बुधवार, 14 मई 2025

पाकिस्तानी क्रू सदस्यों के साथ ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा जहाज

 21 पाकिस्तानी क्रू सदस्यों वाला एक जहाज ओडिशा के बंदरगाह पर पहुंचा है। इसके मद्देनजर ओडिशा पुलिस ने बुधवार को बंदरगाह शहर पारादीप में सुरक्षा कड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि 25 क्रू सदस्यों वाला ‘एमटी साइरन II’ बुधवार को सुबह दक्षिण कोरिया से सिंगापुर होते हुए पारादीप बंदरगाह पहुंचा। यह जहाज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए कच्चा तेल लेकर आया था।


मरीन पुलिस स्टेशन की प्रभारी निरीक्षक बबीता देहुरी ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग से क्रू सदस्यों के बारे में सूचना मिलने के बाद ओडिशा मरीन पुलिस और सीआईएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर पारादीप बंदरगाह को हाई अलर्ट पर रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि जहाज तट से करीब 20 किलोमीटर दूर ‘पीएम बर्थ’ पर लंगर डाले हुए है और इसमें 11,350 मीट्रिक टन कच्चा तेल है। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह भी आदेश जारी किया गया है कि कच्चे तेल की निकासी के दौरान किसी भी चालक दल को जहाज से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES