बुधवार, 1 जुलाई 2020

देश में एक दिन में 18256 मरीज बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85 हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हजार 565 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 506 लोगों की संक्रमण से जान गई। उधर, मुंबई में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसे देखते इस बार कई गणेश मंडल ने गणेश उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। लालाबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने तय किया है कि इस बार में गणेश उत्सव नहीं मनाएंगे। पंडाल में  11 दिन ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस साल गणेश उत्सव 22 अगस्त से शुरू होगा।


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि एक भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामी सामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...