मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

गिरफ्तार आरोपी के संक्रमित निकलने से थाने में अफरातफरी

नोएडा। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सेक्टर-39 कोतवाली में अफरातफरी मच गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम होम क्वारंटीन हो गई और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कोतवाली को सेनिटाइज कराया गया है।  पुलिस के मुताबिक सेक्टर-38 ए गोल्फ कोर्स के सचिव के कुछ दिन पहले सेक्टर-39 कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर गोल्फ कोर्स के खाते से 12 लाख रूपये निकाल लिए थे। इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर रही थी। जांच के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार को अंकित नगर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने जब आरोपी की कोरोना जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद थाने में अफरातफरी मच गई। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार करने में शामिल टीम को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...