बुधवार, 20 जनवरी 2021
शनिवार, 16 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६, ⛅🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩 तिथि - तृतीया सुबह 07:45 तक तत्पश्चात चतुर्थी
⛅ दिनांक 16 जनवरी 2021
⛅ दिन - शनिवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - शतभिषा 17 जनवरी प्रातः 06:10 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
⛅ योग - व्यतिपात रात्रि 07:12 तक तत्पश्चात वरीयान्
⛅ राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:26 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:17
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी
💥 विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
🌷 खांसी में 🌷
😪 अब ठंडी के दिन हैं, सर्दी की शिकायत होगी, खांसी व कफ की शिकायत होगी l दायें नथुने से श्वास लिया और रोका l एक से सवा मिनट श्वास रोका और मन में जप करो "नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमंत बीरा" l फिर बायें नथुने से श्वास निकाल दो l जिसको सर्दी है तो ४ से ५ बार करें, ज्यादा नहीं l लेकिन सूखी खांसी हो तो वे लोग ये प्राणायाम ना करें l
😩 सूखी खांसी में घी के मालपुए बनाकर दूध में डूबो दो l २ घंटे तक डूब जाएँ, फिर वो मालपुए खा लो l सूखी खांसी में आराम होगा l
🌷 ह्रदय रोग की सरल व अनुभूत चिकित्सा 🌷
🌵 १ कटोरी लौकी के रस में पुदीने व तुलसी के ७-८ पत्तों का रस, २-४ काली मिर्च का चूर्ण व १ चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पियें l इससे ह्रदय को बल मिलता है और पेट की गड़बडियां भी दूर हो जाती हैं l
🍋 नींबू का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व सेवफल का सिरका समभाग मिलाकर धीमी आंच पर उबालें l एक चौथाई शेष रहने पर नीचे उतारकर ठंडा कर लें l तीन गुना शहद मिलाकर कांच की शीशी में भरकर रखें l प्रतिदिन सुबह खाली पेट २ चम्मच लें l इससे Blockage खुलने में मदद मिलेगी l
अगर सेवफल का सिरका न मिले तो पान का रस, लहसुन का रस, अदरक का रस व शहद प्रत्येक १-१ चम्मच मिलाकर लें l इससे भी रक्तवाहिनियाँ साफ़ हो जाती हैं l लहसुन गरम पड़ता हो तो रात को खट्टी छाछ में भिगोकर रखें l
🍲 उड़द का आटा, मक्खन, अरंडी का तेल व शुद्ध गूगल समभाग मिलाके रगड़कर मिश्रण बनालें l सुबह स्नान के बाद ह्रदय स्थान पर इसका लेप करें l २ घंटे बाद गरम पानी से धो दें l इससे रक्तवाहिनियों में रक्त का संचारण सुचारू रूप से होने लगता है l
🍮 १ ग्राम दालचीनी चूर्ण एक कटोरी दूध में उबालकर पियें l दालचीनी गरम पड़ती हो तो १ ग्राम यष्टिमधु चूर्ण मिला दें l इससे कोलेस्ट्रोल के अतिरिक्त मात्रा घट जाती है l
🍝 भोजन में लहसुन, किशमिश, पुदीना व हरा धनिया की चटनी लें l आवलें का चूर्ण, रस, चटनी, मुरब्बा आदि किसी भी रूप में नियमित सेवन करें l
🍶 औषधि कल्पों में स्वर्ण मालती , जवाहरमोहरा पिष्टि, साबरशृंग भस्म, अर्जुन छाल का चूर्ण, दशमूल क्वाथ आदि हृदय रोगों का निर्मूलन करने में सक्षम है l🕉️
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩 तिथि - द्वितीया सुबह 08:04 तक तत्पश्चात तृतीया
⛅ दिनांक 15 जनवरी 2021
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ सप्तर्षि संवत-५०९६, ⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - धनिष्ठा 16 जनवरी प्रातः 05:17 तक तत्पश्चात शतभिषा
⛅ योग - सिद्धि रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात व्यतिपात
⛅ राहुकाल - सुबह 11:26 से दोपहर 12:48 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:15
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा वैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
सर्दी सहन न होने पर 🌷
👉🏻 कुछ लोगों को सर्दी सहन नहीं होती ...थरथराते हैं, दांत आपस में टकराते हैं, हाथ कांपते हैं l
👉🏻 वे लोग कड़ाही में थोड़ा सा घी डालदें और फिर उसमे गुड़ गला दें l जितना गुड़ उतना सौंठ डालदें l थोड़े से घी में गला के सेंक दिया l एक-एक चम्मच खाने से सर्दी झेलने की ताकत आ जाएगी l सुबह शाम चाट लें l
👉🏻 राई पीसके शहद के साथ पैरों के तलवों में लगादें तो भी सर्दी में ठिठुरना बंद हो जायेगा l
🌷 व्यतिपात योग 🌷
🚩 व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
🚩 व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्यदेव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।
गुरुवार, 14 जनवरी 2021
बुधवार, 13 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - अमावस्या सुबह 10:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
⛅ दिनांक 13 जनवरी 2021
⛅ दिन - बुधवार
⛅ सप्तर्षि संवत-५०९६, ⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - उत्तराषाढा 14 जनवरी प्रातः 05:28 तक तत्पश्चात श्रवण
⛅ योग - हर्षण रात्रि 12:16 तक तत्पश्चात वज्र
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:48 से दोपहर 02:10 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:15
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌷 स्वास्थ्य सुरक्षा की सुव्यवस्था 🌷
➡ 14 जनवरी 2021 गुरुवार को (पुण्यकाल सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक) मकर संक्रान्ति (उत्तरायण) है।
🚩 मकर संक्रान्ति के दिन तिल गुड़ के व्यंजन और चावल में मूंग की दाल मिलाकर बनाई गई खिचड़ी का सेवन ऋतु-परिवर्तनजन्य रोगों से रक्षा करता है । इनका दान करने का भी विधान है ।
🚩 मकर संक्रान्ति पर्व पर तिल के उपयोग की महिमा: ‘’जो मकर संक्रांति में इन छह प्रकारों से तिलों का उपयोग करता है वह इहलोक और परलोक में वांछित फल पाता है – तिल का उबटन, तिलमिश्रित जल से स्नान, तिल-जल से अर्घ, तिल का होम, तिल का दान और तिलयुक्त भोजन । किंतु ध्यान रखें – रात्रि को तिल व उसके तेल से बनी वस्तुएं खाना वर्जित है ।‘’
🌷 उत्तरायण विशेष 🌷
🚩 जिनके जीवन में अर्थ का अभाव... पैसों की तंगी बहुत देखनी पड़ती है जिनको कोई बहुत परेशान कर रहा है जिनके शरीर में रोग रहते हैं ..मिटते नहीं हैं उन सभी के लिए ये योग बहुत सुन्दर है क्या करें ?
🚩 तपस्या कर सकें तो बहुत अच्छा है .. नमक -मिर्च नहीं खाना उस दिन आदित्यह्रदय स्त्रोत्र का पाठ भी जरुर करें ..जितना हो सके १/२/३ बार... जो आप चाहते हैं ...सुबह स्नान आदि करके श्वास गहरा लेके रोकना ...गायत्री मंत्र बोलना ...संकल्प करना ..."हम ये चाहते हैं प्रभु !...ऐसा हो .." फिर श्वास छोड़ना ... ऐसा ३ बार जरुर करें फिर अपना गुरु मंत्र का जप करें और सूर्य भगवन को अर्घ दें तो ये २१ मंत्र बोलें
🌷 ॐ सूर्याय नमः
🌷 ॐ रवये नमः
🌷 ॐ भानवे नमः
🌷 ॐ आदित्याय नमः
🌷 ॐ मार्तण्डाय नमः
🌷 ॐ भास्कराय नमः
🌷 ॐ दिनकराय नमः
🌷 ॐ दिवाकराय नमः
🌷 ॐ मरिचये नमः
🌷 ॐ हिरणगर्भाय नमः
🌷 ॐ गभस्तिभीः नमः
🌷 ॐ तेजस्विनाय नमः
🌷 ॐ सहस्त्रकिरणाय नमः
🌷 ॐ सहस्त्ररश्मिभिः नमः
🌷 ॐ मित्राय नमः
🌷 ॐ खगाय नमः
🌷 ॐ पूष्णे नमः
🌷 ॐ अर्काय नमः
🌷 ॐ प्रभाकराय नमः
🌷 ॐ कश्यपाय नमः
🌷 ॐ श्री सवितृ सूर्य नारायणाय नमः
🚩 पौराणिक सूर्य भगवान की स्तुति का मंत्र अर्घ देने से पहले बोले :-
🌷 "जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"
🚩 गाय को कुछ घास आदि डाल दें ।
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात अमावस्या
⛅ दिनांक 12 जनवरी 2021
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - मूल सुबह 07:38 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
⛅ योग - व्याघात 13 जनवरी रात्रि 02:48 तक तत्पश्चात हर्षण
⛅ राहुकाल - शाम 03:31 से शाम 04:54 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:14
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, राष्ट्रीय युवा दिवस
💥 विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌷 मकर संक्रांति 🌷
🚩 आत्मोद्धारक व जीवन-पथ प्रकाशक पर्व – मकर संक्रांति (14 जनवरी 2021 गुरुवार को पुण्यकाल सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक )
🌞 जिस दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तर दिशा की तरफ प्रयाण करते हैं, उस दिन उतरायण (मकर संक्रांति) का पर्व मनाया जाता है | इस दिन से अंधकारमयी रात्रि कम होती जाती है और प्रकाशमय दिवस बढ़ता जाता है | उत्तरायण का वाच्यार्थ है कि सूर्य उत्तर की तरफ, लक्ष्यार्थ है आकाश के देवता की कृपा से ह्दय में भी अनासक्ति करनी है | नीचे के केन्द्रों में वासनाएँ, आकर्षण होता है व ऊपर के केन्द्रों में निष्कामता, प्रीति और आनंद होता है | संक्रांति रास्ता बदलने की सम्यक सुव्यवस्था है | इस दिन आप सोच व कर्म की दिशा बदलें | जैसी सोच होगी वैसा विचार होगा, जैसा विचार होगा वैसा कर्म होगा | हाड-मांस के शरीर को सुविधाएँ दे के विकार भोगकर सुखी होने की पाश्चात्य सोच है और हाड-मांस के शरीर को संयत, जितेन्द्रिय रखकर सदभाव से विकट परिस्थितियों में भी सामनेवाले का मंगल चाहते हुए उसका मंगलमय स्वभाव प्रकट करना यह भारतीय सोच है |
सम्यक क्रांति.... ऐसे तो हर महिने संक्रांति आती है लेकिन मकर संक्रांति साल में एक बार आती है | उसीका इंतजार किया था भीष्म पितामह ने | उन्होंने उत्तरायण काल शुरू होने के बाद ही देह त्यागी थी |
पुण्यपुंज व आरोग्यता अर्जन का दिन
🌞 जो संक्रांति के दिन स्नान नहीं करता वह ७ जन्मों तक निर्धन और रोगी रहता है और जो संक्रांति का स्नान कर लेता है वह तेजस्वी और पुण्यात्मा हो जाता है | संक्रांति के दिन उबटन लगाये, जिसमे काले तिल का उपयोग हो |
🌞 भगवान सूर्य को भी तिलमिश्रित जल से अर्घ्य दें | इस दिन तिल का दान पापनाश करता है, तिल का भोजन आरोग्य देता है, तिल का हवन पुण्य देता है | पानी में भी थोड़े तिल डाल के पियें तो स्वास्थ्यलाभ होता है | तिल का उबटन भी आरोग्यप्रद होता है | इस दिन सुर्योद्रय से पूर्व स्नान करने से १० हजार गौदान करने का फल होता है | जो भी पुण्यकर्म उत्तरायण के दिन करते हैं वे अक्षय पुण्यदायी होते हैं | तिल और गुड के व्यंजन, चावल और चने की दाल की खिचड़ी आदि ऋतु-परिवर्तनजन्य रोगों से रक्षा करती है | तिलमिश्रित जल से स्नान आदि से भी ऋतु-परिवर्तन के प्रभाव से जो भी रोग-शोक होते हैं, उनसे आदमी भिड़ने में सफल होता है |
🌞 सूर्यदेव की विशेष प्रसन्नता हेतु मंत्र
ब्रम्हज्ञान सबसे पहले भगवान सूर्य को मिला था | उनके बाद रजा मनु को, यमराज को.... ऐसी परम्परा चली | भास्कर आत्मज्ञानी हैं, पक्के ब्रम्ह्वेत्ता हैं | बड़े निष्कलंक व निष्काम हैं | कर्तव्यनिष्ठ होने में और निष्कामता में भगवान सूर्य की बराबरी कौन कर सकता है ! कुछ भी लेना नहीं, न किसी से राग है न द्वेष है | अपनी सत्ता-समानता में प्रकाश बरसाते रहते हैं, देते रहते हैं |
🌞 ‘पद्म पुराण’ में सूर्यदेवता का मूल मंत्र है : ॐ ह्रां ह्रीं स: सूर्याय नम: | अगर इस सूर्य मंत्र का ‘आत्मप्रीति व आत्मानंद की प्राप्ति हो’ – इस हेतु से भगवान भास्कर का प्रीतिपूर्वक चिंतन करते हुए जप करते हैं तो खूब प्रभु-प्यार बढेगा, आनंद बढेगा |
🌞 ओज-तेज-बल का स्त्रोत : सूर्यनमस्कार
सूर्यनमस्कार करने से ओज-तेज और बुद्धि की बढ़ोत्तरी होती है | ॐ सूर्याय नम: | ॐ भानवे नम: | ॐ खगाय नम: ॐ रवये नम: ॐ अर्काय नम: |..... आदि मंत्रो से सूर्यनमस्कार करने से आदमी ओजस्वी-तेजस्वी व बलवान बनता है | इसमें प्राणायाम भी हो जाता है, कसरत भी हो जाती है |
सूर्य की उपासना करने से, अर्घ्य देने से, सूर्यस्नान व सूर्य-ध्यान आदि करने से कामनापूर्ति होती है | सूर्य का ध्यान भ्रूमध्य में करने से बुद्धि बढती है और नाभि-केंद्र में करने से मन्दाग्नि दूर होती है, आरोग्य का विकास होता है |
🌞 आरोग्य व पुष्टि वर्धक : सूर्यस्नान
सूर्य की धूप में जो खाद्य पदार्थ, जैसे-घी, तेल आदि २ – ४ घंटे रखा रहे तो अधिक सुपाच्य हो जाता है | धूप में रखे हुए पानी से कभी –कभी स्नान कर सकते हैं | इससे सूखा रोग (Rickets) नहीं होता और रोगनाशिनी शक्ति बरक़रार रहती है |
🌞 सूर्य की किरणों से रोग दूर करने की प्रशंसा ‘अथर्ववेद’ में भी आती है | कांड – १, सूक्त २२ के श्लोकों में सूर्य की किरणों का वर्णन आता है |
मैं १५-२० मिनट सूर्यस्नान करता हूँ | लेटे–लेटे सूर्यस्नान करना और भी हितकारी होता है लेकिन सूर्य की कोमल धूप हो, सूर्योदय से एक-डेढ़ घंटे के अंदर-अंदर सूर्यस्नान कर लें | इससे मांसपेशियाँ तंदुरस्त होती हैं, स्नायुओं का दौर्बल्य दूर होता है | सूर्यस्नान का यह प्रसाद मुझे अनुभव होता है | मुझे स्नायुओं में दौर्बल्य नहीं है | स्नायु की दुर्बलता, शरीर में दुर्बलता, थकान व कमजोरी हो तो प्रतिदिन सूर्यस्नान करना चाहिए |
🌞 सूर्यस्नान से त्वचा के रोग भी दूर होते हैं, हड्डियाँ मजबूत होती हैं | रक्त में कैल्शियम, फ़ॉस्फोरस व लोहें की मात्राएँ बढती हैं, ग्रंथियों के स्त्रोतों में संतुलन होता है | सूर्यकिरणों से खून का दौरा तेज, नियमित व नियंत्रित चलता है | लाल रक्त कोशिकाएँ जाग्रत होती हैं, रक्त की वृद्धि होती है | गठिया, लकवा और आर्थराइटिस के रोग में भी लाभ होता है | रोगाणुओं का नाश होता है, मस्तिष्क के रोग, आलस्य, प्रमाद, अवसाद, ईर्ष्या-द्वेष आदि शांत होते हैं | मन स्थिर होने में भी सूर्य की किरणों का योगदान है | नियमित सूर्यस्नान से मन पर नियंत्रण, हार्मोन्स पर नियंत्रण और त्वचा व स्नायुओं में क्षमता, सहनशीलता की वृद्धि होती है |
🌞 नियमित सूर्यस्नान से दाँतों के रोग दूर होने लगते हैं | विटामिन ‘डी’ की कमी से होनेवाले सूखा रोग, संक्रामक रोग आदि भी सूर्यकिरणों से भगाये जा सकते हैं |
🌞 अत: आप भी खाद्य अन्नों को व स्नान के पानी को धूप में रखों तथा सूर्यस्नान का खूब लाभ लो |
दृढ़ संकल्पवान व साधना में उन्नत होने का दिन
🌞 उत्तरायण यह देवताओं का ब्राम्हमुहूर्त है तथा लौकिक व अध्यात्म विद्याओं की सिद्धि का काल है | तो मकर संक्रांति के पूर्व की रात्रि में सोते समय भावना करना कि ‘पंचभौतिक शरीर पंचभूतों में, मन, बुद्धि व अहंकार प्रकृति में लीन करके मैं परमात्मा में शांत हो रहा हूँ | और जैसे उत्तरायण के पर्व के दिन भगवान सूर्य दक्षिण से मुख मोडकर उत्तर की तरफ जायेंगे, ऐसे ही हम नीचे के केन्द्रों से मुख मोडकर ध्यान-भजन और समता के सूर्य की तरफ बढ़ेंगे | ॐ शांति .... ॐ आनंद .... ‘
🌞 रात को ‘ॐ सूर्याय नम: |’ इस मंत्र का चिंतन करके सोओगे तो सुबह उठते-उठते सूर्यनारायण का भ्रूमध्य में ध्यान भी सहज में कर पाओगे | उससे बुद्धि का विकास होगा
सोमवार, 11 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - त्रयोदशी दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
⛅ दिनांक 11 जनवरी 2021
⛅ दिन - सोमवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 09:10 तक तत्पश्चात मूल
⛅ योग - वृद्धि सुबह 08:41 तक तत्पश्चात ध्रुव
⛅ राहुकाल - सुबह 08:40 से सुबह 10:03 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:13
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि
💥 विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 🌷
➡ 12 जनवरी 2021 मंगलवार को दोपहर 12:23 से 13 जनवरी, बुधवार को सुबह 10:29 तक अमावस्या है ।
🏡 घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।
🌷 अमावस्या 🌷
🚩 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)
🌷 धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 🌷
🔥 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
🍛 सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाऊडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
🔥 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।
🔥 आहुति मंत्र 🔥
🌷 १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
🌷 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
🌷 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
🌷 ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
🌷 ५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
जापान में वायरस का नया स्ट्रेन मिला, ब्राजील से पहुंचा
अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है, भारत में भी इसी हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं, कोरोनावायरस का लगातार स्वरूप (म्यूटेशन) बदल रहा है। अब जापान में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है। यह वहां ब्राजील से पहुंचा। यह स्ट्रेन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है। जापान सरकार के मुताबिक, चार लोगों में नया स्ट्रेन मिला है, जिनमें 40 साल का एक पुरुष, 30 साल की महिला और 2 किशोर है। इससे पहले जापान में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं।
हर मोहल्ले में एक टोली होगी, 65 करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए धन संग्रह का काम 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 42 दिनों का होगा। 27 फरवरी यानी माघ पूर्णिमा को इसकी समाप्ति होगी। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसे ‘राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ नाम दिया है। इस अभियान को लेकर हमने विश्व हिन्दू परिषद के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट और इस अभियान के प्रमुख आलोक कुमार, मध्य प्रदेश के लिए अभियान प्रमुख राजेश तिवारी और बिहार के सह अभियान प्रमुख परशुराम कुमार से बात की।
मजबूती से पक्ष रखने के लिए किसानों ने 500 जत्थेबंदियों का डेटा बनाया
किसान आंदोलन का आज 47वां दिन है। नए कृषि कानून रद्द करने की अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। किसानों ने रविवार को 500 जत्थेबंदियों का डेटा तैयार किया और वकील प्रशांत भूषण से 3 घंटे चर्चा चली। कोर्ट को बताया जाएगा कि आंदोलन में सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देशभर के किसान संगठन शामिल हैं।
गुरुवार, 7 जनवरी 2021
रिपब्लिकन महिला सांसदों ने कहा- संसद में हिंसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात ट्रम्प समर्थकों के बवाल से रिपब्लिकन पार्टी की महिला सांसद भी नाराज हैं। सीनेटर कैली लोफ्लेर ने कहा- मैं प्रार्थना करती हूं कि अमेरिकी नागरिकों को ऐसा काला दिन फिर न देखना पड़े। एक और सीनेटर कैथी मैक्मॉरिस रोजर्स ने कहा- इस घटना में जो भी लोग शामिल रहे हों, उन्हें शर्म आनी चाहिए।
बुधवार को इलेक्टरोल कॉलेज वोट काउंटिंग के दौरान सैकड़ों ट्रम्प समर्थक संसद में घुस गए थे। हिंसा और तोड़फोड़ की। संसद परिसर के अंदर और बाहर हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी।
किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, महिलाएं भी शामिल हुईं
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का गुरुवार को 43वां दिन है। किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। उनका दावा था कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल हुए। मार्च में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शाहजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला गया।
देश में 60 से अधिक उम्र के 2 में से 1 इंसान को गंभीर बीमारी
देश में 60 साल से अधिक उम्र के दो में से एक इंसान गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। देश के 7.5 करोड़ बुजुर्ग में से 40% लोग किसी न किसी विकलांगता से जूझ रहे हैं। 20% मानसिक समस्या से परेशान हैं। 27% ऐसे भी हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ रहे है। यह आंकड़ा हेल्थ मिनिस्ट्री के एक सर्वे में जारी किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन के मुताबिक, बुजुर्गों पर हुआ यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे है। जिसकी पहली सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। सर्वे में देश के 45 साल से ऊपर के 72,250 लोगों शामिल किया गया है।
24 साल की लेखा अल खोली बनीं मिस्र की पहली महिला मोटर मैकेनिक
मिस्र में लेखा अल खोली के पापा जब अपनी कार रिपेयर वर्कशॉप के लिए सामान लेने जाते तो अपने साथ लेखा को भी ले जाते। इस बीच कई बार वे प्यार से लेखा के चेहरे पर इंजिन ऑइल लगा देते। ये कभी लेखा के पापा ने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन यही बेटी बड़े होकर मैकेनिक बन जाएगी। आज 24 साल की लेखा मैकेनिक बनकर कार के पुर्जों को ठीक करते हुए देखी जा सकती है।
वे एक दशक से भी अधिक समय से मिस्र के एसना गांव में रहते हुए ये काम कर रही हैं। वे मिस्र की पहली महिला मोटर मैकेनिक हैं। इस महीने लेखा ने लग्जर में अपना खुद का कार मेंटेनेंस सेंटर खोला है। वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस क्षेत्र में लाने का प्रयास कर रही हैं। खासतौर से वे महिलाएं जिन्हें पारिवारिक दबाव के चलते अपने करिअर चुनने की आजादी नहीं मिलती।
हिमाचल में 3000 पक्षियों की मौत, 5 राज्यों में संक्रमण
देश में कोरोना का असर कम हो रहा है, लेकिन कई राज्यों में बर्ड फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। देशभर में 10 दिन में 4.84 लाख 775 पक्षियों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में बर्ड फ्लू से 3000 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और केरल में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है, जो राज्यों के साथ संपर्क में रहेगा।
महिला कॉन्स्टेबल से बोला- ऑफिस आओ, तुम्हें देखना चाहता हूं
रांची में एक ASI ने छुट्टी मांगने पहुंची महिला पुलिस कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। मामला सामने आने पर सीनियर एसपी (SSP) एसके झा ने ASI को सस्पेंड कर दिया। महिला ने कहा कि उसने छुट्टी मांगने के लिए ASI को फोन किया था। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
राउरकेला में SAIL के स्टील प्लांट से लीक हुई जहरीली गैस; चार कर्मचारियों की मौत
ओडिशा के राउरकेला में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) से बुधवार को जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड का रिसाव हुआ। हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं कई लोग बीमार पड़ गए। RSP मैनेजमेंट ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह के समय RSP के कोल कैमिकल डिपार्टमेंट में हुआ। उस दौरान वहां 10 कर्मचारी तैनात थे। इनमें से चार प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारी थे।
कभी जहर देकर तो कभी घर में सांप छोड़कर हुई हत्या की कोशिश
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के सीनियर एडवाइजर और शीर्ष वैज्ञानिक डॉ. तपन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें तीन साल में तीन बार जहर देकर मारने की कोशिश की गई। डॉ. मिश्रा 31 जनवरी 2021 को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले 5 जनवरी को साेशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि बाहरी लोग नहीं चाहते कि ISRO, इसके वैज्ञानिक आगे बढ़ें और कम लागत में टिकाऊ सिस्टम बनाएं।
डॉ. मिश्रा ने इसे तंत्र की मदद से किया अंतरराष्ट्रीय जासूसी हमला बताया है। उन्होंने डॉ. विक्रम साराभाई की रहस्यमय मौत का हवाला देकर केंद्र सरकार से जांच की मांग की है।
अनिल अंबानी की तीन कंपनियों के अकाउंट को SBI ने फ्रॉड घोषित किया
स्टेट बैंक (SBI) ने अनिल अंबानी की तीन कंपनियों- रिलायंस कम्युनिकेशन, रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस इन्फ्राटेल के अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर दिया है। बैंक ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में यह जानकारी दी। बैंक के अनुसार उसके ऑडिट डिवीजन को अकाउंट से पैसे कहीं और भेजने और दूसरी गड़बड़ियों के सबूत मिले हैं। अकाउंट फ्रॉड घोषित होने के बाद इनकी सीबीआई जांच हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल बैंक को कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।
20 साल से तीन मंजिला मकान में बंद 65 साल की महिला को रेस्क्यू किया
गुजरात के राजकोट शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ध्रोल इलाके से तीन मंजिला मकान में करीब 20 साल से बंद 65 साल की महिला को रेस्क्यू किया गया है। महिला के घर से 60 तोला सोना मिला है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके भतीजे ने उन्हें अपनाने से इंकार कर दिया।
मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे दो बाहुबली गुटों के बीच गैंगवार हुआ। इस दौरान मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ लंगड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अजीत सिंह को बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। मृतक अजीत सिंह मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।
वारदात के दौरान अजीत सिंह का साथी मोहर सिंह और फूड सप्लाई कंपनी का एक कर्मचारी प्रकाश घायल हो गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निकारागुआ में एक मां ने दुर्लभ श्वेत शावक को ठुकराया
निकारागुआ के चिड़िया घर में एक बाघिन ने अपने नवजन्मे शावक को ठुकरा दिया। खास बात ये है कि ये शावक दुर्लभ सफेद बाघ है। ठुकराए जाने के बाद उसे चिड़ियाघर के कर्मचारी की पत्नी पाल रही है। इसका नाम मरीना आरग्यूएलो है। बीते हफ्ते जन्में इन शावक का वजन करीब 1 किलो है। इसका नाम नीव है। ये निकारागुआ का पहला सफेद शावक है जो बंगाल टाइगर की संतान है। इसके माता-पिता पीले और काले रंग की धारियों वाले बंगाल टाइगर हैं।
पहली बार महिला क्रू के साथ महाराष्ट्र से गुजरात तक चली मालगाड़ी
शाम होते ही शराब की दुकान पर भीड़ लग जाती है, कपड़ों में छिपाकर ट्रॉलियों में बोतल ले जाते हैं किसान
टीकरी बॉर्डर पर शाम होते ही शराब के ठेके पर भीड़ लग जाती है। ग्राहकों में ज्यादातर लोग आंदोलन में शामिल किसान हैं। इनमें युवा भी हैं और बुजुर्ग भी। लोग शराब खरीदते हैं। डिब्बा वही फेंकते हैं और बोतल को कपड़ों में रखकर अपनी ट्रॉलियों की तरफ बढ़ जाते हैं।
अरे एक बोतल दे दो, दे जाऊंगा पैसे। अरे मना ना करो, दे दो, अब तो हम यहां बस ही गए हैं, कहां जाएंगे, दे देंगे पैसे'। उधार शराब मांग रहे एक आंदोलनकारी किसान की गुहार को शराब बेचने वाले ने एक-दो बार अनसुना कर दिया। फिर एक बोतल निकाल कर हाथ में दे दी। किसान बोतल कुर्ते में रखकर चला गया। दुकानदार ने बताया, 'ये सामने ही ट्रॉली में रहते हैं, दे जाएंगे पैसे। एक दो बार पहले भी उधार ली है, फिर पैसे दे गए हैं।'
सरकार यह क्यों नहीं मानती कि वह किसानों को अपनी बात समझाने में असफल हो रही है?
सातवें दौर की बातचीत में सरकार और किसान नेता सारे मामले हल कर लेंगे। ऐसा इसलिए लग रहा था कि छठे दौर की बातचीत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति सद्भावना का प्रदर्शन किया था। सरकार ने माना था कि वह अपने वायु-प्रदूषण और बिजली-बिल के कानून में संशोधन कर लेगी ताकि किसानों की मुश्किलें कम हों।
किसान नेता इतने खुश हुए कि उन्होंने साथ लाया हुआ भोजन मंत्रियों को करवाया और मंत्रियों की चाय भी स्वीकारी। पिछली बैठकों में उन्होंने सरकारी भोजन और चाय लेने से मना कर दिया था। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने घोषणा की कि किसानों की 50% मांगें तो सरकार ने मान ही ली हैं। लेकिन सातवें दौर की बैठक शुरू होती, उसके पहले ही किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि असली मसला अपनी जगह खड़ा है। ये छोटी-मोटी मांगें थीं। असली मुद्दा तो यह है कि तीनों कृषि-कानून वापस हों और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप दिया जाए। सरकार इसके लिए भी तैयार थी कि कोई संयुक्त कमेटी बना दी जाए, जो इन मुद्दों पर भलीभांति विचार करके राय पेश करे। लेकिन सातवें दौर की बातचीत भी बांझ साबित हुई।
CJI बोबडे ने कहा, वोट देने का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार नहीं
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने बुधवार को वोटिंग को मौलिक अधिकार मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने इसे मौलिक अधिकार बताने वाले वकील काे जमकर फटकार लगाई। वकील सीआर जया सुकीन की याचिका पर सुनवाई के दाैरान यह वाकया पेश आया।
याचिकाकर्ता ने ईवीएम के बजाय मतपत्र से मतदान कराने के लिए सरकार और चुनाव आयाेग काे निर्देश देने की मांग की थी। कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी का खतरा हाेता है। वाेटिंग लोगों के मौलिक अधिकार से जुड़ा मामला है। इस पर सीजेआई ने पूछा कि आप किस मौलिक अधिकार की बात कर रहे हैं? वोट देने का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार नहीं है। ऐसा संविधान में कहीं नहीं लिखा है। सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस टिप्पणी के साथ याचिका खारिज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- स्थिति में कोई सुधार नहीं, किसानों की हालत समझते हैं
किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर रैली का ऐलान किया है। बहादुरगढ़ और टिकरी से सिंघु बॉर्डर के लिए हजारों किसान ट्रैक्टरों पर रवाना होंगे। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान भी शामिल होंगे। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि ये ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी को निकलने वाली रैली का ट्रेलर होगा।
BCCI अध्यक्ष अपने घर पहुंचे, कहा- जैसा बॉडी रिएक्ट करेगी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांगुली अस्पताल से सीधे घर पहुंचे।
रेस्ट लेने के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी बॉडी जैसे रिएक्ट करेगी वैसा करेंगे। अस्पताल से छुट्टी के बाद गांगुली ने कहा, 'मैं डॉक्टर्स को धन्यवाद कहता हूं। उन्होंने मेरी अच्छे से देखभाल की। मैं अब पूरी तरह ठीक हूं।'
महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर में ग्रोथ के लिए उठाया पॉजिटिव कदम
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रियल्टी सेक्टर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस सेक्टर को बूस्टर देने के लिए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कंस्ट्रक्शन पर प्रीमियम में 50% कटौती को मंजूरी दे दी है। इससे खरीदारों के लिए कीमत करीब 10% तक कम हो सकती है। हालांकि यह डेवलपर्स पर निर्भर होगा कि वो ग्राहकों को इसका लाभ देते हैं या नहीं। इस खबर से शेयर बाजार में रियल्टी सेक्टर के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज की जा रही है।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ग्राहकों को दे रहे हेल्थ इंश्योरेंस कवर
कई बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर फ्री हेल्थ इंश्योरेंस ऑफर कर रहे हैं। इस समय डीसीबी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ये सुविधा दे रहे हैं। डीसीबी बैंक FD के साथ हेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट्स दे रहा है, वहीं आईसीआईसीआई बैंक एफडी पर हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस का बेनिफिट्स दे रहा है।
डीसीबी बैंक हेल्थ इंश्योरेंस पर OPD कंसल्टेशंस, निर्धारित सीमा के अंदर दवाई खर्च जैसे बेनिफिट्स दे रहा है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक अपने FD एक्स्ट्रा ऑप्शन के तहत क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। आज हम आपको इन FD के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपने हिसाब से तय कर सकें की ये आपके लिए सही रहेंगी या नहीं...
क्लास में कितने छात्र बैठाएं, ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी निर्देश नहीं, पेरेंट्स बोले-वैक्सीनेशन तो होने देते
आज से सभी गवर्नमेंट, प्राइवेट, सेमी गवर्नमेंट स्कूल में पांचवीं से लेकर आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स भी स्कूल जाएंगे और उनकी फिजिकल क्लासेस की शुरुआत हो जाएगी। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा बुधवार को की गई। शिक्षा मंत्री द्वारा एक दिन में ही स्कूल खुलने के आदेश तो दे दिए लेकिन स्कूलों को तैयारियां करने का एक भी दिन नहीं दिया गया। यही नहीं रात 9 बजे के बाद गाइडलाइंस जारी की गईं। गाइडलाइंस पूरी तरह से हड़बड़ाहट में जारी की गई मालूम होती हैं। ये गाइडलाइंस 15 अक्टूबर, 2020 को नौवीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए जारी हुई थी। लेकिन अब जारी गाइडलाइंस में पांचवीं क्लास के छोटे बच्चों का जिक्र तक देखने को नहीं मिल रहा है। जिला शिक्षा विभाग के पास भी रात 9 बजे के बाद गाइडलाइंस पहुंचीं। यानि आदेशों के मुताबिक स्कूल शुरू करने के 13 घंटे पहले एसओपी मिल रही है। ऐसे में न ही स्कूलों को टाइम टेबल तैयार करने, बच्चों की संख्या के मुताबिक उन्हें बांटने तक का समय मिल सका है। इतना ही नहीं गाइडलाइन में एक क्लास में कितने बच्चे बैठाने और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। वहीं, विभिन्न माध्यमों से पेरेंट्स को भी इस संबंध में जानकारी हासिल होने के बाद उनका कहना था कि सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का तो इंतजार कर लेना चाहिए था। कुल मिलाकर इस आदेश से पेरेंट्स और स्कूल प्रबंधक भी खुश नहीं हैं।
टॉप 6 प्राइवेट बैंकों के बराबर अकेला भारतीय स्टेट बैंक
सोशल मीडिया पर इन दिनों #USvsIndia ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें यूजर्स अमेरिका और भारत के अंतर को हल्के-फुल्के अंदाज में मीम बनाकर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड में भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI भी शामिल हो गया। भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि ‘2020 में अमेरिका की आबादी 33.2 करोड़ है जबकि SBI के ग्राहकों की संख्या 44.89 करोड़।’
बीते 24 घंटे में 20 हजार नए मरीज मिले और 19 हजार ठीक हुए
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को कुछ बढ़त होती नजर आई। 20 हजार 472 नए मरीज मिले, 19 हजार 689 ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। 26 दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही। साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश में अब तक 1.03 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.50 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है और 2.25 लाख का इलाज चल रहा है।
राष्ट्रगान के दौरान मोहम्मद सिराज इमोशनल हुए
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में गुरुवार से खेला जा रहा है। मैच में राष्ट्रगान के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इमोशनल हो गए। उनकी आंख से आंसू आने लगे थे। उनका यह वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद शेयर किया है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने ही दिया। उन्होंने दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर को 5 रन पर पवेलियन भेजा। सिराज ने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट से डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। सिडनी टेस्ट सिराज के करियर का दूसरा मैच है।
ट्विटर, FB और इंस्टाग्राम ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक किए
अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। यह साफ नहीं है कि गोली पुलिस ने चलाई या किसी और ने। इस बीच ट्विटर, फेसबुक ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक कर दिए।
सोशल मीडिया साइट्स ने ट्रम्प के एक वीडियो को विवादित बताया। ट्विटर ने चेतावनी दी कि ट्रम्प ने भविष्य में नियम तोड़े तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।
ट्रम्प समर्थकों के हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही जारी
अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के बाद जिस बात का डर था, वही हुआ। हिंसा की आशंका थी और ये हुई भी। 3 नवंबर को ही यह तय हो गया था कि जो बाइडेन दुनिया के सबसे ताकतवर देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। जिद्दी डोनाल्ड ट्रम्प फिर भी हार मानने को तैयार नहीं थे। चुनावी धांधली के आरोप लगाकर जनमत को नकारते रहे। हिंसा की धमकियां भी दीं।
वोटिंग के 64 दिन बाद जब अमेरिकी संसद बाइडेन की जीत पर मुहर लगाने जुटी तो अमेरिकी लोकतंत्र शर्मसार हो गया। ट्रम्प के समर्थक दंगाइयों में तब्दील हो गए। संसद में घुसे। तोड़फोड़ और हिंसा की। CNN के मुताबिक, संसद के बाहर और अंदर हिंसा में तीन लोग मारे गए। मिलिट्री की स्पेशल यूनिट ने दंगाइयों को खदेड़ा। कई घंटे बाद संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई। यह अब भी जारी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (HOR) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा- हम बिना डरे अपना काम जारी रखेंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि अब बाइडेन की जीत की औपचारिक घोषणा कब की जाएगी।
आयकर विभाग ने 1.41 करोड़ टैक्सपेयर्स को जारी किया 1.64 लाख करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड
आयकर विभाग टैक्स रिफंड करने का काम तेजी से कर रहा है। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि विभाग ने एक अप्रैल 2020 से 4 जनवरी 2021 तक 1.41 करोड़ करदाताओं को 1.64 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया। व्यक्तिगत आयकर रिफंड के 1.38 करोड़ से अधिक मामलों में 53,070 करोड़ रुपए जारी किए गए, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड के 2,06,847 मामलों में 1,10,946 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
8 जनवरी को हर जिले में होगा वैक्सीनेशन का ड्राई रन
देश में अगले हफ्ते से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होना है। इसके पहले 8 जनवरी को पूरे देश में एक साथ वैक्सीनेशन का ड्राई रन (रिहर्सल) होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के हर जिले में ड्राई रन कराने का मकसद वैक्सीनेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों की पहचान करना है। इधर, वैक्सीनेशन से पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सभी राज्यों और UT के स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा करेंगे।
वैक्सीनेशन का पहला ड्राई रन 28-29 दिसंबर को चार राज्यों के दो-दो जिलों में हुआ था। दूसरा ड्राई रन 2 जनवरी को देशभर के 116 जिलों में किया गया था। अब तीसरे ड्राई रन में देश के सभी जिले शामिल होंगे। इस ड्राई रन में 1.7 लाख वैक्सीनेटर समेत 3 लाख वैक्सीनेशन टीम के सदस्य शामिल होंगे। सभी को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
असम में भाजपा का चुनावी दांव- सरकारी मदरसों के साथ ही संस्कृत केंद्र भी बंद होंगे
असम में 30 दिसंबर को एक बिल पास हुआ है। इस बिल को 13 दिसंबर को ही कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। विधानसभा में पास होते ही बिल अब कानून बन चुका है। इस कानून के तहत 1 अप्रैल 2021 से राज्य के सभी सरकारी मदरसे और संस्कृत केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा। इसके पीछे असम के संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने तर्क दिया कि उनकी सरकार धार्मिक शिक्षा के लिए सरकारी फंड खर्च नहीं कर सकती, क्योंकि धर्मनिरपेक्ष सरकार का काम धार्मिक शिक्षा देना नहीं है। लेकिन, सवाल ये भी है कि असम में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इसे एक बड़ा चुनावी दांव भी कहा जा रहा है।
किसान आज दिल्ली के चारों ओर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 43वां दिन है। किसान आज दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। उनका दावा है कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शाहजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला जाएगा।
बुधवार, 6 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६,⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - अष्टमी 07 जनवरी रात्रि 02:07 तक तत्पश्चात नवमी
⛅ दिनांक 06 जनवरी 2021
⛅ दिन - बुधवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - हस्त शाम 05:10 तक तत्पश्चात चित्रा
⛅ योग - अतिगण्ड रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात सुकर्मा
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:06 तक
⛅ सूर्योदय - 07:18
⛅ सूर्यास्त - 18:10
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 02:07 तक)
💥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 राशि विशेष 🌷
👉🏻 मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है, उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |
🌷 मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |.... ॐ मंगलाय नम: ||
➡ ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |
👉🏻 वृषभ और तुला राशि जिनकी है वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |
👉🏻 मिथुन और कन्या राशि उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |
👉🏻 कर्क राशि जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –
🌷 ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।
➡ ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में अपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |
👉🏻 सिंह राशि जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |
👉🏻 धनु और मीन जिनकी राशि है | इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वामी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
➡ गुरुवार को आम के पेड़ को चावल, जल, चने के दाने मिलाकर चढ़ा सकते है और बैठकर थोड़ी देर गुरुमंत्र का जप कर लें | और नवरात्रि शुरू है तो एक टाईम भोजन एक टाईम फलाहार करना - हो सके तो और पूरी रात को नही तो जप करना १५ -२० मिनट ( इसमें नवरात्रि, हनुमान जयंती और गुरुदेव का अवतरण दिवस आता है ) तो धनु और मीन राशिवाले गुरु उपासना करनी ही चाहिए और मीन राशि वालों को गणपति का जप – ॐ गं गणपतये नमः करना चाहिए | आप जब सत्संग में बैठते है गुरुदेव के तो पूरा ध्यान गुरुदेव के वचनों में होता है वो आदमी गणपतिजी की उपासना कर रहा है | उसकी हर क्षण गणेश पूजा हो रही है | क्योंकि गणेश विवेक की देवता है भगवान गणेश |
👉🏻 मकर और कुंभ राशि जिनकी है | इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –
➡ मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||
💥 पूरा याद न रहा तो - श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये | श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - सप्तमी 06 जनवरी प्रातः 04:03 तक तत्पश्चात अष्टमी
⛅ दिनांक 05 जनवरी 2021
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 06:21 तक तत्पश्चात हस्त
⛅ योग - शोभन 06 जनवरी प्रातः 03:01 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
⛅ राहुकाल - शाम 03:28 से शाम 04:49 तक
⛅ सूर्योदय - 07:18
⛅ सूर्यास्त - 18:09
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 बुधवारी अष्टमी 🌷
➡ 06 जनवरी 2021 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि 02:07 तक) बुधवारी अष्टमी है ।
👉🏻 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🚩 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🚩 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)
🌷 मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें 🌷
🌞 सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |
🌷 क्लेश कम करने के लिए 🌷
🏡 पोछा लगाते हैं घर में तो उस पानी में सैंधा नमक और थोड़ा गो-झरण दाल दे तो घर में क्लेश कम होता और शान्ति बढ़ती है.
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर ग्राहक के नुकसान की भरपाई करे बैंक
आज के तकनीकी युग में ऑनलाइन हैकिंग और फ्रॉड सामान्य घटना हो गई है। इसमें से अधिकांश घटनाएं फ्रॉड के चलते होती हैं। आधिकारिक शिकायत दर्ज ना कराने पर अधिकांश बैंक ग्राहकों को खोई हुई राशि का भुगतान करने में विफल रहते हैं।
अब राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने फ्रॉड के शिकार ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने एक फैसले में कहा है कि यदि हैकर धोखाधड़ी के जरिए ग्राहक के खाते से पैसा चुरा लेते हैं तो नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार होगा।
ब्रिटेन से लौटकर आए 20 और लोगों में वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि
देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित 20 और लोग मिले हैं। इसके साथ ही अब कुल मामले 58 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी लोग अलग-अलग राज्यों के हैं। राज्य सरकारों ने उनके लिए इलाज के इंतजाम किए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी लोगों को अलग से आइसोलेशन में रखा गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन कर दिया है। इसके अलावा उनके साथ सफर करने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। उनके सैम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
सालभर पहले लोग इन्हें जानते तक नहीं थे, महामारी के कारण बिजनेस बढ़ा
कोरोना महामारी के कारण दुनिया में भले ही 18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हो और 2020 में ग्लोबल ग्रोथ रेट 5% गिरने का अंदेशा हो, इस महामारी के कारण कुछ लोग बिलियनेयर भी बन गए हैं। इनमें कुछ तो ऐसे भी हैं जिनके बारे में साल भर पहले तक कोई जानता तक नहीं था। फोर्ब्स के अनुसार हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े 11 देशों के 50 लोग 2020 में बिलियनेयर बने हैं। इनमें करीब 30 से ज्यादा चीन के हैं।
महाराष्ट्र के धुले में फेसबुक पर लाइव सुसाइड कर रहा था युवक
महाराष्ट्र के धुले में एक शख्स को फेसबुक पर LIVE सुसाइड करता देख सोशल मीडिया साइट के आयरलैंड स्थित हेड ऑफिस से मुंबई पुलिस की साइबर सेल को इसकी सूचना दी गई। साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने इसकी जानकारी धुले पुलिस को दी और वहां से एक टीम मौके पर पहुंची और सिर्फ 1 घंटे के भीतर युवक की जान बचाई। वह फेसबुक पर लाइव जाकर बार-बार अपना गला ब्लेड से काट रहा था।
हर 3 में से 1 युवा हाई ब्लड प्रेशर का शिकार, हार्ट फेल और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
सुपर स्टार रजनीकांत कुछ दिन पहले अचानक बीमार हो गए थे। उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। लेकिन रजनीकांत को अचानक हुआ क्या था? उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों करना पड़ा?
अस्पताल के मुताबिक, रजनीकांत को 25 दिसंबर को हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) और थकान के चलते भर्ती किया गया था। फिलहाल डाक्टरों ने रजनीकांत को दवाइयां, अच्छी डाइट, आराम और तनाव से दूर रहने को कहा है।
एक और शिवसेना नेता ED के रडार पर, प्रवीण राउत की फर्म से कई करोड़ ट्रांसफर करने के सबूत
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMC बैंक घोटाले में जांच के दायरे को बढ़ाते हुए शिवसेना के पूर्व सांसद के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि इस सांसद के खाते में सीधे कई करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जल्द ही ED उन्हें समन कर पूछताछ के लिए तलब करने वाली है। इसी मामले में सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी से केंद्रीय जांच एजेंसी ने करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की है।
ED सूत्रों की मानें तो प्रवीण राउत की एक फार्म ने एक ट्रस्ट में भी कई करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। इस ट्रस्ट को एक नामचीन राजनीतिक परिवार कंट्रोल करता है। ED को जांच में इस घोटाले में अंडरवर्ल्ड की भूमिका का भी पता चला है।
DSP बेटी और इंस्पेक्टर पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
एक पिता के लिए शायद इससे ज्यादा गर्व का पल नहीं हो सकता, जब वह बेटी को सैल्यूट करे। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के तिरुपति की है। सर्कल इंस्पेक्टर वाई श्याम सुंदर DSP बेटी जेसी प्रशांती को सैल्यूट कर रहे हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान के साथ गर्व का भाव है। प्रशांति गुंटूर में पोस्टेड हैं। पिता-पुत्री इस समय राज्य पुलिस के ड्यूटी मीट 'इग्नाइट' में हिस्सा लेने के लिए तिरुपति में हैं।
एक गली में आठ लाशें, कहीं बच्चे बिलख रहे हैं तो कहीं मां-बाप
मुरादनगर में भ्रष्टाचार के दानवों के सामने लगता है भगवान भी बेबस हो गए। 'एक मौत उस घर में हुई है, एक उसमें, वहां उस घर में भी दो लोग मरे हैं, हमारी इस गली में ही आठ लोगों की मौत हुई है।' मुरादनगर की डिफेंस कॉलोनी में एक घर के बाहर बैठी ये महिला उंगलियों पर गिनकर श्मशान स्थल पर हुए हादसे में मारे गए लोगों के बारे में बता रही है।
गाजियाबाद प्रशासन ने हादसे में अभी तक 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। बीस से ज्यादा लोग घायल हैं। इस गली में घरों के बाहर लोग खामोश बैठे हैं। कुछ घरों में शव रखे हैं, जबकि कुछ शवों को गाजियाबाद-मेरठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया गया।
सोमवार, 4 जनवरी 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ *🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी सुबह 08:22 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ दिनांक 04 जनवरी 2021
⛅ दिन - सोमवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - षष्ठी 05 जनवरी प्रातः 05:46 तक तत्पश्चात सप्तमी
⛅ नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 07:17 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
⛅ योग - आयुष्मान् सुबह 08:02 तक तत्पश्चात सौभाग्य
⛅ राहुकाल - सुबह 08:39 से सुबह 10:00 तक
⛅ सूर्योदय - 07:18
⛅ सूर्यास्त - 18:09
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 सर्दियों में उठायें मेथीदानों से भरपूर लाभ
➡ मेथीदाना उष्ण, वात व कफनाशक, पित्तवर्धक, पाचनशक्ति व बल वर्धक एवं ह्रदय के लिए हितकर है | यह पुष्टिकारक, शक्ति - स्फूर्तिदायक टॉनिक की तरह कार्य करता है | सुबह – शाम इसे पानी के साथ निगलने से पेट को निरोग बनाता है, कब्ज व गैस को दूर करता है | इसकी मूँग के साथ सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं | यह मधुमेह के रोगियों के लिए खूब लाभदायी हैं |
➡ अपनी आयु के जितने वर्ष व्यतीत हो चुके हैं, उतनी संख्या में मेथीदाने रोज धीरे – धीरे चबाना या चूसने से वृद्धावस्था में पैदा होनेवाली व्याधियों, जैसे – घुटनों व जोड़ों का दर्द, भूख न लगना, हाथों का सुन्न पड़ जाना, सायटिका, मांसपेशियों का खिंचाव, बार – बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि में लाभ होता है | गर्भवती व स्तनपान करानेवाली महिलाओं को भुने मेथीदानों का चूर्ण आटे के साथ मिला के लड्डू बना के खाना लाभकारी है |
💪🏻 शक्तिवर्धक पेय 💪🏻
दो चम्मच मेथीदाने एक गिलास पानी में ४ – ५ घंटे भिगोकर रखें फिर इतना उबालें कि पानी चौथाई हिस्सा रह जाए | इसे छानकर २ चम्मच शहद मिला के पियें |
💊 औषधीय प्रयोग 💊
👉🏻 कब्ज : २० ग्राम मेथीदाने को २०० ग्राम ताजे पानी में भिगो दें | ५ – ६ घंटे बाद मसल के पीने से मल साफ़ आने लगता है | भूख अच्छी लगने लगती है और पाचन भी ठीक होने लगता है |
🚶🏻♀ जोड़ों का दर्द : १०० ग्राम मेथीदाने अधकच्चे भून के दरदरा कूट लें | इसमें २५ ग्राम काला नमक मिलाकर रख लें | २ चम्मच यह मिश्रण सुबह – शाम गुनगुने पानी से फाँकने से जोड़ों, कमर व घुटनों का दर्द, आमवात ( गठिया ) का दर्द आदि में लाभ होता है | इससे पेट में गैस भी नहीं बनेगी |
🙇🏻 पेट के रोगों में : १ से ३ ग्राम मेथीदानों का चूर्ण सुबह, दोपहर व शाम को पानी के साथ लेने से अपच, दस्त, भूख न लगना, अफरा, दर्द आदि तकलीफों में बहुत लाभ होता है |
💪🏻 दुर्बलता : १ चम्मच मेथीदानों को घी में भूनके सुबह – शाम लेने से रोगजन्य शारीरिक एवं तंत्रिका दुर्बलता दूर होती है |
👩🏻 मासिक धर्म में रुकावट : ४ चम्मच मेथीदाने १ गिलास पानी में उबालें | आधा पानी रह जाने पर छानकर गर्म – गर्म ही लेने से मासिक धर्म खुल के होने लगता है |
🚶🏻 अंगों की जकड़न : भुनी मेथी आटे में गुड़ की चाशनी मिला के लड्डू बना लें | १ – १ लड्डू रोज सुबह खाने से वायु के कारण जकड़े हुए अंग १ सप्ताह में ठीक हो जाते हैं तथा हाथ – पैरों में होनेवाला दर्द भी दूर होता है |
💥 विशेष : सर्दियों में मेथीपाक, मेथी के लड्डू, मेथीदानों व मूँग – दाल की सब्जी आदि के रूप में इसका सेवन खूब लाभदायी है|
🔥 सावधानी : मेथीदाने का सेवन शरद व ग्रीष्म ऋतुओं में, पित्तजन्य रोगों में तथा उष्ण प्रकृतिवालों को नही करना चाहिए |
ब्रिटेन में टैम्पोन टैक्स खत्म होने से महिलाओं को मिली राहत
ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से खत्म कर दिया है। इस कदम से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित उत्पाद कम दरों में मिलेंगे। अब तक ब्रिटेन में इन उत्पादों पर 5 फीसदी वैट लगाया जाता था जिसे टैम्पोन टैक्स का नाम दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण काम के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा रहा है। ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान लगाया है कि इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग 3 लाख की बचत होगी। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक सोसायटी की सीईओ फेलिसिया विलो ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमने एक लंबा रास्ता तय किया है। आखिरकार सैनिटरी प्रोडक्ट को लग्जरी आइटम्स से बाहर कर दिया गया। कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है।
पिछले दो महीने से लापता हैं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान जैक मा
चीन के बिलेनियर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा पिछले दो महीने से लापता हैं। जैक मा ने चीन के 'ब्याजखोर' वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की पिछले साल अक्टूबर में शंघाई में दिए भाषण में तीखी आलोचना की थी। जिसके बाद उनका चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विवाद भी हुआ था। इसके बाद पिछले दो महीने से नहीं देखे गए हैं।
जैक मा ने चीनी सरकार से आह्वान किया था कि सिस्टम में ऐसा बदलाव किया जाए जो 'बिजनेस में नई चीजें शुरू करने के प्रयास को दबाने' का प्रयास करे। उन्होंने वैश्विक बैंकिंग नियमों को 'बुजुर्गों लोगों का क्लब' करार दिया था। इस भाषण के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क उठी। जैक मा की आलोचना को कम्युनिस्ट पार्टी पर हमले के रूप में लिया गया।
श्मशान में छत गिरने से 23 की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। इनमें 23 की मौत हो गई, 24 घायल हैं। ये सभी बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े थे। जिस शख्स का दाह संस्कार चल रहा था, हादसे में उनके एक बेटे की भी मौत हुई है।
श्मशान घाट पर मुरादनगर के फल कारोबारी जयराम (65) का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान सभी लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ढाई माह पहले ही यहां गैलरी बनाई गई थी। लोगों का आरोप है कि गैलरी बनाने में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल हुआ था।
जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया कि जब दादा का अंतिम संस्कार हो रहा था। बारिश हो रही थी तो काफी लोग दूर शेड के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान छत गिर गई और वहां खड़े सभी लोग दब गए। हादसे में देवेंद्र के चाचा की भी मौत हो गई है। एक भाई मलबे के नीचे दब गया था और पिता भी घायल हैं।
ब्राजील कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा
भारतीय कंपनी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन की दुनिया में डिमांड है। ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक्स (ABCVAC) ने भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है। इसके तहत ब्राजील को कोवैक्सिन के 50 लाख डोज दिए जाएंगे। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर ब्राजीलियन हेल्थ रेग्युलेटर अन्विसा की अनुमति के बाद लगेगी।
3 जनवरी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। कोवैक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं। इससे पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। भारत बायोटेक ने अभी यह भी नहीं बताया है कि यह कितनी असरदार है। हां, यह जरूर बताया है कि यह इस्तेमाल के लिए 100% सुरक्षित है। इस बीच दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दूसरा डोज लेने के 2 हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडीज डेवलप होंगी।
पहले एक महीने में 14 केस दर्ज हुए, 51 लोगों को जेल में भेजा गया
हाशिम पेशे से वकील हैं और बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने नवंबर में उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली एक हिंदू लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाकर एक मुसलमान लड़के से शादी करवाई थी। अब हाशिम के परिवार के आठ सदस्य जेल में हैं। जिस लड़के ने हिंदू लड़की से शादी की थी, उसके भी पांच परिजन जेल में हैं। लड़की फिलहाल पुलिस सुरक्षा में हैं, लेकिन अभी तक अदालत में उसके बयान नहीं हो सके हैं।
हाशिम बताते हैं, 'मैंने 28 नवंबर को दिल्ली में शादी रजिस्टर करवाकर एटा के एसएसपी और जलेसर थाने के SHO को इस बारे में नोटिस और लड़की की तरफ से एक याचिका भेजी थी। पुलिस ने मुझसे कोई बात नहीं की। एक-एक करके मेरे रिश्तेदारों को उठाना शुरू कर दिया। लड़के के परिजनों को भी उठा लिया गया।'
रविवार, 3 जनवरी 2021
सनातन धर्म की जानकारी!
ऐसी जानकारी बार-बार नहीं आती, और आगे भेजें, ताकि लोगों को सनातन धर्म की जानकारी हो सके आपका आभार धन्यवाद होगा
1-अष्टाध्यायी पाणिनी
2-रामायण वाल्मीकि
3-महाभारत वेदव्यास
4-अर्थशास्त्र चाणक्य
5-महाभाष्य पतंजलि
6-सत्सहसारिका सूत्र नागार्जुन
7-बुद्धचरित अश्वघोष
8-सौंदरानन्द अश्वघोष
9-महाविभाषाशास्त्र वसुमित्र
10- स्वप्नवासवदत्ता भास
11-कामसूत्र वात्स्यायन
12-कुमारसंभवम् कालिदास
13-अभिज्ञानशकुंतलम् कालिदास
14-विक्रमोउर्वशियां कालिदास
15-मेघदूत कालिदास
16-रघुवंशम् कालिदास
17-मालविकाग्निमित्रम् कालिदास
18-नाट्यशास्त्र भरतमुनि
19-देवीचंद्रगुप्तम विशाखदत्त
20-मृच्छकटिकम् शूद्रक
21-सूर्य सिद्धान्त आर्यभट्ट
22-वृहतसिंता बरामिहिर
23-पंचतंत्र। विष्णु शर्मा
24-कथासरित्सागर सोमदेव
25-अभिधम्मकोश वसुबन्धु
26-मुद्राराक्षस विशाखदत्त
27-रावणवध। भटिट
28-किरातार्जुनीयम् भारवि
29-दशकुमारचरितम् दंडी
30-हर्षचरित वाणभट्ट
31-कादंबरी वाणभट्ट
32-वासवदत्ता सुबंधु
33-नागानंद हर्षवधन
34-रत्नावली हर्षवर्धन
35-प्रियदर्शिका हर्षवर्धन
36-मालतीमाधव भवभूति
37-पृथ्वीराज विजय जयानक
38-कर्पूरमंजरी राजशेखर
39-काव्यमीमांसा राजशेखर
40-नवसहसांक चरित पदम् गुप्त
41-शब्दानुशासन राजभोज
42-वृहतकथामंजरी क्षेमेन्द्र
43-नैषधचरितम श्रीहर्ष
44-विक्रमांकदेवचरित बिल्हण
45-कुमारपालचरित हेमचन्द्र
46-गीतगोविन्द जयदेव
47-पृथ्वीराजरासो चंदरवरदाई
48-राजतरंगिणी कल्हण
49-रासमाला सोमेश्वर
50-शिशुपाल वध माघ
51-गौडवाहो वाकपति
52-रामचरित सन्धयाकरनंदी
53-द्वयाश्रय काव्य हेमचन्द्र
वेद-ज्ञान:-
प्र.1- वेद किसे कहते है ?
उत्तर- ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।
प्र.2- वेद-ज्ञान किसने दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने दिया।
प्र.3- ईश्वर ने वेद-ज्ञान कब दिया ?
उत्तर- ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद-ज्ञान दिया।
प्र.4- ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?
उत्तर- मनुष्य-मात्र के कल्याण के लिए।
प्र.5- वेद कितने है ?
उत्तर- चार ।
1-ऋग्वेद
2-यजुर्वेद
3-सामवेद
4-अथर्ववेद
प्र.6- वेदों के ब्राह्मण ।
वेद ब्राह्मण
1 - ऋग्वेद - ऐतरेय
2 - यजुर्वेद - शतपथ
3 - सामवेद - तांड्य
4 - अथर्ववेद - गोपथ
प्र.7- वेदों के उपवेद कितने है।
उत्तर - चार।
वेद उपवेद
1- ऋग्वेद - आयुर्वेद
2- यजुर्वेद - धनुर्वेद
3 -सामवेद - गंधर्ववेद
4- अथर्ववेद - अर्थवेद
प्र 8- वेदों के अंग हैं ।
उत्तर - छः ।
1 - शिक्षा
2 - कल्प
3 - निरूक्त
4 - व्याकरण
5 - छंद
6 - ज्योतिष
प्र.9- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?
उत्तर- चार ऋषियों को।
वेद ऋषि
1- ऋग्वेद - अग्नि
2 - यजुर्वेद - वायु
3 - सामवेद - आदित्य
4 - अथर्ववेद - अंगिरा
प्र.10- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने ऋषियों को कैसे दिया ?
उत्तर- समाधि की अवस्था में।
प्र.11- वेदों में कैसे ज्ञान है ?
उत्तर- सब सत्य विद्याओं का ज्ञान-विज्ञान।
प्र.12- वेदो के विषय कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- चार ।
ऋषि विषय
1- ऋग्वेद - ज्ञान
2- यजुर्वेद - कर्म
3- सामवे - उपासना
4- अथर्ववेद - विज्ञान
प्र.13- वेदों में।
ऋग्वेद में।
1- मंडल - 10
2 - अष्टक - 08
3 - सूक्त - 1028
4 - अनुवाक - 85
5 - ऋचाएं - 10589
यजुर्वेद में।
1- अध्याय - 40
2- मंत्र - 1975
सामवेद में।
1- आरचिक - 06
2 - अध्याय - 06
3- ऋचाएं - 1875
अथर्ववेद में।
1- कांड - 20
2- सूक्त - 731
3 - मंत्र - 5977
प्र.14- वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ? उत्तर- मनुष्य-मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।
प्र.17- सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?
उत्तर- ऋग्वेद।
प्र.18- वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर- वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व ।
प्र.19- वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?
उत्तर-
1- न्याय दर्शन - गौतम मुनि।
2- वैशेषिक दर्शन - कणाद मुनि।
3- योगदर्शन - पतंजलि मुनि।
4- मीमांसा दर्शन - जैमिनी मुनि।
5- सांख्य दर्शन - कपिल मुनि।
6- वेदांत दर्शन - व्यास मुनि।
प्र.20- शास्त्रों के विषय क्या है ?
उत्तर- आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, जगत की उत्पत्ति, मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान आदि।
प्र.21- प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?
उत्तर- केवल ग्यारह।
प्र.22- उपनिषदों के नाम बतावे ?
उत्तर-
01-ईश ( ईशावास्य )
02-केन
03-कठ
04-प्रश्न
05-मुंडक
06-मांडू
07-ऐतरेय
08-तैत्तिरीय
09-छांदोग्य
10-वृहदारण्यक
11-श्वेताश्वतर ।
प्र.23- उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?
उत्तर- वेदों से।
प्र.24- चार वर्ण।
उत्तर-
1- ब्राह्मण
2- क्षत्रिय
3- वैश्य
4- शूद्र
प्र.25- चार युग।
1- सतयुग - 17,28000 वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है।
2- त्रेतायुग- 12,96000 वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है।
3- द्वापरयुग- 8,64000 वर्षों का नाम है।
4- कलयुग- 4,32000 वर्षों का नाम है।
कलयुग के 5122 वर्षों का भोग हो चुका है अभी तक।
4,27024 वर्षों का भोग होना है।
पंच महायज्ञ
1- ब्रह्मयज्ञ
2- देवयज्ञ
3- पितृयज्ञ
4- बलिवैश्वदेवयज्ञ
5- अतिथियज्ञ
स्वर्ग - जहाँ सुख है।
नरक - जहाँ दुःख है।.
*#भगवान_शिव के "35" रहस्य!!!!!!!!
भगवान शिव अर्थात पार्वती के पति शंकर जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, आदिनाथ आदि कहा जाता है।
🔱1. आदिनाथ शिव : - सर्वप्रथम शिव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया इसलिए उन्हें 'आदिदेव' भी कहा जाता है। 'आदि' का अर्थ प्रारंभ। आदिनाथ होने के कारण उनका एक नाम 'आदिश' भी है।
🔱2. शिव के अस्त्र-शस्त्र : - शिव का धनुष पिनाक, चक्र भवरेंदु और सुदर्शन, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल है। उक्त सभी का उन्होंने ही निर्माण किया था।
🔱3. भगवान शिव का नाग : - शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है उसका नाम वासुकि है। वासुकि के बड़े भाई का नाम शेषनाग है।
🔱4. शिव की अर्द्धांगिनी : - शिव की पहली पत्नी सती ने ही अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लिया और वही उमा, उर्मि, काली कही गई हैं।
🔱5. शिव के पुत्र : - शिव के प्रमुख 6 पुत्र हैं- गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा। सभी के जन्म की कथा रोचक है।
🔱6. शिव के शिष्य : - शिव के 7 शिष्य हैं जिन्हें प्रारंभिक सप्तऋषि माना गया है। इन ऋषियों ने ही शिव के ज्ञान को संपूर्ण धरती पर प्रचारित किया जिसके चलते भिन्न-भिन्न धर्म और संस्कृतियों की उत्पत्ति हुई। शिव ने ही गुरु और शिष्य परंपरा की शुरुआत की थी। शिव के शिष्य हैं- बृहस्पति, विशालाक्ष, शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज इसके अलावा 8वें गौरशिरस मुनि भी थे।
🔱7. शिव के गण : - शिव के गणों में भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय प्रमुख हैं। इसके अलावा, पिशाच, दैत्य और नाग-नागिन, पशुओं को भी शिव का गण माना जाता है।
🔱8. शिव पंचायत : - भगवान सूर्य, गणपति, देवी, रुद्र और विष्णु ये शिव पंचायत कहलाते हैं।
🔱9. शिव के द्वारपाल : - नंदी, स्कंद, रिटी, वृषभ, भृंगी, गणेश, उमा-महेश्वर और महाकाल।
🔱10. शिव पार्षद : - जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि शिव के पार्षद हैं।
🔱11. सभी धर्मों का केंद्र शिव : - शिव की वेशभूषा ऐसी है कि प्रत्येक धर्म के लोग उनमें अपने प्रतीक ढूंढ सकते हैं। मुशरिक, यजीदी, साबिईन, सुबी, इब्राहीमी धर्मों में शिव के होने की छाप स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। शिव के शिष्यों से एक ऐसी परंपरा की शुरुआत हुई, जो आगे चलकर शैव, सिद्ध, नाथ, दिगंबर और सूफी संप्रदाय में विभक्त हो गई।
🔱12. बौद्ध साहित्य के मर्मज्ञ अंतरराष्ट्रीय : - ख्यातिप्राप्त विद्वान प्रोफेसर उपासक का मानना है कि शंकर ने ही बुद्ध के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने पालि ग्रंथों में वर्णित 27 बुद्धों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें बुद्ध के 3 नाम अतिप्राचीन हैं- तणंकर, शणंकर और मेघंकर।
🔱13. देवता और असुर दोनों के प्रिय शिव : - भगवान शिव को देवों के साथ असुर, दानव, राक्षस, पिशाच, गंधर्व, यक्ष आदि सभी पूजते हैं। वे रावण को भी वरदान देते हैं और राम को भी। उन्होंने भस्मासुर, शुक्राचार्य आदि कई असुरों को वरदान दिया था। शिव, सभी आदिवासी, वनवासी जाति, वर्ण, धर्म और समाज के सर्वोच्च देवता हैं।
🔱14. शिव चिह्न : - वनवासी से लेकर सभी साधारण व्यक्ति जिस चिह्न की पूजा कर सकें, उस पत्थर के ढेले, बटिया को शिव का चिह्न माना जाता है। इसके अलावा रुद्राक्ष और त्रिशूल को भी शिव का चिह्न माना गया है। कुछ लोग डमरू और अर्द्ध चन्द्र को भी शिव का चिह्न मानते हैं, हालांकि ज्यादातर लोग शिवलिंग अर्थात शिव की ज्योति का पूजन करते हैं।
🔱15. शिव की गुफा : - शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए एक पहाड़ी में अपने त्रिशूल से एक गुफा बनाई और वे फिर उसी गुफा में छिप गए। वह गुफा जम्मू से 150 किलोमीटर दूर त्रिकूटा की पहाड़ियों पर है। दूसरी ओर भगवान शिव ने जहां पार्वती को अमृत ज्ञान दिया था वह गुफा 'अमरनाथ गुफा' के नाम से प्रसिद्ध है।
🔱16. शिव के पैरों के निशान : - श्रीपद- श्रीलंका में रतन द्वीप पहाड़ की चोटी पर स्थित श्रीपद नामक मंदिर में शिव के पैरों के निशान हैं। ये पदचिह्न 5 फुट 7 इंच लंबे और 2 फुट 6 इंच चौड़े हैं। इस स्थान को सिवानोलीपदम कहते हैं। कुछ लोग इसे आदम पीक कहते हैं।
रुद्र पद- तमिलनाडु के नागपट्टीनम जिले के थिरुवेंगडू क्षेत्र में श्रीस्वेदारण्येश्वर का मंदिर में शिव के पदचिह्न हैं जिसे 'रुद्र पदम' कहा जाता है। इसके अलावा थिरुवन्नामलाई में भी एक स्थान पर शिव के पदचिह्न हैं।
तेजपुर- असम के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित रुद्रपद मंदिर में शिव के दाएं पैर का निशान है।
जागेश्वर- उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 36 किलोमीटर दूर जागेश्वर मंदिर की पहाड़ी से लगभग साढ़े 4 किलोमीटर दूर जंगल में भीम के पास शिव के पदचिह्न हैं। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए उन्होंने अपना एक पैर यहां और दूसरा कैलाश में रखा था।
रांची- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूरी पर 'रांची हिल' पर शिवजी के पैरों के निशान हैं। इस स्थान को 'पहाड़ी बाबा मंदिर' कहा जाता है।
🔱17. शिव के अवतार : - वीरभद्र, पिप्पलाद, नंदी, भैरव, महेश, अश्वत्थामा, शरभावतार, गृहपति, दुर्वासा, हनुमान, वृषभ, यतिनाथ, कृष्णदर्शन, अवधूत, भिक्षुवर्य, सुरेश्वर, किरात, सुनटनर्तक, ब्रह्मचारी, यक्ष, वैश्यानाथ, द्विजेश्वर, हंसरूप, द्विज, नतेश्वर आदि हुए हैं। वेदों में रुद्रों का जिक्र है। रुद्र 11 बताए जाते हैं- कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, आपिर्बुध्य, शंभू, चण्ड तथा भव।
🔱18. शिव का विरोधाभासिक परिवार : - शिवपुत्र कार्तिकेय का वाहन मयूर है, जबकि शिव के गले में वासुकि नाग है। स्वभाव से मयूर और नाग आपस में दुश्मन हैं। इधर गणपति का वाहन चूहा है, जबकि सांप मूषकभक्षी जीव है। पार्वती का वाहन शेर है, लेकिन शिवजी का वाहन तो नंदी बैल है। इस विरोधाभास या वैचारिक भिन्नता के बावजूद परिवार में एकता है।
🔱19. तिब्बत स्थित कैलाश पर्वत पर उनका निवास है। जहां पर शिव विराजमान हैं उस पर्वत के ठीक नीचे पाताल लोक है जो भगवान विष्णु का स्थान है। शिव के आसन के ऊपर वायुमंडल के पार क्रमश: स्वर्ग लोक और फिर ब्रह्माजी का स्थान है।
🔱20.शिव भक्त : - ब्रह्मा, विष्णु और सभी देवी-देवताओं सहित भगवान राम और कृष्ण भी शिव भक्त है। हरिवंश पुराण के अनुसार, कैलास पर्वत पर कृष्ण ने शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की थी।
🔱21.शिव ध्यान : - शिव की भक्ति हेतु शिव का ध्यान-पूजन किया जाता है। शिवलिंग को बिल्वपत्र चढ़ाकर शिवलिंग के समीप मंत्र जाप या ध्यान करने से मोक्ष का मार्ग पुष्ट होता है।
🔱22.शिव मंत्र : - दो ही शिव के मंत्र हैं पहला- ॐ नम: शिवाय। दूसरा महामृत्युंजय मंत्र- ॐ ह्रौं जू सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जू ह्रौं ॐ ॥ है।
🔱23.शिव व्रत और त्योहार : - सोमवार, प्रदोष और श्रावण मास में शिव व्रत रखे जाते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि शिव का प्रमुख पर्व त्योहार है।
🔱24.शिव प्रचारक : - भगवान शंकर की परंपरा को उनके शिष्यों बृहस्पति, विशालाक्ष (शिव), शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज, अगस्त्य मुनि, गौरशिरस मुनि, नंदी, कार्तिकेय, भैरवनाथ आदि ने आगे बढ़ाया। इसके अलावा वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, बाण, रावण, जय और विजय ने भी शैवपंथ का प्रचार किया। इस परंपरा में सबसे बड़ा नाम आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय का आता है। दत्तात्रेय के बाद आदि शंकराचार्य, मत्स्येन्द्रनाथ और गुरु गुरुगोरखनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
🔱25.शिव महिमा : - शिव ने कालकूट नामक विष पिया था जो अमृत मंथन के दौरान निकला था। शिव ने भस्मासुर जैसे कई असुरों को वरदान दिया था। शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। शिव ने गणेश और राजा दक्ष के सिर को जोड़ दिया था। ब्रह्मा द्वारा छल किए जाने पर शिव ने ब्रह्मा का पांचवां सिर काट दिया था।
🔱26.शैव परम्परा : - दसनामी, शाक्त, सिद्ध, दिगंबर, नाथ, लिंगायत, तमिल शैव, कालमुख शैव, कश्मीरी शैव, वीरशैव, नाग, लकुलीश, पाशुपत, कापालिक, कालदमन और महेश्वर सभी शैव परंपरा से हैं। चंद्रवंशी, सूर्यवंशी, अग्निवंशी और नागवंशी भी शिव की परंपरा से ही माने जाते हैं। भारत की असुर, रक्ष और आदिवासी जाति के आराध्य देव शिव ही हैं। शैव धर्म भारत के आदिवासियों का धर्म है।
🔱27.शिव के प्रमुख नाम : - शिव के वैसे तो अनेक नाम हैं जिनमें 108 नामों का उल्लेख पुराणों में मिलता है लेकिन यहां प्रचलित नाम जानें- महेश, नीलकंठ, महादेव, महाकाल, शंकर, पशुपतिनाथ, गंगाधर, नटराज, त्रिनेत्र, भोलेनाथ, आदिदेव, आदिनाथ, त्रियंबक, त्रिलोकेश, जटाशंकर, जगदीश, प्रलयंकर, विश्वनाथ, विश्वेश्वर, हर, शिवशंभु, भूतनाथ और रुद्र।
🔱28.अमरनाथ के अमृत वचन : - शिव ने अपनी अर्धांगिनी पार्वती को मोक्ष हेतु अमरनाथ की गुफा में जो ज्ञान दिया उस ज्ञान की आज अनेकानेक शाखाएं हो चली हैं। वह ज्ञानयोग और तंत्र के मूल सूत्रों में शामिल है। 'विज्ञान भैरव तंत्र' एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें भगवान शिव द्वारा पार्वती को बताए गए 112 ध्यान सूत्रों का संकलन है।
🔱29.शिव ग्रंथ : - वेद और उपनिषद सहित विज्ञान भैरव तंत्र, शिव पुराण और शिव संहिता में शिव की संपूर्ण शिक्षा और दीक्षा समाई हुई है। तंत्र के अनेक ग्रंथों में उनकी शिक्षा का विस्तार हुआ है।
🔱30.शिवलिंग : - वायु पुराण के अनुसार प्रलयकाल में समस्त सृष्टि जिसमें लीन हो जाती है और पुन: सृष्टिकाल में जिससे प्रकट होती है, उसे लिंग कहते हैं। इस प्रकार विश्व की संपूर्ण ऊर्जा ही लिंग की प्रतीक है। वस्तुत: यह संपूर्ण सृष्टि बिंदु-नाद स्वरूप है। बिंदु शक्ति है और नाद शिव। बिंदु अर्थात ऊर्जा और नाद अर्थात ध्वनि। यही दो संपूर्ण ब्रह्मांड का आधार है। इसी कारण प्रतीक स्वरूप शिवलिंग की पूजा-अर्चना है।
🔱31.बारह ज्योतिर्लिंग : - सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ॐकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमशंकर, रामेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथजी, त्र्यम्बकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर। ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति के संबंध में अनेकों मान्यताएं प्रचलित है। ज्योतिर्लिंग यानी 'व्यापक ब्रह्मात्मलिंग' जिसका अर्थ है 'व्यापक प्रकाश'। जो शिवलिंग के बारह खंड हैं। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्म, माया, जीव, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी को ज्योतिर्लिंग या ज्योति पिंड कहा गया है।
दूसरी मान्यता अनुसार शिव पुराण के अनुसार प्राचीनकाल में आकाश से ज्योति पिंड पृथ्वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। इस तरह के अनेकों उल्का पिंड आकाश से धरती पर गिरे थे। भारत में गिरे अनेकों पिंडों में से प्रमुख बारह पिंड को ही ज्योतिर्लिंग में शामिल किया गया।
🔱32.शिव का दर्शन : - शिव के जीवन और दर्शन को जो लोग यथार्थ दृष्टि से देखते हैं वे सही बुद्धि वाले और यथार्थ को पकड़ने वाले शिवभक्त हैं, क्योंकि शिव का दर्शन कहता है कि यथार्थ में जियो, वर्तमान में जियो, अपनी चित्तवृत्तियों से लड़ो मत, उन्हें अजनबी बनकर देखो और कल्पना का भी यथार्थ के लिए उपयोग करो। आइंस्टीन से पूर्व शिव ने ही कहा था कि कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
🔱33.शिव और शंकर : - शिव का नाम शंकर के साथ जोड़ा जाता है। लोग कहते हैं- शिव, शंकर, भोलेनाथ। इस तरह अनजाने ही कई लोग शिव और शंकर को एक ही सत्ता के दो नाम बताते हैं। असल में, दोनों की प्रतिमाएं अलग-अलग आकृति की हैं। शंकर को हमेशा तपस्वी रूप में दिखाया जाता है। कई जगह तो शंकर को शिवलिंग का ध्यान करते हुए दिखाया गया है। अत: शिव और शंकर दो अलग अलग सत्ताएं है। हालांकि शंकर को भी शिवरूप माना गया है। माना जाता है कि महेष (नंदी) और महाकाल भगवान शंकर के द्वारपाल हैं। रुद्र देवता शंकर की पंचायत के सदस्य हैं।
🔱34. देवों के देव महादेव : देवताओं की दैत्यों से प्रतिस्पर्धा चलती रहती थी। ऐसे में जब भी देवताओं पर घोर संकट आता था तो वे सभी देवाधिदेव महादेव के पास जाते थे। दैत्यों, राक्षसों सहित देवताओं ने भी शिव को कई बार चुनौती दी, लेकिन वे सभी परास्त होकर शिव के समक्ष झुक गए इसीलिए शिव हैं देवों के देव महादेव। वे दैत्यों, दानवों और भूतों के भी प्रिय भगवान हैं। वे राम को भी वरदान देते हैं और रावण को भी।
🔱35. शिव हर काल में : - भगवान शिव ने हर काल में लोगों को दर्शन दिए हैं। राम के समय भी शिव थे। महाभारत काल में भी शिव थे और विक्रमादित्य के काल में भी शिव के दर्शन होने का उल्लेख मिलता है। भविष्य पुराण अनुसार राजा हर्षवर्धन को भी भगवान शिव ने दर्शन दिए थे।
जय जय श्री राम !
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६⛅ *🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी सुबह 08:22 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ दिनांक 03 जनवरी 2021
⛅ दिन - रविवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - पौष
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - मघा रात्रि 07:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
⛅ योग - प्रीति सुबह 10:11 तक तत्पश्चात आयुष्मान्
⛅ राहुकाल - शाम 04:48 से शाम 06:10 तक
⛅ सूर्योदय - 07:17
⛅ सूर्यास्त - 18:08
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
🌷 कर्ज हो तो 🌷
💰 किसी के सिर पर कर्जा है तो एक सफेद कपड़ा ले लिया और पाँच फूल गुलाब के ले लिए |एक फूल हाथ में लिया और गायत्री मंत्र बोल देना :
🌷 ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् |
🌹 और कपड़े पर रख दिया | ऐसे पाँचो फूल गायत्री मंत्र जपते हुये कपडे पर रख दिये और कपड़े को गठान लगाईं और प्रार्थना पूर्वक कि मेरे सिर पर जो भार है.. हे भगवान, हे भागीरथी गंगा !! वो भार भी बह जाये, दूर हो जाये, नष्ट हो जाये ऐसा करके जो कपड़ा बाँधा है फूल रखकर वो बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दे |
🌷 पौष मास 🌷
🚩 पौष हिन्दू धर्म का दसवाँ महीना है। इस वर्ष 31 दिसंबर 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से पौष का आरम्भ हो गया है। पौष मास की पूर्णिमा को अधिकांशतः चंद्र पुष्य नक्षत्र में होते हैं। तैत्तिरीय संहिता में पौष का नाम सहस्य बताया गया है। यह मास दक्षिणायनांत है। पौष मास में अधिकांशतः सूर्य धनु राशि में होते हैं। पौष मास को खर मास बहुत से लोग मानते हैं और इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते विशेषतः जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएँ।
🌷 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “पौषमासं तु कौन्तेय भक्तेनैकेन यः क्षिपेत्। सुभगो दर्शनीयश्च यशोभागी च जायते।।” जो पौष मास को एक वक्त भोजन करके बिताता है वह सौभाग्यशाली, दर्शनीय और यश का भागी होता है ।
🚩 शिवपुराण के अनुसार पौषमास में पूरे महिनेभर जितेन्द्रिय और निराहार रहकर द्विज प्रात:कालसे मध्यांन्ह कालतक वेदमाता गायत्रीका जप करें | तत्पश्चात रातको सोने के समयतक पंचाक्षर आदि मन्त्रों का जप करें | ऐसा करनेवाला ब्राह्मण ज्ञान पाकर शरीर छूटने के बाद मोक्ष प्राप्त कर लेता हैं |
🚩 शिवपुराण के अनुसार पौष मास में नमक के दान से षडरस भोजन की प्राप्ति होती है।
🚩 पौषमास में शतभिषा नक्षत्र के आने पर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए
🌷 महाभारत अनुशासन पर्व में ब्रह्मा जी कहते हैं
पौषमासस्य शुक्ले वै यदा युज्येत रोहिणी। तेन नक्षत्रयोगेन आकाशशयनो भवेत्॥
एकवस्त्रः शुचिः स्नातः श्रद्दधानः समाहितः। सोमस्य रश्मयः पीत्वा महायज्ञफलं लभेत्॥
🚩 पौषमास के शुक्ल पक्ष में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग हो, उस दिन की रात में मनुष्य स्नान आदि से शुद्ध हो एक वस्त्र धारण करके श्रद्धा और एकाग्रता के साथ खुले मैदान में आकाश के नीचे शयन करे और चन्द्रमा की किरणों का ही पान करता रहे । ऐसा करने से उसको महान यज्ञ का फल मिलता है।
🚩 ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड के अनुसार चैत्र, पौष तथा भाद्रपद मास के पवित्र मंगलवार को भगवान विष्णु ने भक्ति पूर्वक तीनों लोकों में लक्ष्मी पूजा का महोत्सव चालू किया। वर्ष के अन्त में पौष की संक्रान्ति के दिन मनु ने अपने प्रांगण में इनकी प्रतिमा का आवाहन करके इनकी पूजा की। तत्पश्चात तीनों लोकों में वह पूजा प्रचलित हो गयी।
🚩 शिवपुराण के अनुसार धनु की संक्रांति से युक्त पौषमास में उष:काल में शिव आदि समस्त देवताओं का पूजन क्रमश: समस्त सिद्धियों की प्राप्ति करानेवाला होता हैं | इस पूजन में अगहनी के चावल से तैयार किये गये हविष्य का नैवेद्य उत्तम बताया जाता हैं | पौषमास में नाना प्रकार के अन्नका नैवेद्य विशेष महत्त्व रखता हैं |
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...















