शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला

 अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला ने कहा- तुम्हारी वजह से देश में बर्बादी
भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला भारतीय महिलाओं के समूह से कह रही है कि, ‘मुझे तुम भारतीयों से नफरत है। इस देश में तुम लोग भरे पड़े हो। तुम्हें बेहतर जिंदगी चाहिए थी, तो तुम यहां आ गए, लेकिन तुम जैसे लोगों की वजह से ये देश बर्बाद हो रहा है। तुम भारत वापस चले जाओ। इस देश को तुम्हारी जरूरत नहीं है।’

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...