लखनऊ। प्रदेश में गांव - गांव में शुरू हुए कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान अभियान में अब तक 3551 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान 97 हजार से अधिक राजस्व गांवों में निगरानी समितियों की स्क्रीनिंग में लक्षण वाले 69774 लोगों का एंटीजन टेस्ट साथ ही कोरोना से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी देकर होम आइसोलेट किया गया है। शासन से मिली जानकारी के अनुसार निगरानी समितियों ने गांवों में घर - घर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का महाभियान शुरू किया है, उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान में पॉजिटिव मिले लोगों से फोन करके डॉ. स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे हैं। ज्यादा परेशानी होने वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों पर इलाज की सुविधा दिलाई जा रही है। प्रदेश में इस समय 60589 निगरानी समितियों के चार लाख से अधिक सदस्य कोरोना संक्रमण के आगे की दीवार बन कर खड़े हो गए हैं।रोजाना निगरानी समिति के सदस्य गांवों में घर - घर घूमकर चलने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें दवाएँ दे रहे हैं और होम आइसोलेट कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें