बुधवार, 20 मई 2020

निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइए: शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका जी, संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइए। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही है। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है। अपने और दूसरे राज्यों के श्रमिक भाइयों को उनके घरों एवं राज्यों तक पहुंचवाने के लिए हम एक हजार से अधिक बसें रोज चलवा रहे हैं। देश के दूसरे राज्यों में फंसे अपने 4.5 लाख मजदूर भाई-बहनों को अब तक ट्रेनों और बसों से हम उन्हें उनके घर पहुंचवा चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...