बुधवार, 14 मई 2025

मणिपुर में 12 उग्रवादी और 2 हथियार डीलर गिरफ्तार

 सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कई जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ता, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्य और कांगली यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को टेंग्नौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।


इसके अलावा, प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को थौबल के लिलोंग नुंगेई और वांगबल से गिरफ्तार किया गया और पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल ईस्ट के कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने तीन हथियार डीलरों को भी पकड़ा, जिसमें प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई समूह) का एक सक्रिय कैडर भी शामिल है, जो इंफाल ईस्ट के पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से है। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...