गुरुवार, 3 जून 2021

61 हजार लोगों ने दी कोरोना को मात

नोएडा। कोरोना की रिकवरी रेट के मामले में गौतमबुद्ध नगर ने प्रदेश में छठे स्थान पर जगह बनाई है । अब तक जिले में 61 हजार 210 लोग कोरोना को मात चुके हैं । बुधवार को भी नए मामले 79 के सापेक्ष दो गुना अधिक 183 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए , जबकि कोई मौत नहीं हुई । जिले में कोरोना संक्रमण दर में भी काफी गिरावट आई है । सक्रिय संक्रमितों का ग्राफ भी तेजी से गिर रहा है । कोरोना संक्रमण की दर एंटीजन व आरटी - पीसीआर जांच में 0.7 फीसद तक पहुंच गई है । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोजाना जिले में सात हजार से अधिक संदिग्धों की जांच हो रही है । जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 62,503 हो गया है , इनमें 61,210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं , जबकि 450 लोगों की मौत हो चुकी है । वर्तमान में 843 संक्रमित सक्रिय है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...