ब्लैक फंगस से अब तक एक हजार ज्यादा लोग पीड़ित हो चुके हैं । इनमें से 89 की मौत हो चुकी है 1,044 लोग फंगस की से पीड़ित हो चुके हैं । एम्स के ईएनटी विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में इस समय 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं ।
शुक्रवार, 4 जून 2021
67 केंद्रों में 13,513 लोगों ने लगवाया टीका
नोएडा : जिले में बृहस्पतिवार को 67 केंद्रों पर 13,513 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा । टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के बीच 9,821 लोगों ने पहली डोज ली । 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के 899 लोगों ने पहली और 32 ने दूसरी डोज ली 45 से 59 वर्ष के बीच 2,533 लोगों ने पहली और 213 ने दूसरी डोज ली । छह स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई । इसके अलावा एक फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और आठ ने दूसरी डोज ली ।
बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन से जुड़ेंगी कल्पना कोचर
वाशिंगटन । भारत की जानी मानी अर्थशास्त्री कल्पना कोचर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से जुड़ेंगी । कल्पना अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( आईएमएफ ) में मानव संसाधन प्रमुख के पद से 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रही हैं । उन्होंने अपने तीन दशक के कार्यकाल में आईएमएफ में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं ।
शरीयत में दखलंदाजी से आ रहीं आफतें : डा
मुरादाबाद : मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं । उन्होंने कोरोना जैसी महामारी के लिए शरीयत में छेड़छाड़ व केंद्र सरकार के फैसलों को जिम्मेदार बताया है । उनके बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है । सांसद ने अपने आवास पर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पीठ थपथपाने का हक है , पर भाजपा सरकार के सात सालों में जनता का जो हश्र हुआ वह किसी से छिपा नहीं है । शरीयत में दखलंदाजी करके तीन तलाक पर कानून बना दिया । इन्हीं सब नाइंसाफी की वजह से आसमानी आफत आई है । जब जमीन वाले इंसाफ नहीं करते हैं तो ऊपर वाला करता है । उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का जीवन बचाने के लिए काम करे ।
प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा का निधन
भारत ने कोरोना के खिलाफ लड़ी सफल लड़ाई : शाह
अहमदाबाद । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के खिलाफ सफल लड़ाई लड़ी । गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों में स्थापित 9 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांटों का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा , अब भारत में मामले घट रहे मरीजों की संख्या घट रही है ।
बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
बुलंदशहर । सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को धमका कर तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर 20 घंटे तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया । परिजनों को वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली । होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में विस्तार से बताया । जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सलेमपुर थाने पहुंचे । जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की । एसएसपी से की गई शिकायत के बाद थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
गुरुवार, 3 जून 2021
61 हजार लोगों ने दी कोरोना को मात
सोना 116 रुपये सस्ता चांदी 1,291 रुपये फिसली
नई दिल्ली । वैश्विक बाजार में कीमतों में नरमी से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 116 रुपये सस्ता होकर 48,772 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था । चांदी भी 1,291 रुपये सस्ती होकर 70,836 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से दुष्कर्म
बड़ौत ( बागपत ) । दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक कॉलोनी में बुधवार को एक परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में मौजूद एक अन्य किशोरी से दुष्कर्म किया गया । आरोप कॉलोनी के ही एक युवक पर लगाया गया है । आसपास के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया । पुलिस ने महिला व दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया ।
दो आइपीएस व तीन पीपीएस का तबादला
लखनऊः शासन ने दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है । इसके साथ ही डीजीपी मुख्यालय ने पीपीएस संवर्ग के तीन अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है । तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं । शासन ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2016 के आइपीएस अधिकारी निखिल पाठक को सहायक पुलिस आयुक्त के पद से अपर पुलिस उपायुक्त , कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तैनाती दी है ।
रायबरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय का ऋषिकेश एम्स में निधन
ऋषिकेश । रायबरेली के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज मनोज उपाध्याय ( 43 ) का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बुधवार अलसुबह निधन हो गया । कोरोना संक्रमित होने के बाद चार मई को एम्स में भर्ती कराया गया है । इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी । लेकिन फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका आइसीयू में इलाज चल रहा था ।
पांच राज्यों ने भी 12 वीं की परीक्षाएं की निरस्त
नई दिल्ली । कोरोना महामारी के मद्देनजर पांच राज्यों - उत्तराखंड , मध्य प्रदेश , गुजरात , गोवा और राजस्थान की सरकारों ने भी 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं । चारों राज्यों ने सीबीएसई 12 वीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद यह निर्णय लिया । उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल , महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने भी परीक्षाएं रद्द करने का संकेत दिए । वहीं , हिमाचल प्रदेश ने भी परीक्षाएं कराने में असमर्थता जताई है ।
बिहार : मेडिकल और इंजीनियरिंग में बेटियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें
एआईएमआईएम की धमकी , टप्पल में बिना अनुमति के बरात नहीं चढ़ने देंगे
अलीगढ़ । ऑल इंडिया मजलिस - ए - इत्तिहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम ) युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने कहा कि टप्पल के नूरपुर में नमाज तो होगी , लेकिन बिना अनुमति के उन्हें ( हिंदुओं ) बरात नहीं चढ़ने देंगे । भले ही वह चाहे जितना ईंट , पत्थर या हथियार लेकर आ जाएं । जिले में नूरपुर की घटना को लेकर सियासत खूब गरमाई है । नाजिम ने कहा कि सांसद सतीश गौतम , पूर्व मेयर शकुंतला भारती गंदी सियासत कर रहे हैं । उनकी शुरू से यही राजनीति रही है । उनका राजनीतिक चलन नफरत की आग है । उन्होंने कहा कि यह वाकई हिंदू हैं तो उन्नाव में जाएं , जहां गंगा के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं , जो पानी पर तैर रही हैं । वाकई हिंदू हैं तो वह चिता के लिए लकड़ी का इंतजाम करें ।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 से फास्टैग की तैयारी
जेवर । यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वाले लोगों को जल्द ही टोल पर लगने वाली लाइनों से राहत मिलने की उम्मीद है । 15 जून से यहां फास्टैग लागू करने की तैयारी है । संचालन कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने फास्टैग ने 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है । यमुना प्राधिकरण ने बताया कि आगरा तक प्रतिदिन लगभग 25000 चालक यात्रा करते हैं । फास्टैग के बाद लोगों को टोल पर पहुंचने के बाद जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा ।
शामली में बिडौली चौकी के दरोगा और चार सिपाही निलंबित
शामली । एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना थाने की बिड़ौली चौकी पर तैनात दरोगा और चार सिपाही को निलंबित कर दिया है । आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ओवरलोड डंपर से रेत उतरवाकर उसका कांटे पर वजन कराया गया था । एसपी ने बताया कि सोमवार शाम बिड़ौली चौकी पर पुलिस ने ओवरलोड रेत से भरा डंपर पकड़ा था । पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए डंपर से क्षमता से अधिक रेत उतरवाकर कांटे पर वजन कराया । इस पर कार्रवाई की गई है ।
शरीयत में दखलंदाजी से आ रहीं आफतें : डा. हसन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ . एसटी हसन अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं । उन्होंने कोरोना जैसी महामारी के लिए शरीयत में छेड़छाड़ व केंद्र सरकार के फैसलों को जिम्मेदार बताया है।
उनके बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है । सांसद ने अपने आवास पर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पीठ थपथपाने का हक है , पर भाजपा सरकार के सात सालों में जनता का जो हश्र हुआ वह किसी से छिपा नहीं है । शरीयत में दखलंदाजी करके तीन तलाक पर कानून बना दिया । इन्हीं सब नाइंसाफी की वजह से आसमानी आफत आई है । जब जमीन वाले इंसाफ नहीं करते हैं तो ऊपर वाला करता है । उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का जीवन बचाने के लिए काम करे ।
पांच जिलों के बदले गए कप्तान
लखनऊ । शासन ने बुधवार देर रात 5 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 9 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए । झांसी के एसएसपी रोहन पी कनय को हटा दिया गया है । उनके स्थान पर शिव हरि मीना को भेजा गया है । फिरोजाबाद में एसपी अजय कुमार को हरदोई का नया एसपी बनाया गया है । हरदोई के एसपी अनुराग वत्स को पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है । मैनपुरी में एसपी अविनाश कुमार पांडे को पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है । पीएसी सोनभद्र में तैनात अशोक कुमार राय को मैनपुरी भेजा गया है । अशोक कुमार चतुर्थ को फिरोजाबाद का पुलिस कप्तान बनाया गया है । महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का तबादला 48 वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में कर दिया गया है । वहीं सुधा सिंह को महोबा का नया एसपी बनाया गया है ।
शारदा अस्पताल में रविवार से 24 घंटे टीके
ग्रेटर नोएडा । शारदा अस्पताल में रविवार से 24 घंटे टीकाकरण होगा । इसके लिए 10 बूथ बनाए गए हैं । साथ ही , ड्राइव श्रू वैक्सीनेशन की भी शुरुआत की जाएगी । इसके तहत विशेष बूथ बनाए जा रहे हैं । प्रबंधकों के अनुसार , वैक्सीनेशन को लेकर 15 टीमों के अलावा तीन हाई लेवल टीम बनाई गई है । शारदा अस्पताल के चेयरमैन पीके गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे ड्राइव थ्रू के शुरू होने से वह लोग भी वैक्सीन के लिए आ सकेंगे , जिन्हें अब तक सेंटर जाते समय कोरोना होने का डर सता रहा था । इसके लिए सबसे पहले लोग कोविन ऐप पर जाकर स्लॉट बुक करना होगा । इसके बाद ही सेंटर पर पहुंचे । हालांकि , मौके पर रजिस्ट्रेशन कर भी टीके लगाए जाएंगे । वैक्सीन लगाने आने वालों के लिए चाय , पानी के अलावा पेपर और मैग्जीन की सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी ।
पीएम बोले - सबसे ज्यादा छात्र हितैषी कदम
इस बीच , पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि परीक्षा रद्द करने का निर्णय व्यापक परामर्शी प्रक्रिया के बाद किया । यह सही व सबसे ज्यादा छात्र हितैषी कदम है । उन्होंने कहा , सरकार को पूरे देश से व्यावहारिक इनपुट मिले थे । फैसले की प्रशंसा पर भारी संख्या में ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे मोदी ने कहा , स्वास्थ्य और छात्र कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
66 केंद्रों पर 12,214 लोगों को लगा टीका
नोएडाः जिले में बुधवार को 66 केंद्रों पर 12,214 लोगों को टीका लगा । इनमें 18 से 44 वर्ष के बीच 9,341 युवाओं को पहली डोज लगी । 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के 783 बुजुर्गों को पहली व 47 ने दूसरी डोज ली । 45 से 59 वर्ष के बीच 1,852 ने पहली और 210 ने दूसरी डोज ली । इसके अलावा आठ फ्रंटलाइन वारियर्स ने दूसरी डोज लगवाई ।
अफसर रिटायरमेंट बाद बिना अनुमति नहीं लिखेंगे किताब
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उन नियमों में संशोधन किया है जिनके तहत खुफिया या सुरक्षा से जुड़े संगठनी में काम कर चुके अधिकारियों के संवेदनशील जानकारी प्रकाशित करने पर प्रतिबंध है । नए जोडे गए प्रविधानों में यह शर्त शामिल है कि वे संगठन के अधिकार क्षेत्र या उसके कर्मियों या काम के दौरान हासिल विशेषज्ञता के बारे में कोई सामग्री साझा नहीं कर सकते ।
बुधवार, 2 जून 2021
हमारे देश के कोरोना फाइटर : घूस नहीं दी तो बांट और तराजू उठा ले गया दरोगा
कोरोना महामारी में भी पुलिस कमाई का कोई मौका नही छोड़ रही। राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें पटरी दुकानदार से वसूली के रुपए न मिलने पर दरोगा ने पहले उसकी पिटाई की फिर बांट और तराजू छीन लिया। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हुई तो दरोगा के सीनियर इंस्पेक्टर को पुलिस कमिश्नर ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद दरोगा की जगह खुद इंस्पेक्टर हजरतगंज ठेले वाले के पास पहुंचे और उससे माफी मांगी।
सोती हुई बच्ची को तालाब के पास ले जाकर किया था दुष्कर्म का प्रयास
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी अजय कुमार निमंत्रण से शराब पीकर लौटा था। पूछताछ में उसने गला दबाकर हत्या की बात कुबूल की है। बच्ची का शव गांव के बाहर तालाब में मिला था। बच्ची की आंख निकालने की भी बात सामने आई थी।
परिजनों के मुताबिक, बेटी सो रही थी, तभी कुछ लोग उसे उठा ले गए। घरवालों की आंख खुली तो देखा कि बेटी नहीं है। उसे ढूंढना शुरू किया। गांव वालों तक भी खबर पहुंच गई। लोग इकट्ठा हो गए। गांव भर तलाश शुरू हो गई।
सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद ढहे 2 मकान, 4 बच्चों समेत 8 की मौत
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 14 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 8 मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
जियो न्यूज ने फेमस एंकर हामिद मीर को ऑफ एयर किया
पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने फेमस एंकर हामिद मीर को ऑफ एयर कर दिया था। उनका अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने शो कैपिटल टॉक में पाकिस्तान की आर्मी पर सवाल उठाए थे। जियो न्यूज ने इस घटना पर कोई कमेंट नहीं किया था। मीर ने एसोसिएट प्रेस को मैसेज कर खुद को शो से हटाने की बात कंफर्म की है।
इससे पहले 2014 में पोर्ट सिटी कराची में हामिद मीर पर हमला हो चुका है। कुछ दिन पहले मीर ने भी एक रैली में आर्मी के खिलाफ भाषण दिया था। उन्होंने पिछले दिनों पत्रकार असद अली टूर पर हुए हमले की निंदा की थी। टूर को तीन लोगों ने उस समय बुरी तरह से पीटा था, जब वे इस्लामाबाद में अपने अपार्टमेंट में थे। मई 2020 से अप्रैल 2021 तक पाकिस्तान में 148 पत्रकारों पर हमले हो चुके हैं।
इमरान सरकार या सेना के खिलाफ बोलने पर लगेगा 2.5 करोड़ का जुर्माना
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार मीडिया पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। दरअसल, इमरान सरकार ने मीडिया को लेकर नए नियमों का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें मीडिया पर तरह-तरह की रोक और शर्तें लगाने के प्रावधान किए गए हैं। इस प्रस्ताव में सेना या सरकार के खिलाफ बोलने पर 2.5 करोड़ के जुर्माने और 3 साल की सजा का प्रावधान है? इसके लिए सरकार पाकिस्तान मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑर्डिनेंस, 2021 लाना चाहती है।
इसके तहत कई कानूनों के साथ एक ऐसे कानून का भी प्रस्ताव है जिसमें मीडिया के सेना या सरकार पर कटाक्ष करने या तंज कसने पर रोक लगा दी जाएगी। सबसे ज्यादा विरोध इसी प्रावधान को लेकर हो रहा है। इसके बाद से ही ड्राफ्ट का विरोध शुरू हो गया है। अगर कानून लागू हो गया, तो कोई भी मीडिया पाकिस्तान की सरकार या सेना के खिलाफ नहीं बोल सकेगा।
पाक पर 22 लाख करोड़ रु. का कर्ज, जीडीपी का 109%
पाकिस्तान पर दिसंबर तक करीब 29,400 करोड़ डॉलर (करीब 22 लाख करोड़ रु.) का कर्ज था। यह उसकी जीडीपी का 109% है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 2023 के अंत तक यह अनुपात 220% तक हो सकता है। तब इमरान सरकार के 5 साल भी पूरे होंगे। इमरान ने चुनावों में वादा किया था कि ऐसा पाकिस्तान बनाएंगे, जो दुनिया से कर्ज के लिए भीख नहीं मांगेगा।
22 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ करने से चीन का इनकार
पाकिस्तान को उसके सबसे करीबी दोस्त चीन ने तगड़ा झटका दिया है। चीन ने तंगहाली से गुजर रहे और दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान का कर्ज माफ करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, इमरान खान सरकार ने चीन से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत दिया गया 300 करोड़ डॉलर ( करीब 22 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज माफ करने की गुजारिश की थी, जिसे चीन ने नकार दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान चाहता था कि चीन सीपीईसी के तहत बने एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए दिए गए कर्ज को माफ कर दे और उसकी रीस्ट्रक्चरिंग भी कर दे। लेकिन चीन ने इससे साफ मना कर दिया है। अब कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान पर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।
पाकिस्तान ने PakVac नाम से कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च की
पाकिस्तान ने कोरोनावायरस की घरेलू वैक्सीन बनाने का दावा किया है। इसका नाम पाकवैक (PakVac) रखा गया है। मंगलवार को एक समारोह के दौरान इसे लॉन्च भी कर दिया गया। इस वैक्सीन के बारे में जानकारी डॉक्टर फैसल सुल्तान ने दी। सुल्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के हेल्थ एडवाइजर भी हैं। इसके पहले पाकिस्तान चीन और रूस से वैक्सीन खरीद रहा था। हालांकि, सुल्तान ने इस वैक्सीन की एफिकेसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सुल्तान ने कहा- हमने अपनी वैक्सीन तैयार कर ली है। कुछ ही दिनों में हम इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन भी शुरू कर देंगे।
एटा में कई महीनों से आरोपी तमंचे के बल पर बच्ची से कर रहा था यौन शोषण
एटा में 13 साल की एक बच्ची के रेप का मामला सामने आया है जहां आरोपी ने बच्ची से कई महानों तक तमंचे बल पर बच्ची से दुष्कर्म करता रहा। दरअसल 13 साल की फर्रूखाबाद की रहने वाली मासूम बच्ची कुछ दिन पहले एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आई थी।
अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल में पिछले 7-8 महीने से रह रही थी। इसी दौरान उसी गांव के दबंग सुमित ने अपने भाई उदयवीर की मदद से तमंचे के बल उससे रेप करता रहा। इसी दौरान बच्ची गर्भवती हो गई।
बीमार मां के सामने बाप करता था मंद बुद्धि बेटी से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र में एक बाप द्वारा बीमार पत्नी के सामने अपनी मन्दबुद्धि बेटी संग अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मासूम 9 साल के बेटे द्वारा गांव के लोगों को जानकारी देने के बाद जब पूरा मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार मामला थाना फतेहपुरसीकरी के एक गांव का है। यहां असलम (काल्पनिक) पत्नी और एक मन्दबुद्धि नबालिग बेटी व 9 साल के पुत्र के साथ रहता है। असलम की पत्नी काफी समय से बीमार है और बिस्तर पर पड़ी है।
प्रसपा जिलाध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, सपा नेता पर आरोप
ताजनगरी आगरा में रविवार शाम पंचायत चुनाव की रंजिश में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। प्रसपा जिलाध्यक्ष समेत चार लोग हमले में घायल हो गए। प्रसपा जिलाध्यक्ष ने सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के पति सपा नेता राजपाल यादव पर चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी है।
दरअसल, थाना ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया निवासी धारा सिंह प्रसपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि शाम को वो खेत से घर लौट रहे थे कि तभी अचानक उनपर पप्पू, सतीश, सुभाष, दीवान, प्रवीण, नरेंद्र आदि ने फायरिंग कर दी। वहां से भागते समय उन्हें पीछे से गोली मारी गयी। घर की महिलाएं बाहर आ गयीं और बचाने का प्रयास किया तो फायरिंग में वो भी घायल हो गईं।
थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
अवैध खनन और वसूली में लिप्त मामले में ताजनगरी के थाना शमशाबाद के थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी मुनिराज ने रविवार देर रात सस्पेंड कर दिया। एसएसपी आगरा के चार्ज लेने के बाद यह अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के पिनाहट, बाह, खंदौली, मलपुरा, खेरागढ़ और शमशाबाद क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलती रहती थीं। कई बार खनन मामले को लेकर पुलिस पर हमले भी हो चुके हैं। आगरा में आठ नवंबर 2020 में खनन माफिया एक सिपाही की हत्या तक कर चुके हैं। एसएसपी आगरा मुनिराज ने इसको देखते हुए एसपी ग्रामीण को थाना शमशाबाद के उटगन नदी के चेक पोस्ट पर अवैध खनन और ओवरलोड ट्रक और अन्य वाहनों से वसूली की जांच के आदेश दिए।
एसपी ग्रामीण की जांच में थाना पुलिस की वसूली में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद एसएसपी मुनिराज ने देर रात ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार समेत सिपाही सुनील, वेद प्रकाश, सोनू राविश, विनय कुमार और संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी के अनुसार, इनके खिलाफ जांच पूरी होने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। कई अन्य थानों की भी गोपनीय जांच कराई जा रही है।
आगरा: युवक ने कुकर्म के बाद की बच्चे की हत्या
उत्तर प्रदेश में आगरा जिले की न्यू आगरा पुलिस ने कुकर्म के बाद बच्चे की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। उसने शनिवार शाम को कुकर्म के साक्ष्य मिटाने की मंशा से ब्लेड से बच्चे का गला रेत दिया था। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना न्यू आगरा के बूढ़ी का नगला क्षेत्र में जंगल में एक बालक का शव पड़ा है। बालक की शिनाख्त वहां पास ही किराये पर रहने वाले 9 वर्षीय साहिल पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। बच्चे की मां की पति से दूसरी शादी थी और उसी दिन उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। साहिल की मां अपने पति पर शक जता रही थी।
धार्मिक स्थल के सामने से लौटा दी 2 दलित बेटियों की बारात
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शराब कांड के बीच अब सांप्रदायिक तनाव भी शुरू हो गया है। यहां के टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के 150 दलित हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गए हैं। इन लोगों ने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड लगा दिया है। इनका आरोप है कि इन्हें एक विशेष समुदाय से जुड़े लोग परेशान करते हैं। इसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है।
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर, इगलास के विधायक राजकुमार और खैर विधायक अनूप वाल्मीकि ने गांव पहुंचकर महापंचायत की। ऐलान किया कि अगर हिंदू परिवारों को परेशान किया गया तो विशेष समुदाय से जुड़े लोगों के धार्मिक स्थलों को बंद करवा दिया जाएगा।
छावनी में बदला गांव, चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई पुलिस
नूरपुर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ता देख पुलिस फोर्स लगा दी गई है। किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए प्रशासन लगातार मॉनिटर कर रहा है। विवादित बयानों को लेकर अलीगढ़ CO सिविल लाइन विशाल चौधरी ने कहा कि अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर उनके द्वारा कोई ऐसा बयान दिया गया है तो उस बयान का वीडियो मिलने के बाद उसका परीक्षण कराया जाएगा और जो भी केस बनता है उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नमाज होगी, हिंदुओं को बारात नहीं चढ़ने देंगे
अलीगढ़ में टप्पल के नूरपुर गांव में हिंदू परिवारों के पलायन को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब AIMIM ओवैसी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने BJP पर निशाना साधा है। नाजिम ने कहा कि नूरपुर में मुसलमान नमाज तो पढ़ेंगे, लेकिन उन्हें (हिंदुओं) को बारात नहीं चढ़ने देंगे।
नाजिम ने BJP पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोग जनता को हिंदू-मुसलमान में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नाजिम ने कहा कि अगर BJP के ये नेता वाकई में हिंदू हैं तो उन्नाव में जाकर लोगों की चिताओं का इंतजाम करें। लकड़ियों की कमी के चलते हिंदू लोग गंगा में शव प्रवाहित कर रहे हैं।
हिमाचल: 24 जून से दस्तक देगा मानसून
हिमाचल प्रदेश में मानसून इस बार 24 जून को दस्तक दे देगा। 15 जून से प्री-मानसून प्रारंभ हो जाएगा। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून में अच्छी बारिश होगी। पिछले साल करीब 30 फीसदी कम बारिश हुई थी। इसका लाभ प्रदेश के किसानों और बागवानों को होगा।
हरियाणा: आंधी से 1156 पेड़ गिरे
राज्य में आंधी और बारिश का क्रम जारी है। सोमवार देर रात आई आंधी-बारिश के कारण 6 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। करीब 1,156 पेड़ गिर गए। अंधड़ में 517 ट्रांसफार्मर खराब होने 12 से 18 घंटे तक गांवों-शहरों की बिजली गुल रही। कुछ एरिया में दोपहर 12 बजे या शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। कई गांव ऐसे भी हैं, जहां 6 बजे तक भी बिजली नहीं पहुंच पाई। आंधी का असर 15 जिलों में ज्यादा रहा।
दिल्ली: 13 साल में पहली बार मई में पारा 37.5 से नीचे
दिल्ली में बुधवार को बारिश की आशंका है। मंगलवार को दिल्ली का तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 10 डिग्री कम था। दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 33 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन पहले मंगलवार को यह 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली में 13 सालों के बाद मई में पारा 37.5 डिग्री से नीचे गया है। इसके अलावा 2014 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सफदरजंग इलाके में नौतपा के दौरान लू नहीं चली है और 2011 के बाद पालम इलाका लू से अछूता रहा है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। यह तय वक्त से 2 दिन लेट है। केरल में 3 दिन से प्री मानसून बारिश जारी है। सैटेलाइट इमेज में केरल के तटवर्ती इलाकों और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए नजर आ रहे हैं। हालांकि, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई की दोपहर को ही मानसून के केरल पहुंचने का ऐलान कर दिया है।
इस बार दो तूफानों ताऊ-ते और यास का कई राज्यों पर असर पड़ने के कारण नौतपा का असर बिल्कुल नजर नहीं आया। दिल्ली में बुधवार को तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से 5 डिग्री कम है।
राहुल गांधी ने कई कांग्रेस नेताओं को अनफॉलो किया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ही दिन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, करीबियों और पत्रकारों को ट्विटर पर अनफॉलो कर हलचल मचा दी है। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल ने मंगलवार को अपने ही संसदीय कार्यालय के कुछ लोगों और दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों को भी अनफॉलो कर दिया। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि यह राहुल के अकाउंट का रिफ्रेशमेंट है। वे जल्द ही नई रणनीति के साथ लौटेंगे।
वहीं, कुछ मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने राहुल के खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी के खिलाफ राहुल ने यह एक्शन लिया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह कांग्रेस पार्टी में युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच जंग शुरू होने का संकेत है।
राहुल गांधी ने अपने प्रमुख साथी केबी बायजू, निखिल और निवेदिता अल्वा, कौशल विद्यार्थी के साथ अलंकार सवाई को अनफॉलो किया है। इसी के साथ उन्होंने 281 लोगों को फॉलो भी किया। शाम को यह संख्या घटकर 228 और बुधवार सुबह तक 219 रह गई थी।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩 सप्तर्षि संवत-५०९७- 🌥️--🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - अष्टमी 03 जून रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात नवमी
⛅ दिनांक 02 जून 2021
⛅ दिन - बुधवार
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - ज्येष्ठ
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - शतभिषा शाम 05:00 तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
⛅ योग - विष्कम्भ 03 जून रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात प्रीति
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:17 तक
⛅ सूर्योदय - 05:57
⛅ सूर्यास्त - 19:15
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 01:13 तक)
💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 नौकरी मिलने में समस्या 🌷
🧑🏻 जिनको नौकरी नहीं मिलती या मिलती है पर छूट जाती है .. वे लोग शनिवार या मंगलवार या शनिमंगल दोनों दिन पीपल की परिक्रमा करें ...हो सके तो अपने हाथ से जल..सादा जल हो उसमें थोड़े काले तिल और एकाध चम्मच गंगा जल डालदें ..वो पीपल में चढ़ा कर जप करते - करते परिक्रमा करें | थोड़ी देर बैठके ध्यान और प्रार्थना करें| आदित्य ह्रदय स्त्रोत्र का पाठ करें | फिर देखो उनकी नौकरी आदि की समस्या कैसे दूर होती है !!
🌷 अचार विशेष 🌷
🍋 खट्टे आम का अचार खाने से लीवर खराब होता है | नींबू का आचार खाया जा सकता है ..खट्टे आम का अचार ज्यादा नहीं खाना |
🌷 सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ाने हेतु 🌷
♦ शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |
70 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर , पदोन्नति आदेश जारी
लखनऊ । प्रदेश सरकार ने 70 तहसीलदारों की डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है । राज्य लोक सेवा आयोग ने पंचायत चुनाव से पहले 71 तहसीलदारों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर के पद पर करने की संस्तुति शासन को भेजी थी । बाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गई , जिससे पदोन्नति संबंधी कार्यवाही नहीं की गई । विशेष सचिव नियुक्ति संजय सिंह ने 70 तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है । एक का आदेश फिलहाल रुक गया है । नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को अगले आदेश तक वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नियुक्ति दी गई है । जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन पदोन्नत अफसरों से तहसीलदार के भी कार्य ले सकेंगे ।
पत्नी से मारपीट पर टीवी अभिनेता करण गिरफ्तार
ग्रेनो में भी कई पेड गिरे व बिजली गुल रही
ग्रेटर नोएडा : पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था । सोमवार रात मौसम में अचानक बदलाव आ गया । देर रात लगभग दो बजे तेज आंधी के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली , पर परेशानी भी बढ़ गई । आंधी के कारण विभिन्न सेक्टर में कई पेड़ गिर गए । बिजली भी गुल हो गई । इस कारण म को परेशानी भी हुई । सूरज की तपिश ३ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी ।
एएमयू के प्रो चांसलर नवाब इब्ने सईद का निधन
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू ) के प्रो चांसलर नवाब इब्ने सईद खान छतारी का मंगलवार को निधन हो गया । वह 98 वर्ष के थे । वह बढ़ती उम्र संबंधी कई समस्याओं से ग्रसित थे । उनके निधन पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने गहरा दुख जताया है । कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य , सरपरस्त खो दिया है । विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि नवाब इब्ने सईद खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र भी रहे ।
दुल्हन की हर्ष फायरिंग पर केस , रिवॉल्वर जब्त
ले. जनरल प्रदीप चंद्रन नायर बने असम राइफल्स के महानिदेशक
मुंबई । लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने असम राइफल्स के महानिदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला । नायर इससे पहले भारतीय सेना के भर्ती विभाग के महानिदेशक थे । 'पूर्वोत्तर के प्रहरी' के रूप में पहचाने जाने वाले नायर नायर को असम राइफल्स और पूर्वोत्तर की सुरक्षा के संबंध में काफी अनुभव है ।
बैटरी वाहन को आरसी जारी करने नवीकरण शुल्क मे छूट का प्रस्ताव
एली लिली की कॉकटेल दवा को मिली मंजूरी
नई दिल्ली । भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने एली लिली एंड कंपनी को कॉकटेल दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को मंगलवार को अनुमति दे दी है । यह एंटीबॉडी दवा भारत में हल्के से मध्यम कोरोना रोगियों को दी जाएगी । एली लिली कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी बामलानिविमैब और एटेसेविमैब के मिश्रण से कॉकटेल दवा को तैयार किया है जिसे व्यस्क रोगियों को दिया जाएगा ।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर
नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर बने । यह कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ एलएसी की रक्षा के लिए तैनात है । एक अन्य पोस्टिंग में , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह अंडमान और निकोबार कमांड के 16 वें कमांडर - इन - चीफ बनाए गए , जो भारत का एकमात्र त्रि - सेवा थिएटर कमांड है ।
देश में अधिकतम बेरोजगारी न्यूनतम जीडीपी : राहल
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाया है । उन्होंने लिखा , प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात है कि देश में न्यूनतम जीडीपी है और अधिकतम बेरोजगारी । उन्होंने कहा , सरकार इलाज के बजाय जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है ? राहुल ने ट्वीट किया , ब्लैक फंगस की दवा की कमी के लिए क्या किया जा रहा है ? मरीज को दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है ? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देश में ब्लैक फंगस की दवा की कमी पर कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था ।
दुष्कर्म मामले में घिरे फिल्म निर्माता जैकी भगनानी
मुंबई । मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नौ दिग्गज लोगों के खिलाफ एक मॉडल की शिकायत पर दुष्कर्म , शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने घटनास्थलों की छानबीन शुरू कर दी है । मॉडल से अभिनेत्री बनी युवती की शिकायत पर मुंबई पुलिस से नौ लोगों के खिलाफ मानसिक व शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज की है , इनमें फिल्म निर्माता जैकी भगनानी और विष्णु इदुरी के अलावा टी सीरीज के मालिकों में से एक कृष्ण कुमार भी शामिल है । एफआईआर में जैकी भगनानी का नाम सबसे प्रमुख है ।
भारत पहुंची स्पूतनिक - वी की 30 लाख खुराक
मंगलवार, 1 जून 2021
अब तक 17.10 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 17.10 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 35.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15.32 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.43 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.42 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 92,057 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ब्रिटेन में NHS स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की तैयारी
ब्रिटेन में सरकार NHS स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। यहां के वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री नधीम जाहवी ने बताया कि सरकार इस पर मंथन कर रही है। हम जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे और आपको इस बारे में जानकारी देंगे।
दुनिया में:बीते दिन 3.98 लाख नए केस, 8,319 मौतें
दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। बीते दिन दुनिया में करीब 3 महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख से नीचे पहुंचा। रविवार को दुनियाभर में 3 लाख 98 हजार 811 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। इससे पहले 9 मार्च को दुनिया में 3.93 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए थे। बीते दिन 8,319 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई।
गुआनझाओ शहर में एक दिन में 27 पॉजिटिव केस मिलने के बाद सरकार सख्त
चीन में एक बार कोरोनावायरस पैर पसार रहा है। यहां के गुआनझाओ शहर में 30 और 31 मई के बीच 27 नए केस मिले। इनमें से सिर्फ 7 मरीज ऐसे थे जो दूसरे देशों से यात्रा करके यहां आए थे। बाकी 20 केस लोकल ट्रांसमिशन के हैं। इसके बाद शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी लोगों से टेस्ट कराने को कहा गया है और इसके लिए शहर में सैकड़ों टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। अब तक 519 फ्लाइट्स भी कैंसल की गई हैं।
22 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ करने से चीन का इनकार
पाकिस्तान को उसके सबसे करीबी दोस्त चीन ने तगड़ा झटका दिया है। चीन ने तंगहाली से गुजर रहे और दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान का कर्ज माफ करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, इमरान खान सरकार ने चीन से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत दिया गया 300 करोड़ डॉलर ( करीब 22 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज माफ करने की गुजारिश की थी, जिसे चीन ने नकार दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान चाहता था कि चीन सीपीईसी के तहत बने एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए दिए गए कर्ज को माफ कर दे और उसकी रीस्ट्रक्चरिंग भी कर दे। लेकिन चीन ने इससे साफ मना कर दिया है। अब कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान पर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।
ब्रिक्स मीटिंग:भारत समेत पांच देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग हुई। मीटिंग का एजेंडा मुख्य रूप से कोविड-19 से पैदा हुई दिक्कतें और इस दौरान आपसी सहयोग था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस मीटिंग के दौरान कहा कि उनका देश इस मुश्किल दौर में भारत के साथ खड़ा है। इस मीटिंग की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की।
ब्रिक्स पांच देशों का समूह है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। इसका नाम सदस्य देशों के नाम के हिसाब से रखा गया है। हर देश के नाम का पहला पहला अल्फाबेट लिया गया है।
इस साल CBSE 12वीं के एग्जाम नहीं होंगे
सरकार ने इस साल CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में CBSE के चेयरमैन, शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है।
सू्त्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री के सामने परीक्षा कराने के सभी विकल्प रखे गए। ये विकल्प राज्य सरकारों और CBSE बोर्ड के साथ लंबी चर्चा के बाद तैयार किए गए थे। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने कहा है कि पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर छात्रों का आकलन किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि पेरेंट्स परेशान हैं। वो नहीं चाहते हैं कि वैक्सीनेशन किए बिना परीक्षा हो।
देश में कोविड :1 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए
प्राइवेट थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के CEO महेश व्यास ने यह बात कही है। उनका कहना है कि मई के अंत तक देश की बेरोजगारी दर 12% तक आ सकती है। अप्रैल में बेरोजगारी दर 8% थी।
पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मई में बेरोजगारी दर रिकॉर्ड 23.5% तक पहुंच गई थी। कई एक्सपर्ट्स की राय है कि संक्रमण की दूसरी लहर का पीक चला गया है। अब राज्य धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों को हटाएंगे। इससे इकोनॉमी को मदद मिलेगी।
महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक महिला सिपाही के साथ ही दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में तैनात अनसूचित जाति की महिला सिपाही की शिकायत पर मकान मालिक के पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सिपाही के मुताबिक आरोपी मकान मालिक के पुत्र ने दो वर्ष पूर्व उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर देने की धमकी देते हुए दो वर्षो से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था।
22 मई को पुनः बलात्कार की घटना आरोपी द्वारा की गई जिसके सम्बंध में पीड़ित महिला सिपाही ने शिकायत पुलिस में की है। पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
इटावा प्रशासन :शराब लेनी है तो पहले वैक्सीन लगवाइये
इटावा के सैफ़ई में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रसाशन ने अनोखी पहल की है। एसडीएम सैफई ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर सभी ठेका संचालकों से कहा है कि सभी संचालक ठेकों के बाहर नोटिस चस्पा करें कि जो वैक्सीन लगवाएगा उसे ही शराब मिलेगी।
कुलदीप यादव के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव
उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दो तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां गरीब वैक्सीन की एक डोज के लिए लंबी कतारों और स्लॉट की उपलब्धता को लेकर परेशान हैं। वहीं, किसी के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम VVIP व्यवस्था करा रहा है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया।
जिस देश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी बड़ी हस्तियों ने हॉस्पिटल जाकर प्रोटोकॉल के तहत कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं, कानपुर जिला प्रशासन और नगर निगम ने इंटरनेशनल क्रिकेटर कुलदीप यादव के वैक्सीनेशन के लिए VVIP इंतजाम किए।
कुलदीप को 15 मई को नगर निगम के गेस्ट हाउस में वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद मेयर प्रमिला पांडेय और उनके परिवार संग कुलदीप ने फोटो खिंचवाई। विवाद तब शुरू हुआ, जब कुलदीप ने फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। खुद के बचाव के लिए DM ने जांच तो करवाई, लेकिन झूठी रिपोर्ट लगवा दी।
ममता ने बैठक को लेकर मोदी को खत लिखा था
ममता बनर्जी ने सोमवार को मोदी को खत लिखा था। उन्होंने कहा कि आपने बैठक का स्वरूप बदल दिया। आपने गवर्नर और कुछ केंद्रीय मंत्रियों को बैठक में बुलाया। इसका मैंने विरोध नहीं किया। लेकिन, आपने बैठक में अपनी पार्टी के एक स्थानीय विधायक को बुला लिया। इसका मुझे कोई औचित्य नजर नहीं आता। PM और CM की बैठक में एक लोकल विधायक का होना स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
अहंकार में डूबी सीएम, मीटिंग में न आने का कारण झूठा: जगदीप धनखड़
ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंधोपाध्याय को लेकर केंद्र और बंगाल सरकार का विवाद अभी थमा नहीं है। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झूठा करार दे दिया। उन्होंने कहा कि यास तूफान से हुए नुकसान के रिव्यू के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में बैठक की। इस बैठक में ममता नहीं पहुंचीं। बैठक से गायब होने की जो वजह उन्होंने बताई, वो झूठी है।
PM की मीटिंग से गायब रहने पर केंद्र ने अलपन से 3 दिन में जवाब मांगा
आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत एक्शन क्यों न लिया जाए
केंद्र ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नए मुख्य सलाहकार अलपन बंधोपाध्याय पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से गायब रहने पर केंद्र ने अलपन को कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिस पर उन्हें 3 दिन के भीतर जवाब देना होगा। अलपन से पूछा गया कि उन पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए।
अभी क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति
भारत सरकार ने कहा है कि दिसंबर 2021 तक देश भर में वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देशभर में वैक्सीनेशन का काम इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 28 मई तक भारत में बीस करोड़ 57 लाख 20 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 161,850,092 पहले डोज लगे हैं जबकि 43,870,568 दूसरे डोज लगे हैं। सबसे ज्यादा 21,639,836 डोज महाराष्ट्र में लगाए गए हैं जबकि उत्तर प्रदेश में अब तक 17,355,300 डोज लगे हैं। भारत सरकार ने एक मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए देशभर में वैक्सीनेशन शुरू किया था। तब से ही वैक्सीन की किल्लत हो रही है।
अब थर्ड पार्टी एप पर रजिस्ट्रेशन भी हो सकेगा
जल्द ही सरकार आरोग्य सेतु और कोविन के अलावा थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए वैक्सीन स्लॉट बुक करने की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए आदेश पारित कर दिया गया है। इन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के जरिए वैक्सीनेशन का सर्टीफिकेट भी हासिल किया जा सकेगा।
जो एप कोविन डाटाबेस को एक्सेस करना चाहती हैं उन्हें कोविन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सरकार का कहना है कि ऐसा जनता की सुविधा के लिए किया जा रहा है। लेकिन इन एप को भी डाटा कोविन पोर्टल पर ही अपडेट करना होगा।सरकार के इन सभी कदमों से नागरिकों को वैक्सीनेशन के बारे में अधिक सरलता से जानकारियां तो मिल रही हैं। लेकिन वैक्सीन की अनुपलब्धता की वजह से उन्हें स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
दिल्ली : शराब की होगी होम डिलिवरी
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बाद अब दिल्ली में भी शराब की होम डिलिवरी की जा सकेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ये फैसला लिया। नए आबकारी नियमों के मुताबिक, एल-13 लाइसेंस धारक ही शराब की होम डिलिवरी कर सकेंगे।
दरअसल, दिल्ली में इस बार लॉकडाउन लगने से पहले शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गई थीं। इसके बाद कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज ने सरकार से शराब की होम डिलिवरी की मांग की थी।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७##🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - सप्तमी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात अष्टमी
⛅ दिनांक 01 जून 2021
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - ज्येष्ठ
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 04:06 तत्पश्चात शतभिषा
⛅ योग - वैधृति 02 जून रात्रि 03:02 तक तत्पश्चात विष्कम्भ
⛅ राहुकाल - शाम 03:57 से शाम 05:37 तक
⛅ सूर्योदय - 05:57
⛅ सूर्यास्त - 19:15
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 बुधवारी अष्टमी 🌷
➡ 02 जून 2021 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि से 01:03 तक) बुधवारी अष्टमी है ।
👉🏻 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🌹 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌹 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)
🌷 अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन मिटाने का मंत्र 🌷
🌹 अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन साधक की शक्ति को निगल जाते हैं | इनको मिटाने के लिए एक सुंदर मंत्र योगी गोरखनाथजी ने बताया है | इसमें कोई विधि – विधान नहीं है | रात को सोते समय इस मंत्र का जप करो, संख्या का कोई आग्रह नहीं है | इस मंत्र से आपके चित्त की चिंता, तनाव, खिंचाव, दिक्कतें जल्दी शांत हो जायेगी और साधन – भजन में बरकत आयेगी | मंत्र उच्चारण में थोडा कठिन जैसा लगेगा लेकिन याद रह जाने पर आसान हो जायेगा | बाहर के रोग तो बाहर की औषधि से मिट सकते हैं लेकिन भीतर के रोग बाहर की औषधि से नहीं मिटेंगे और इस मंत्र से टिकेंगे नहीं |
🌹 हमारी जो जीवनधारा है, जीवनीशक्ति है, चित्तशक्ति है उसीको उद्देश्य करके यह मंत्र है ।
🌷 ॐ चित्तात्मिकां महाचित्तिं चित्तस्वरूपिणीं आराधयामि चित्तजान रोगान शमय शमय ठं ठं ठं स्वाहा ठं ठं ठं स्वाहा |
🌹 ‘हे चित्तात्मिका, महाचित्ति, चित्तस्वरूपिणी ! मैं तेरी आराधना करता हूँ | जगत – शक्तिदात्री भगवती ! मेरे चित्त के रोगों का तू शमन कर |’
🌹 ‘ठं’ बीजमंत्र है, यह बड़ा प्रभाव करता है | किसीमें लोभ, किसीमें मोह, किसीमें शराब पीने का, किसीमें अहंकार का, किसीमें शेखी बधारने का दोष होता है | चित्त में दोष भरे है इसलिए तो चिंता, भय, क्रोध, अशांति है और जन्म – मरण होता है |
🌹 इसके जप से आद्यशक्ति चेतना चित्त के दोषों को दूर कर देती है, चित्त को निर्मल कर देती है | सीधे लेट गये, यह जप किया | जब तक निद्रा न आये तब तक इसका प्रयोग करें | निद्रा आने पर अपने – आप ही छूट जायेगा | रात को जप करके सोने से सुबह तुम स्वस्थ, निर्भय, प्रसन्न होकर उठोगे |
🌹 भगवान के मंत्र हों और भगवान को अपना मानकर प्रीतिपूर्वक जप करें तो चित्त भगवदाकार होकर भगवदरस से पावन हो जाता है | भगवदरस के बिना नीरसता नहीं जाती |
ज़रूरतमंद लोगों तक यथासंभव तथा यथाशीघ्र सहायता पहुंचाई रिमोना सेनगुप्ता ने
कुछ सज्जनों का हृदय देश, स्वजनों और मानवता के लिए सदैव ही धड़कता रहता है। उनका जीवन और प्रत्येक सांस मानवता के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। पूर्वी लंदन में यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा(NHS, UK) में एक पेशेवर की तरह कार्य करने वाली डॉक्टर रिमोना सेनगुप्ता एक ऐसा ही व्यक्तित्व हैं | इनका जन्म UK व् पालन-पोषण भारत में हुआ और इनका वर्तमान में भी मित्रों व् परिवार के माध्यम से भारत से सम्बन्ध, “एक बड़ वृक्ष की जड़ों के सामान” अभी भी गहराई से जुड़ा हुआ है| इनकी वर्तमान नौकरी की भूमिका के कारण इन्हें अस्पताल में भर्ती होने से बचने के लिए घरेलू उपचार दलों के साथ रोगी के स्वास्थ्य देखभाल करने की एक उत्तम अंतर्दृष्टि हैं |
हम सभी भारत में कोविड के कारण उत्पन्न हुई भयवाह स्थिति से पूर्णतः अवगत हैं तथा इस दूसरी लहर में विगत कुछ सप्ताह में ऑक्सीजन की कमी, अस्पताल में शैय्या(बेड) की कमी या दवाईओं की कमी से अवगत हैं और इनसे बढ़ते संकट की रिपोर्टें विभिन्न संचार माध्यमों से सुनी, देखी एवं पढ़ी हैं| ऐसी ही परिस्थियों में डॉ रिमोना जैसे व्यक्तित्व आगे आते हैं जो भारत में इस विकट आपदाकाल में एक सच्चे भारतीय की तरह अपने तन, मन व् धन से अपने को समर्पित कर देते हैं और वैसा ही डॉ रिमोना ने किया | उन्होंने इस आपदाकाल में विदेश में रहते हुए भी, विभिन्न सामाजिक माध्यमों जैसे व्हाट्सअप्प, फेसबुक, एवं अन्य माध्यमों से देश-विदेश के बहुत से परिचित एवं अपरिचित जनों को जोड़कर आपदाग्रस्त तथा ज़रूरतमंद लोगों को सहायता पहुँचाने के उत्तरदायित्व अपने कन्धों पर उठाया |
यहाँ निधि
तिवारी, अनुपमा धवन व वंदना खुराना का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं जिन्होंने
व्हाट्सअप्प ग्रूप्स के ऐड्मिन के तौर पर सराहनीय कार्य किया। निधि तिवारी
ने धरातल पर काम कर रहे व्यक्तियों और समूहों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया,
सामाजिक माध्यमों से मिलने वाले संपर्क सूत्रों जो कि किसी हॉस्पिटल का या फ़ार्मेसी
का हो या ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर, या फिर कोरोना पीड़ितों के परिवार या सहायता करने
वालों से संपर्क करके सटीक व् यथाशीघ्र जानकारी साझा करनी हो यह उत्तरदायित्व बहुत
भी कुशलता के साथ निभाया| टीम की एक सक्रिय सदस्य के रूप में उनका कार्य
अत्यंत ही प्रशंसनीय व सराहनीय रहा है।
स्वयंसेवकों की
इस टीम में देश के विभिन्न स्थानों को प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य हैं जिनमें से
कुछ लंदन में हैं और कुछ भारत से ही जुड़े हुए हैं, जैसे नॉएडा निवासी मौली
दुबे (ज्योतिषाचार्या), निशांत दुबे(आईटी प्रफ़ेशनल), मोनिका हांडू
(बैंक में फ़ायनैन्शल क्राइम कम्प्लाइयन्स अधिकारी) तथा वंदना (यह सभी
वर्तमान में लंदन में हैं), न केवल नॉएडा अपितु ओड़िसा, बंगाल, पंजाब, हैदराबाद,
चेन्नई, तथा मुंबई से जुड़े हुए लोग हैं। इन सभी ने इस ग्रूप को सुचारु रूप से
चलने व लोगों की सहायता करने में विशेष योगदान दिया।
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...








