बुधवार, 20 मई 2020

प्रियंका के निजी सचिव व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पर एफआईआर

एक हजार बसों की सूची के मामले में लखनऊ आरटीओ आरपी द्विवदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि, बसों की सूची की जांच में ऑटो, एंबुलेंस व बाइक के नंबर मिले।


कुछ बसों के नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ बसों के नंबर चोरी के वाहन होने की भी आशंका है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 145/20 आईपीसी की धारा 420, 467, 468 के तहत हुई है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व और विवेक बंसल व 8 अन्य पर फतेहपुर सीकरी थाने में धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया। आज आगरा पुलिस यूपी प्रदेश अध्यक्ष को कोर्ट में पेश करेगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...