बुधवार, 2 जून 2021

नमाज होगी, हिंदुओं को बारात नहीं चढ़ने देंगे

 ​​​​​​अलीगढ़ में टप्पल के नूरपुर गांव में हिंदू परिवारों के पलायन को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब AIMIM ओवैसी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने BJP पर निशाना साधा है। नाजिम ने कहा कि नूरपुर में मुसलमान नमाज तो पढ़ेंगे, लेकिन उन्हें (हिंदुओं) को बारात नहीं चढ़ने देंगे।

नाजिम ने BJP पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोग जनता को हिंदू-मुसलमान में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नाजिम ने कहा कि अगर BJP के ये नेता वाकई में हिंदू हैं तो उन्नाव में जाकर लोगों की चिताओं का इंतजाम करें। लकड़ियों की कमी के चलते हिंदू लोग गंगा में शव प्रवाहित कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES