ग्रेटर नोएडा. गर्मी बढ़ने के साथ अग्निकांड की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के उद्योग विहार 2 में स्थित एक कंपनी में अचानक आग लग गयी। कुछ ही पलों में आग ने दो और कंपनियों को अपनी आगोश में ले लिया। पूरे आसमान में धुंआ ही धुंआ छा गया। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि, उद्योग विहार टू में फूड प्रोसेसिंग यूनिट में पहले आग लगी थी। उसके बाद दो अन्य कंपिनयों में भी आग फैल गई। शुरूआत में छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था। लेकिन सफलता नहीं मिली तो छह और मंगानी पड़ी। एक घंटे में आग को काबू में कर लिया गया। अग्निकांड के कारणों की जांच जारी है। आशंका है शॉर्ट सर्किट से आग फैली है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें