बुधवार, 8 जून 2022

ट्रेलर आउट: पैनोरामा स्टूडियोज खुदा हाफिज चैप्टर II प्यार की 'अग्नि परीक्षा'

हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है यह उत्सुकता हम सब में है, खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा फिल्म आने वाली उस कहानी को दर्शाता है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। अब निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया हैं जिसमे दिखाया गया है की कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

इस ट्रेलर की झलक विद्युत को एक नए अवतार में दिखाता है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में विद्युत (समीर) को साहसी किरदार में दिखाया गया है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में है और उसे घर लाने के लिए किसी भी हद्द को पार कर सकता हैं।

 विद्युत कहते हैं, ''खुदा हाफिज की सफलता के बाद दर्शकों ने हमसे पूछा कि एक हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है। हमने इस पर विचार किया और महसूस किया कि समाज को भी एक परीक्षा से गुजरना होगा। हमने पहले चैप्टर के घटनाओं के बाद यह सोचा की समीर और नरगिस को ज़िंदगी में आगे क्या होगा। इस तरह हम दूसरे चैप्टर पर पहुंचे। इसका ट्रेलर यह दर्शाता है कि प्यार की परीक्षा पास करना कितना चुनौतीपूर्ण और क्रूर हो सकता है।”

शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, ''हर प्रेम कहानी को एक 'अग्नि परीक्षा' से गुजरना पड़ता है। पहला चैप्टर समीर और नरगिस द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे को फिर से खोजने के बारे में था। लेकिन क्या उनका प्यार नई चुनौतियों का सामना कर पाएगा? यह एक प्यार की परीक्षा है जिसे हम बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”

फिल्म निर्माता, फारूक कबीर कहते हैं, "मैं आभारी और उत्साहित हूं कि खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। खुदा हाफिज के फर्स्ट चैप्टर को ओटीटी पर रिलीज किया गया और सिनेमा प्रेमियों ने इसे बहुत प्यार दिया था हमारी पहली फिल्म खुदा हाफिज को मिले प्यार के लिए हम वास्तव में आभारी हैं। दूसरे चैप्टर में समीर और नरगिस के बारे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही हैं।"

पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और एमडी, कुमार मंगत पाठक कहते हैं, “खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के ट्रेलर में किसी के साथ प्यार में होने और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को दर्शाया गया है। हमें उन दर्शकों के लिए फिल्म को प्रस्तुत करना उत्साहित कर रहा है जो चैप्टर II का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।"

ज़ी स्टूडियोज, सिनेर्जी और पैनोरामा स्टूडियोज और पैनोरामा स्टूडियो प्रोडक्शन पेश करते हैं - खुदा हाफिज चैप्टर II - अग्नि परीक्षा, फारूक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख, राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित, मिथुन और विशाल द्वारा संगीत के साथ। संजीव जोशी, आदित्य चौकसे, हसनैन हुसैनी और संतोष शाह द्वारा सह-निर्मित, और विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत है। पैनोरामा स्टूडियोज और एक्शन हीरो फिल्मस का एक्शन ड्रामा 8 जुलाई, 2022 को पैन इंडिया रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...