मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक और प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप की हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राज्य मंत्री बीते 15 दिनों से कोरोना संक्रमित हैं। वह अपने घर नानौत में आइसोलेट रहे। आराम न मिलने पर 23 अप्रैल को उन्हें भर्ती कराया गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें