छतारी (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव में आयोजित एक पंचायत में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा का फरमान सुनाया गया। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने - सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किसी भी तरह से मामले को शांत कर दिया। मौके से पुलिस ने मौजूदा प्रमुख सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 37 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें