मंगलवार, 1 जून 2021

अब थर्ड पार्टी एप पर रजिस्ट्रेशन भी हो सकेगा

 जल्द ही सरकार आरोग्य सेतु और कोविन के अलावा थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए वैक्सीन स्लॉट बुक करने की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए आदेश पारित कर दिया गया है। इन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के जरिए वैक्सीनेशन का सर्टीफिकेट भी हासिल किया जा सकेगा।

जो एप कोविन डाटाबेस को एक्सेस करना चाहती हैं उन्हें कोविन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सरकार का कहना है कि ऐसा जनता की सुविधा के लिए किया जा रहा है। लेकिन इन एप को भी डाटा कोविन पोर्टल पर ही अपडेट करना होगा।
सरकार के इन सभी कदमों से नागरिकों को वैक्सीनेशन के बारे में अधिक सरलता से जानकारियां तो मिल रही हैं। लेकिन वैक्सीन की अनुपलब्धता की वजह से उन्हें स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES