सोमवार, 23 नवंबर 2020

शामली मैं युवती से सामूहिक दुष्कर्म

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव में सुबह खेत जा रही युवती को गांव के तीन युवकों ने ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के तरफ से आरोपियों को विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। एसीपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी ली। 

रविवार सुबह करीब 8:00 बजे झिंझाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी एक युवती घर से गोबर लेकर निकट ही खेत में डालने जा रही थी। आरोप है कि गांव के तीन युवक उसे खेत में खींचकर ले गए। और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...