गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

मुंबई के 53 पत्रकारों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई

मुंबई. महामारी के इस काल में रिपोर्टिंग करने वाले मुंबई के 53 पत्रकारों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से दी गई है। बीएमसी के प्रवक्ता विजय खाबले ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के नमूने लिए गए थे, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES