लखनऊ । शासन ने बुधवार देर रात 5 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 9 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए । झांसी के एसएसपी रोहन पी कनय को हटा दिया गया है । उनके स्थान पर शिव हरि मीना को भेजा गया है । फिरोजाबाद में एसपी अजय कुमार को हरदोई का नया एसपी बनाया गया है । हरदोई के एसपी अनुराग वत्स को पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है । मैनपुरी में एसपी अविनाश कुमार पांडे को पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है । पीएसी सोनभद्र में तैनात अशोक कुमार राय को मैनपुरी भेजा गया है । अशोक कुमार चतुर्थ को फिरोजाबाद का पुलिस कप्तान बनाया गया है । महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का तबादला 48 वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में कर दिया गया है । वहीं सुधा सिंह को महोबा का नया एसपी बनाया गया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें