शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

PAK में कट्टरपंथियों का अहमदियों की कब्र पर हमला

 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथियों ने 22 अगस्त को अहमदिया समुदाय के कब्रिस्तान पर हमला किया। कट्टरपंथियों ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की कब्रों पर पत्थरबाजी की। मौलवी अहमदियों के खिलाफ नफरत पैदा कर रहे हैं। इससे अहमदिया बहुत डर में हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अहमदियों ने सरकार से न्याय की गुहार भी लगाई है।

अहमदिया समुदाय के नेता आमिर महमूद ने बुधवार को बताया- 22 अगस्त को दो लोगों ने लाहौर से करीब 150 KM दूर फैसलाबाद जिले में कब्रिस्तान पर पत्थर फेंके। वहां मौजूद कब्रों को तोड़ दिया। अनजान लोगों ने हमारे समुदाय की 16 कब्रों के साथ बेअदबी की। क्रबिस्तान की कई कब्रों पर लगे पत्थरों पर कुछ लिखा भी।

खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे अहमदिया

यह 75 साल पुराना कब्रिस्तान है। इसके पहले यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। मौलवी कट्टरपंथियों से कब्रों पर हमले करवा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से कई लोग आहत हुए हैं। उन्होंने सरकार से इंसाफ की गुहार भी लगाई है। अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनको डर है कि उन पर भी हमला हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...