बिलासपुर पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन मई को हापुड़ चुनाव में चौकी के पांच कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। वहाँ से लौटने के बाद में इन्होने पुलिस लाइन में सैंपल दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन दोनों कर्मियों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। एक में कोई लक्षण नहीं हैं वहीं दूसरे को हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। दोनों आइसोलेट हो गए हैं। नगर पंचायत बिलासपुर ने चौकी को सैनिटरीज़ किया है। दोनों पुलिसकर्मी उपदेश सिंह और प्रशांत देवल के संपर्क में आए लोगों को जांच प्रदान करने को कहा गया है। उधर अन्य तीन कर्मी मुकुल, मनोज त्यागी व मोहम्मद इरफान की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें