शनिवार, 8 मई 2021

बिजली विभाग के दो जूनियर इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नोएडा। लगभग दो महीने पहले एक टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में युवक की भाभी ने ऊर्जा निगम के दो जेई के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेक्टर 39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सोसायटी के सामने बिजली का टूटा हुआ तारा पड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे नोएडा निवासी राजन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। लोगों ने गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था। उपचार के दौरान राजन की मौत हो गई। राजन की भाभी ने जेई मुकेश और जेई अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES