मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

140 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित

नोएडा। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में नोएडा कमिश्नरेट में तैनात 140 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अब तक संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से कुछ लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। तो कई होम क्वारंटीन में है। संक्रमित होने वालो में बड़े अधिकारी से लेकर इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल है। संक्रमण के इस दौर में पुलिसकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभा रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमित भी हो रहे हैं। पिछले साल भी कुल 289 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes