बुधवार, 22 अप्रैल 2020

गुजरात में संक्रमितों की संख्या 2272 तक पहुंची

गुजरात में बुधवार को 94 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,272 हो गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि अहमदाबाद में 61 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सूरत में 17, वडोदरा में 8, अरावली में 5, बोटाड में 2 और राजकोट में एक मामला सामने आया है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 2,272 मामले सामने आये हैं और 95 मौतें हुई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES