सोमवार, 4 जनवरी 2021

ब्रिटेन में टैम्पोन टैक्स खत्म होने से महिलाओं को मिली राहत

 ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से खत्म कर दिया है। इस कदम से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित उत्पाद कम दरों में मिलेंगे। अब तक ब्रिटेन में इन उत्पादों पर 5 फीसदी वैट लगाया जाता था जिसे टैम्पोन टैक्स का नाम दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण काम के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा रहा है। ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान लगाया है कि इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग 3 लाख की बचत होगी। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक सोसायटी की सीईओ फेलिसिया विलो ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमने एक लंबा रास्ता तय किया है। आखिरकार सैनिटरी प्रोडक्ट को लग्जरी आइटम्स से बाहर कर दिया गया। कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...