बुधवार, 1 जुलाई 2020

कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले के लिए भारत जिम्मेदार: इमरान खान

29 जून को कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले में 9 लोग मारे गए थे, इनमें 4 आतंकी भी शामिल


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले के लिए भारत जिम्मेदार है। सोमवार को हुए इस हमले में 9 लोग मारे गए थे और 7 घायल हुए थे। इसमें हमला करने आए 4 आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया था। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान ने संसद में कहा कि बेशक स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले में भारत की भी भूमिका थी। हालांकि, हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान आर्मी ने ली थी। हमले के लिए एक गाड़ी में 4 आतंकी आए थे। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और एक 47 राइफल बरामद की गई थीं। पिछले साल कराची में चीनी दूतावास पर हुए हमले की भी इन्होंने जिम्मदारी ली थी। उस हमले में भी इसी तरह गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।


प्रधानमंत्री से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया था कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बलूच आर्मी का भारत से सीधा संबंध है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कुरैशी का बयान बेतुका है। पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं का आरोप हम पर नहीं लगा सकता।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...