न्यूयॉर्क। अमेरिका के ब्रुकलिन में 32 वर्षीय सिख युवक को एक अश्वेत ने सिर पर हथोड़ा मार कर घायल कर दिया। हमले के दौरान अश्वेत चिल्ला रहा था, 'मैं तुम्हें पसंद नहीं करता तुम्हारा रंग मेरे जैसा नहीं है' न्यूयार्क के एक अधिकारी संगठन ने नस्ली हिंसा के इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की है। एस्टोरिया निवासी सुमित अहलूवालिया के अनुसार वह 26 अप्रैल को ब्रुकलिन में ब्राउंसविले के एक होटल में थे। यही एक अश्वेत लॉबी में आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा था। वह उससे बात करने गए तो वह उनके पीछे भागने लगा। बाद में अश्वेत ने हथोड़ा उनके सिर पर मार दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें