सोमवार, 23 नवंबर 2020

युवती से छेड़छाड़ पर 5 जूते मारे

बिजनौर। बरूकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर पहुंचकर बुरी नियत से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति का परिजनों ने पकड़कर बुरी तरह से पीटा इस मामले में हुई पंचायत में आरोपी को 5 जूते मारने का फरमान सुनाया था। उसके बाद मामले को रफा-दफा किया था। थाना कोतवाली देहात के बरूकी चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति रात के समय गांव की एक युवती के घर पहुंच गया युवती के साथ बातचीत करते हुए गिरकानी करने लगा। परिजनों ने उसकी इस हरकत पर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। व बाद में छोड़ दिया। अलग-अलग बिरादरी में मामला जुड़ा होने के कारण गांव में पंचायत बुलाई गई। युवती के परिजनों ने वरुण की चौकी में तहरीर दी है। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पंचायत में आरोपी को 5 जूते मारने की सजा सुनाई गई। भरी पंचायत में 5 जूते मारने के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। यह घटना आस-पास के गांव में भी चर्चा का विषय बना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...