शुक्रवार, 22 मई 2020

टिड्डी दल 10 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आगरा की ओर बढ़ा

कोरोनावायरस महामारी के बीच ताजनगरी आगरा के किसानों पर नई मुसीबत सामने खड़ी हो रही है। यहां राजस्थान से टिड्डी दल के रुप में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगरा की ओर बढ़ रहा है। संभावना है कि, इससे पूरा जनपद प्रभावित होगा। अभी ये 170 किमी दूर दौसा में है। जिला प्रशासन ने इस बाबत किसानों को अलर्ट किया है। इसके निपटने के लिए कृषि विभाग को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। 


जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. राम प्रवेश ने किसानों जानकारी दी है कि, आगरा के सीमावर्ती प्रदेश राजस्थान के दौसा जिले तक टिड्डी दल पहुंच गया है। लॉकडाउन के बीच तमाम समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने अब नई परेशानी ने दस्तक दी है। हालांकि, अभी आगरा में टिड्डी दल का असर नहीं है। लेकिन सतर्कता जरूरी है। टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना मिलते ही अपने विकास खंड की कृषि रक्षा इकाई या जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सूचित करें। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...