गुरुवार, 11 जून 2020

हॉस्पिटल से गायब हो रहे हैं शव: किरीट सोमैया

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई के अस्पतालों से शव गायब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे छह मामले सामने आए हैं, जब शव गायब होने की शिकायतें आई हैं। सोमैया ने इस बारे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और गृहमंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। 


मीडिया से बातचीत में सोमैया ने कहा- पिछले एक सप्ताह में छह लोगों के शव मुंबई के अस्पतालों से गायब होने की शिकायतें आ चुकी हैं। कांदिवली के शताब्दी अस्पताल से गायब एक 80 वर्षीय बुजुर्ग विट्ठल मुले का शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर मिला है। इससे पहले केईएम अस्पताल से सुधाकर खाडे, राजावाडी अस्पताल से मेहराज शेख, वर्ली अस्पताल से मधुकर पवार और जोगेश्वरी स्थित ट्रामा अस्पताल से राकेश शर्मा का शव गायब मिला।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...