नई दिल्ली । केंद्र ने बैटरी से चलने वाले वाहनों को आरसी जारी करने और नवीकरण शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव दिया है । सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है । मंत्रालय ने इस फैसले पर जनता और सभी हितधारकों से 30 दिन के भीतर उनकी टिप्पणियां मांगी हैं । सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें