितना घातक है सिटी स्कैन : गुलेरिया

 नई दिल्ली। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना के हलके संक्रमण में सिटी स्कैन कराए जाने को लेकर आगाह किया है। कहां, एक सिटी स्कैन 300-400 एक्स-रे कराने जैसा है। अकारण सीसी सिटी स्कैन कराने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

सोमवार, 3 मई 2021

महंगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने वाला धरा

दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजीत सिंह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3 लाख और हौंडा सिटी कार बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त व आरपी मीणा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह सवा लाख रुपए में बेचता था। पिछले 8 सालों से वह भागीरथ पैलेस में डायग्नोस्टिक वर्ल्ड नाम की दुकान चलाता है। कोरोना काल में वह किट्स देने का काम करता है। उसमें नोएडा से सनी नाम के एक शख्स से 50 हज़ार प्रति कंसंट्रेटर के हिसाब से 10 कंसंट्रेटर खरीदे थे।   

कोरोना संक्रमण से पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गेंदनलाल मौर्य की मौत

 बदायूं। कोरोना से पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गेंदनलाल मौर्य की मौत हो गई।गेंदनलाल मौर्य बिसौली के रहने वाले थे। वे बिसौली के ब्लाक प्रमुख भी चुने गए थे। उन्हें कुछ दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार रात उनकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिसौली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका बेटा भी कोरोना संक्रमित है। 

पूर्व विधायक सपा नेता उमाशंकर यादव का निधन

जौनपुर। गड़वारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर यादव का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें रात में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। उमाशंकर यादव वर्ष 1993 में सपा बसपा गठबंधन में विधायक बने थे। वह सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबियों में रहे। उमाशंकर यादव क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज के प्रबंधक और कौशल्या देवी इंटर कॉलेज महाराजगंज के प्रधानाचार्य भी रहे। 

रणधीर कपूर के स्वास्थ्य में सुधार, आईसीयू से बाहर

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर के स्वास्थ्य में सुधार है और रविवार को उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया। 74 वर्षीय अभिनेता को कोरोना संक्रमित के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हुगली में भाजपा के दफ्तर में लगाई आग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नतीजों के बाद कुछ जगह हिंसा भी हुई। कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के हेस्टिंग्स रोड स्थित दफ्तर का घेराव किया और दफ्तर में घुस गए। शाम को हुगली जिले के आराम बाग में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी गई। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर ही आगजनी का आरोप लगाया है। हल्दिया मैं कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर भी पथराव किया। 

पार्टियों को सर्वदलीय सोच अपनाने की जरूरत : रामदेव

पठानकोट। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना दोबारा इस तरह आएगा इसका किसी को अंदाजा नहीं था। इसी कारण स्थिति थोड़ी विकराल रूप धारण कर गई है। मौजूदा हालत में देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को एक सर्वदलीय सोच के तहत काम करने की जरूरत है। रामदेव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक की कोरोना से मोत

पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक मोदी का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। गंगा किनारे स्थित पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुखाग्नि दी। अशोक मोदी 2 दिन पहले ही संक्रमित हुए थे। 

राजस्व मंत्री विजय कश्यप की हालत बिगड़ी, गुरुग्राम में भर्ती

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक और प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप की हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राज्य मंत्री बीते 15 दिनों से कोरोना संक्रमित हैं। वह अपने घर नानौत में आइसोलेट रहे। आराम न मिलने पर 23 अप्रैल को उन्हें भर्ती कराया गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल के बाहर फुल का बोर्ड, अंदर 10 बेड खाली

गाजियाबाद। अस्पतालों में बैड न मिल पाने के कारण मरीजों की जान पर बन आ रही है। दूसरी तरफ निजी अस्पतालों में बेड खाली होने के बावजूद बाहर 9 बेड अवेलेबल यानी कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है का बोर्ड लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की बात पर शक तो अधिकारियों ने पहनी पीपीई किट : रविवार शाम को जब ले क्रेस्ट अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए अधिकारी पहुंचे तो उन्हें बाहर ही अस्पताल में बेड फुल होने की जानकारी मिली। टीम ने संसाधनों की जांच शुरू तो प्रबंधन देरी करने लगा। जिससे नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, अन्य अधिकारियों संग पीपीई किट पहन कर वार्ड में चले गए। यहां 10 बेड खाली मिले हैं। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी नियम के तहत नहीं किया जा रहा था। अब अस्पताल पर कार्यवाही होगी। 

ऑक्सीजन की आपूर्ति नियमों के तहत न करने पर मामला दर्ज

बद्दी। हिमाचल प्रदेश में इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सिज़ कर दिया है। कंपनी ने पिछले 1 माह के दौरान किसे ऑक्सीजन सिलिंडर बेचे हैं। उनका भी रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक पर सरकार के नियमों के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई न करने पर मामला दर्ज किया है। 

यूपी सरकार में वन एवं कानून मंत्री रहे श्रीचंद नहीं रहे

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं कानून मंत्री रहे श्री चंद (86) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह सरकार में वन एवं कानून मंत्री थे। 1977 में वह जनता पार्टी के टिकट पर मुक्तेश्वर सीट से चुनाव जीते थे। 2001 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पेशे से अधिवक्ता श्री चंद्र कुछ समय से चलने मैं असमर्थ थे और काफी समय से हल्द्वानी स्थित आवास विकास स्थित अपने घर में रह रहे थे।  

छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज

 दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक पड़ोसी पर घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सचिन का कहना है कि उनकी नाबालिग बेटी शनिवार की देर रात घर में सो रही थी। उसी का फायदा उठाते हुए पड़ोसी युवक करण दीवार कूदकर घर में आ गया। किशोरी से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

रविवार, 2 मई 2021

TE


 

kids mail


 

Classified ads


 

kids mail


 

Office Space in Noida


 

DRK Consulting


 

Venue for Birthday Parties


 

Pre- wedding Photoshoot- advt


 

Party Time- Advt


 

Classified Advts-


 

TE- Advt


 

To Let Office Space- advt


 

darpan Group- advt


 

kids mail- advt


 

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES