गुरुवार, 7 जनवरी 2021

पहली बार महिला क्रू के साथ महाराष्ट्र से गुजरात तक चली मालगाड़ी

भारतीय रेलवे की महिला कर्मचारियों ने मंगलवार को एक और कामयाबी हासिल की। महाराष्ट्र के पालघर से गुजरात के वडोदरा के बीच चली मालगाड़ी को पूरी तरह महिला क्रू ने ऑपरेट किया। इनमें लोको पायलट कुमकुम एस डोंगरे (34), असिस्टेंट लोको पायलट उदिता वर्मा (28) और गुड्स गार्ड अनुष्का रे (29) शामिल हैं।
43 क्लोज वैगन में करीब 3 हजार 686 टन कार्गो से लदी यह मालगाड़ी वसई रोड से सुबह साढ़े 11 बजे चलकर 6 घंटे में वडोदरा पहुंची। महिला क्रू ने मालगाड़ी को करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...